मंत्री हरदीप सिंह मुंडिया बोले-ट्रांसफर के लिए कोई फोन न करवाए
Punjab News: पंजाब सरकार ने मिशन रोजगार (Mission Employment) के तहत आज 504 नए पटवारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। इन सभी पटवारियों (Patwaris) ने नई और आधुनिक तकनीकों की ट्रेनिंग पूरी कर ली है और अब वे अपने-अपने क्षेत्रों में तुरंत काम शुरू करेंगे। यह कदम पंजाब सरकार (Punjab Government) की उस प्रतिबद्धता का हिस्सा है, जिसमें युवाओं को पारदर्शी तरीके से सरकारी नौकरियां प्रदान की जा रही हैं।
पटवारियों को ईमानदारी की सलाह
नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडिया (Minister Hardeep Singh Mundia) ने कहा कि पहले लोग पटवारियों से डरते थे, लेकिन सरकार ने काम को साफ और पारदर्शी बनाने के लिए कई कदम उठाए हैं। उन्होंने नए पटवारियों को सलाह दी कि वे पूरी लगन और ईमानदारी से काम करें। मंत्री ने यह भी कहा कि छह महीने बाद जरूरत पड़ने पर ट्रांसफर का विकल्प उपलब्ध होगा, लेकिन पुराने पटवारियों के प्रभाव से बचने और भ्रष्टाचार से दूर रहने की हिदायत दी।

ये भी पढ़ेंः Punjab के CM भगवंत मान ने धूरी में किया सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास
गांवों में पटवारी ही सरकार का चेहरा
कार्यक्रम में मौजूद विभाग के मुख्य सचिव अनुराग वर्मा (Anurag Verma) ने नए पटवारियों को संबोधित करते हुए कहा कि गांवों में वे ही सरकार का प्रतिनिधित्व करते हैं। इसलिए उन्हें अपने काम को पूरी मेहनत और निष्ठा से करना चाहिए। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे अपनी जिम्मेदारी को समझें और जनता की सेवा में कोई कसर न छोड़ें।
रजिस्ट्री क्लर्कों के ट्रांसफर की प्रक्रिया शुरू
मंत्री हरदीप सिंह मुंडिया (Minister Hardeep Singh Mundia) ने कहा कि तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के ट्रांसफर इसलिए किए गए, क्योंकि वे कॉलोनाइजर्स के साथ मिलकर आम लोगों को परेशान कर रहे थे। भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए यह कदम जरूरी था। अब रजिस्ट्री क्लर्कों के भ्रष्टाचार नेटवर्क को तोड़ने के लिए भी उनकी ट्रांसफर प्रक्रिया शुरू की जा रही है। मुंडिया ने पटवारियों को सलाह दी कि वे अपने वेतन के दायरे में ही खर्च चलाएं, ताकि परिवार में खुशहाली बनी रहे।
ये भी पढ़ेंः Punjab में जल्द भरेंगे 5 हजार पद, सरकार ने शुरू की पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया
पंजाब सरकार (Punjab Government) ने दावा किया कि 2022 में सत्ता में आने के बाद से आम आदमी पार्टी ने अपनी पांच प्रमुख गारंटियों में से एक, सरकारी नौकरियों को पूरा किया है। अब तक 55 हजार युवाओं को मेरिट के आधार पर नौकरियां दी गई हैं, जिसमें किसी भी तरह की सिफारिश का कोई स्थान नहीं है। सीएम भगवंत मान ने कहा कि पहले नौकरियां चुनाव से छह महीने पहले दी जाती थीं, लेकिन अब यह प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और नियमित है।
