Horoscope of 5 September 2025..The most accurate prediction of 12 zodiac signs

Aaj 5 September 2025 Ka Rashifal : 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि भक्ति
Spread the love

Aaj 5 September 2025 Ka Rashifal : 5 सितंबर के दिन भाद्र मास की शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि का संयोग बना है। ऐसे में आज के दिन तिथि के स्वामी भगवान शिव रहेंगे जबकि देवी लक्ष्मी आज की स्वामिनी रहेंगी। इसके साथ ही आज चंद्रमा का गोचर दिन रात शनि की राशि मकर में होगा। चंद्रमा के इस गोचर पर शुक्र की सप्तम दृष्टि रहेगी। ऐसे में चंद्रमा और शुक्र एक दूसरे से समसप्तक भाव में होकर कलायोग बनाएंगे। महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

मेष  (Aries)   मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन करियर और कामकाज के लिहाज से अच्छा रहेगा। आप आज के दिन अपने कार्यक्षेत्र में प्रगति करेंगे। नौकरी में आपका प्रभाव बढेगा। जो लोग नौकरी में बदलाव के लिए प्रयास कर रहे हैं उनको भी आज के दिन बड़ी कामयाबी मिल सकती है। आपके लिए आज का दिन अधिकारियों से भी सहयोग और प्रोत्साहन पाने का रहेगा। कोई काम या पैसा जो आपका अटका हुआ है वह आज के दिन पूरा हो सकता है। दोस्तों ही नहीं परिवार का भी आपको आज पूरा साथ मिलेगा। विशेष रूप से आपको पिता और प्रेमी से सहयोग और लाभ मिलने वाला है। आप अपने लिए आज सुख साधनों से संबंधित वस्तुओं की भी खरीदारी कर सकते हैं।

वृषभ (Taurus)  आज  दिनभर कुछ चुनौतियां बनी रहेंगी। हालांकि, आप अपनी कोशिशों से समय को बेहतर बना लेंगे। वित्तीय स्थिति में सुधार आएगा। कोई भी नई शुरुआत करने के लिए समय बहुत अनुकूल है। साथ ही, प्रभावशाली लोगों का भी साथ और सहयोग मिलेगा। अपनी सामाजिक या राजनीतिक छवि को उत्तम बनाकर रखें। पड़ोसियों के साथ संबंधों में कड़वाहट न आने दें। बेहतर होगा कि फालतू की गतिविधियों में अपना ध्यान ही न लगाएं। मानसिक सुकून पाने के लिए कुछ समय अकेले या किसी धार्मिक स्थल पर जरूर बिताएं।

मिथुन (Gemini)   व्यवसाय में आज आपको अच्छी सफलता मिलेगी। दोस्तों के साथ आपको कुछ समय बिताने का मौका मिलेगा। आपकी कोई पुरानी बीमारी बढ़ेगी, जो आपकी टेंशनों को बढ़ाएगी। दोस्तों के साथ आप काफी समय व्यतीत करेंगे। आपको कामों को लेकर व्यस्तता बढ़ सकती है, जो आपकी समस्याओं को भी बढ़ाएगी। आपको किसी नौकरी से संबंधित काम को लेकर कहीं बाहर जाने का मौका मिल सकता है।

कर्क (Cancer)   कर्क राशि के जातको के लिए आज शुक्रवार का दिन शुभ लाभदायक रहेगा। आपकी कोई चाहत आज के दिन पूरी हो सकती है। आप वाहन या अन्य कोई भौतिक वस्तु खरीदने के लिए प्रयास कर हैं तो आज के दिन आपको इसमें सफलता मिलेगी। आप आज के दिन अपनी बातों और कला से भी लाभ प्राप्त करने में सफल होंगे। मामा और मौसी की ओर से आप आज के दिन लाभ पाने में सफल होंगे। आपके लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको साझेदारी के काम में आज फायदा होगा। अगर आप आज के दिन जीवनसाथी के साथ मिलकर कोई काम करेंगे यह आपके लिए लाभकारी रहेगा। वैवाहिक जीवन के मामले में भी आज का दिन भाग्यशाली रहने वाला है

सिंह (Leo) आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। घरेलू मामलों को आप मिल बैठकर निपटाएं। आपको किसी परीक्षा की तैयारी में जमकर मेहनत करनी होंगी। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आप अपने खर्चों को कंट्रोल करने की कोशिश में लगे रहेंगे। ऑफिस में आपको प्रमोशन आदि मिलने से आपका मन काफी खुश रहेगा।  आप अपने घर किसी पूजा-पाठ का आयोजन कर सकते हैं। खर्चो को लेकर आप योजना बनाकर चलें।

कन्या (Virgo)  कन्या राशि वालों के लिए दिन सकारात्मक है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या बोनस की संभावना है। व्यापारी वर्ग के लिए निवेश का सही समय है। परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। अविवाहितों के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं। विद्यार्थियों का ध्यान पढ़ाई पर केंद्रित रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी, लेकिन अत्यधिक काम से थकान हो सकती है। प्रेम जीवन बहुत अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जाने की योजना बन सकती है।  

तुला (Libra)     तुला राशि के जातको के लिए आज शुक्रवार का दिन सुख और लाभ में वृद्धि करने वाला रहेगा। आपकी कई तरह की चिंताओं का आज समाधान हो जाएग। आपके लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको किसी महिला अथवा विपरीत लिंगी व्यक्ति की मदद और सहयोग से फायदा मिलेगा। किसी की परोक्ष सपोर्ट भी आपको आज प्राप्त होगा जो आपके करियर के लिए सकारात्मक रहेगा। पारिवारिक जीवन में आपको आज के दिन ससुराल के संबंधियों से सहयोग प्राप्त हो सकता है। जो जातक नौकरी में बदलाव के लिए प्रयास कर रहे हैं उनको आज किसी मित्र के सहयोग से फायदा हो सकता है। बिजनेस के सिलसिले में की गई आपकी यात्रा भी आज सफल रहेगी। लव लाइफ में रोमांस भरपूर रहेगा जिससे यहां भी आप आनंद प्राप्त करेंगे।

वृश्चिक (Scorpio) आज अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या ट्रांसफर का अवसर मिल सकता है। व्यवसाय में बड़ा अनुबंध हाथ लग सकता है। नए अवसर सामने आएंगे और आपके आत्मविश्वास से सब काम बनेंगे। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। प्रेम जीवन में मिठास रहेगी और जीवनसाथी के साथ तालमेल बेहतर रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, लेकिन खर्चा भी बढ़ेगा।   पारिवारिक जीवन में भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से आंखों में समस्या या एलर्जी परेशान कर सकती है।

मकर (Capricorn)    मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन धन संबंधी मामलों में लकी रहने वाला है। आपको आज के दिन बिजनेस में खूब लाभ मिलेगा। जो लोग गिफ्ट आइटम और वस्त्रों का कारोबार करते हैं उनकी विशेष रूप से अच्छी कमाई होगी। आपको आज के दिन नौकरी में सहकर्मियों से पूरा सहयोग मिलेगा। आपको आज के दिन कार्यक्षेत्र में कुछ नई जिम्मेदारी भी दी जा सकती है। किसी विपरीत लिंगी व्यक्ति का प्रत्यक्ष या परोक्ष सपोर्ट आपको मिलेगा जो आपके लिए लाभदायक होगा। आप आज के दिन सुख साधन भी प्राप्त कर पाएंगे। जो लोग वाहन खरीदने के लिए प्रयास कर रहे हैं जो घर, जमीन खरीदने के लिए प्रयास कर रहे हैं उनको भी आज कामयाबी मिल सकती है। आपको शॉर्ट टर्म निवेश का भी आज लाभ मिलेगा।

 कुंभ (Aquarius)  अन्य गतिविधियों के साथ-साथ कुछ समय अपने उत्थान के लिए भी जरूर दें। इससे मनोबल बढ़ेगा और आपके व्यक्तित्व में भी सकारात्मक बदलाव आएगा। अपने सभी काम सोच-समझकर और शांतिपूर्ण तरीके से निपटाने की कोशिश करें। घर के किसी अविवाहित सदस्य के शादी से संबंधित सही प्रस्ताव भी आ सकता है। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, पर आप बेहतरीन तरीके से निभा भी लेंगे। किसी के साथ भी बहुत ज्यादा वाद-विवाद में न पड़ें।

 मीन (Pisces)  आज का दिन आपके लिए कुछ मुश्किलें लेकर आ सकता है। आपकी कुछ मुश्किले बढ़ सकती हैं। आपको किसी दूर रह रहे परिजन से कोई जरूरी जानकारी शेयर नहीं करनी है। व्यापार में चल रही समस्याओं से आपको काफी हद तक छुटकारा मिलेगा। आप मौज-मस्ती के मूड में ज्यादा रहेंगे। जीवनसाथी के साथ आपको कुछ समय बिताने से उनको बेहतर जानने का मौका मिलेगा। आपकी साख और सम्मान में वृद्धि होगी। आप राजनीति की ओर कदम बढ़ा सकते हैं।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।