6 May 2025 Ka Rashifal

6 May 2025 Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि
Spread the love

6 May 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

आज 6 मई को वैशाख शुक्ल पक्ष की उदया तिथि नवमी और मंगलवार का दिन है। नवमी तिथि मंगलवार सुबह 8 बजकर 39 मिनट तक रहेगी, उसके बाद दशमी तिथि लग जाएगी। आज रात 12 बजकर 30 मिनट तक तक ध्रुव योग रहेगा। साथ ही मंगलवार दोपहर बाद 3 बजकर 52 मिनट तक मघा नक्षत्र रहेगा।

मेष राशि (Aries)  मेष राशि के लोगों के लिए रविवार का दिन विशेष रूप से शुभ साबित हो सकता है। करियर में नई ऊंचाइयों तक पहुंचने के प्रबल योग बन रहे हैं। यदि आप नौकरी में हैं तो आपके प्रदर्शन की सराहना होगी और प्रमोशन या बोनस की संभावनाएं बनेंगी। बिज़नस करने वालों के लिए किसी बड़ी डील या निवेश को फाइनल करने का सुनहरा अवसर है। मल्टी-सोर्स इनकम की शुरुआत हो सकती है। साथ ही, नए प्रॉजेक्ट्स के लिए फाइनेंसर या साझेदार मिल सकते हैं।

वृष राशि (Taurus)  आज का दिन आपके लिए आलस्य को त्यागकर अपने कामों में आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आप कुछ कामों को लेकर आलस्य दिखाएंगे जो बाद में वह भी लटक सकते हैं। आप कहीं धार्मिक कार्यक्रम में जाने की तैयारी कर सकते हैं। आपकी किसी बात को लेकर माताजी नाराज रहेंगी। आपकी संतान ने यदि किसी परीक्षा को दिया था, तो उसके परिणाम आ सकते हैं। आपको एक साथ कई काम हाथ लगने से आपकी व्याकाग्रता बढ़ सकती है।

मिथुन राशि (Gemini)  मिथुन राशि वालों के लिए दिन रचनात्मक सोच और रणनीतिक कार्यों के लिए आदर्श है। मीडिया, लेखन, डिजाइनिंग या सॉफ्टवेयर से जुड़े लोग नए कॉन्ट्रैक्ट या फ्रीलांस प्रॉजेक्ट हासिल कर सकते हैं। रुके हुए काम तेज़ी से पूरे होंगे जिससे आपको आर्थिक लाभ होगा। यदि आप कोई बिजनस आइडिया लॉन्च करना चाहते हैं, तो आज का दिन शुभारंभ के लिए उत्तम है। वरिष्ठों से मार्गदर्शन लेना लाभकारी रहेगा। आपके धन में वृद्धि के योग हैं।

कर्क राशि (Cancer)  आज का दिन आपके लिए अपने खर्चों पर पूरा ध्यान देने के लिए रहेगा, क्योंकि आपके खर्च बेतहाशा बढ़ेंगे। आपको किसी को धन उधार देने से बचना होगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई में यदि कुछ समस्याएं आ रही थी, तो वह भी काफी हद तक दूर होंगे। आपका कोई काम पूरा होते-होते रह सकता है, जो आपकी टेंशनों को बढ़ाएगा। आपकी दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। आप अपने बिजनेस में कुछ उतार-चढ़ाव को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे।

सिंह राशि (Leo)   सिंह राशि के लिए दिन काफी व्यस्तता और उपलब्धियों से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई ज़िम्मेदारियां मिलने की संभावना है, जिनके साथ तरक्की और आर्थिक लाभ जुड़ा रहेगा। हालांकि, ऑफिस में कोई सीनियर आपकी तरक्की से ईर्ष्या कर सकता है, इसलिए सतर्क रहें। बिजनस में क्लाइंट्स की डिमांड बढ़ेगी और आप नए सौदे तय कर सकते हैं। शाम के समय मन को प्रसन्न करने वाला कोई समाचार मिलेगा। आपके धन में वृद्धि होगी और कारोबार में सफलता हासिल होगी।

कन्या राशि (Virgo)  आज का दिन आपके लिए लेनदेन से संबंधित मामलों में सावधानी बरतने के लिए रहेगा, क्योंकि आप यदि किसी काम को लेकर कोई लोन आदि ले रहे थे, तो वह आपको आसानी से मिल सकता है, लेकिन आप किसी अजनबी से व्यवसाय की कोई डील फाइनल कर सकते हैं, जो बाद में आपको समस्या देगी। आप अपने घर किसी नए इलेक्ट्रॉनिक आइटम को भी लेकर आ सकते हैं। आप अपनी जिम्मेदारी पर डटे रहेंगे और जिन्हें पूरा करके ही दम लेंगे।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: गलत जगह रखी दवाइयां हो जाती हैं बेअसर, जानें इन्हें रखने का सही दिशा और स्थान

तुला राशि (Libra)  तुला राशि के जातकों के लिए दिन समझौते और समाधान का है। पुरानी प्रफेशनल समस्याएं हल हो सकती हैं। जो लोग लीगल, काउंसलिंग या एडवाइज़री क्षेत्र में हैं, उन्हें सम्मान और लाभ मिलेगा। ऑफिस में आपको किसी इनोवेटिव आइडिया पर काम करने का मौका मिल सकता है। फैमिली बिजनस में सुधार होगा। पैसों के मामले में आज सतर्क रहें और दस्तावेज़ों की जांच अच्छे से करें। आपके मान सम्‍मान में वृद्धि होगी और आर्थिक मामलों में लाभ होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio)  आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आप तरक्की की राह पर आगे बढ़ने का मौका मिलेगा और आप अपने पिताजी से किए हुए वादे को भी पूरा कर सकते हैं। यदि कोई समस्या आपको लंबे समय से घेरे हुए थी, तो आपको उसे से मिल बैठकर दूर करना होगा। आपके किसी सहयोगी को आपकी बात पूरी लग सकती है। आपकी भाई-बहनों से खूब पटेगी। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा और परिवार के सभी सदस्य व्यस्त रहेंगे।

धनु राशि (Sagittarius)  धनु राशि के लोगों के लिए दिन नई संभावनाओं और प्रयोगों का है। जोखिम लेने से न डरें, क्योंकि बड़ा लाभ आपके इंतजार में है। आपका नेटवर्किंग स्किल काम आएगा। बिजनस पार्टनर के साथ कोई नई योजना बन सकती है। नौकरी में नई भूमिका या विभाग परिवर्तन के योग हैं। हालांकि, खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा, क्योंकि किसी जान-पहचान वाले की मदद के लिए धन देना पड़ सकता है। आपके लिए लाभ के योग हैं और मान सम्‍मान में वृद्धि होगी।

मकर राशि (Capricorn)   आज का दिन आपके लिए मौज मस्ती से भरा रहने वाला है। आप कामों को लेकर ज्यादा टेंशन नहीं लेंगे। जो चल रहा है, उसे देखकर काफी खुश रहेंगे, लेकिन आपकी अपने बिजनेस में योजनाओं को लेकर किसी से पार्टनरशिप समस्या बन सकती है। आपका कोई काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तब वह भी पूरा हो सकता है। आपको अपने पिताजी की कोई बात बुरी लग सकती है। आपको किसी पुरानी गलती से आपको सबक लेना होगा।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: घर में बिल्कुल ना लगाएं ये पौधे, सांपों का बनता है बसेरा

कुंभ राशि (Aquarius)  कुंभ राशि के लोगों को प्रफेशनल फील्ड में ध्यान और सतर्कता के साथ काम करना होगा। जल्दबाज़ी से नुकसान हो सकता है, खासकर फाइनेंशियल डील्स में। बिजनस में वृद्धि की संभावना है लेकिन कोई पुराना बकाया परेशान कर सकता है। नौकरी में आपको ट्रेनिंग या नई तकनीक सीखने का मौका मिल सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें क्योंकि थकान के कारण प्रॉडक्टिविटी पर असर पड़ सकता है। आपको मेहनत थोड़ी अधिक करनी पड़ सकती है।

मीन राशि (Pisces)  आज का दिन आपके लिए उलझनों से भरा रहने वाला है। आपको काम अधिक रहने से आपका मन भी थोड़ा परेशान रहेगा। आपको बिजनेस में कोई नुकसान होने से टेंशन अधिक रहेगी। आपके खर्च करने की आदत आपकी लिए समस्या बन सकती है। आप अपनी संतान की फरमाइश पर किसी नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। आपको अपने बिजनेस के कामों को लेकर कुछ बड़े लोगों से मिलने का मिलेगा, जो आपके कामों में पूरा साथ देंगे।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।