5 January Ka Rashifal

5 January 2025 Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि
Spread the love

5 January 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

5 जनवरी को पौष शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि और रविवार का दिन है। षष्ठी तिथि रविवार रात 8 बजकर 16 मिनट तक रहेगी। 5 जनवरी को पूरा दिन पार कर भोर 4 बजकर 51 मिनट तक वरीयान योग रहेगा। यदि कोई मंगलदायक कार्य करने जा रहे हैं तो वरीयान योग में करें, निश्चित ही सफलता मिलेगी। हालांकि इस योग में किसी भी प्रकार से पितृ कर्म नहीं करते हैं। साथ ही रविवार रात 8 बजकर 18 मिनट तक पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र रहेगा।

ये भी पढ़ेः Vastu Tips: भूलकर भी न करें इन पर्सनल चीजों को शेयर, नहीं तो पड़ता है बुरा असर

मेष राशि (Aries)  मेष राशि वालों के कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकते हैं। इन बदलावों से आपके सहकर्मी थोड़े परेशान हो सकते हैं। आप दूसरों की मदद करना पसंद करते हैं। आपका दिन परोपकार में बीतेगा। आप अपने अच्छे व्यवहार से माहौल को सामान्य बनाएंगे। आपको साथी की वजह से दौड़भाग करनी पड़ सकती है। आपको थोड़ी परेशानी हो सकती है और आपकी समस्‍या बढ़ सकती है।

वृष राशि (Taurus)  आज का दिन लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। आपको अपनी जिम्मेदारियों से पीछे नहीं हटना है। किसी से यदि आपने धन उधार लिया था, तो वह आपसे वापस मांग सकते हैं। आपको किसी लोन आदि के मिलने में समस्या आएगी। आपको जीवनसाथी के करियर को लेकर यदि कोई टेंशन थी, तो वह भी दूर होगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई मे एकजुट होकर जुटना होगा।

मिथुन राशि (Gemini)   मिथुन राशि वालों के लिए आज किसी कीमती वस्तु या संपत्ति मिल सकती है। पिता का आशीर्वाद और उच्च अधिकारियों की कृपा काम आएगी। दिनभर व्यस्तता रहेगी। फिजूलखर्ची से बचें। शाम से लेकर रात तक तेज गति वाले वाहनों का इस्तेमाल करते समय सावधान रहें। किसी महान व्यक्ति के आने से आपको लाभ होगा और आपके लिए तरक्‍की के योग बने हैं। जीवनसाथी के परिवार से भी कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

कर्क राशि (Cancer) आज का दिन आपके लिए तरक्की की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। व्यवसाय में यदि कुछ कठिनाईया आ रही थी, तो वह भी दूर होंगी। आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आप अपने कामों को लेकर ज्यादा टेंशन नहीं लेंगे। आपकी सेहत भी पहले से बेहतर रहेगी, लेकिन आपको किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखने की आवश्यकता है। आपको किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर नहीं करनी है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

सिंह राशि (Leo)   सिंह राशि वालों को राजनीति के क्षेत्र में बड़ी सफलता मिल सकती है। संतान के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करेंगे। प्रतिस्पर्धा में आगे बढ़ेंगे। रुके हुए काम पूरे होंगे। परिवार के लोगों के साथ आपकी योजनाएं सफल होंगी और आपके संबंधों में लाभ होगा। आंखों में तकलीफ हो सकती है। शाम से लेकर रात तक का समय परिवार के लोगों के साथ खुशी में बीतेगा। खाने-पीने का विशेष ध्यान रखें।

कन्या राशि (Virgo)  आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपनी संतान के व्यवहार पर थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है और किसी नए काम में आप बिना सोचे समझे आगे न बढ़े। आप किसी मकान, दुकान की खरीदारी की योजना बनाएंगे। आपका कोई पुराना रोग उभरने से आपकी समस्याएं बढ़ेंगी। यदि आपने किसी काम को लेकर जल्दबाजी दिखाई, तो उसमें कोई गड़बड़ी हो सकती है। आपको अपने बॉस की कोई बात बुरी लगेगी।

तुला राशि (Libra)  तुला राशि वालों के लिए आज शिक्षा और प्रतियोगिता के क्षेत्र में विशेष सफलता मिल सकती है। आय के नए स्रोत बनेंगे। आपकी वाकपटुता आपको सम्मान दिलाएगी। भागदौड़ की वजह से मौसम का असर आपकी सेहत पर पड़ सकता है, इसलिए सावधान रहें। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। यात्रा सुखद और लाभदायक रहेगी। आपके लिए तरक्‍की के योग बने हैं और दोस्‍तों के साथ आपके संबंध मधुर होंगे।

ये भी पढ़ेः Vastu Tips: घर की दहलीज पर भूलकर भी ना करें ये काम

वृश्चिक राशि (Scorpio)   आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। आप अपनी वाणी व व्यवहार से कार्यक्षेत्र में अपने बॉस का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। आपको किसी काम को लेकर परिवार में किसी सदस्य से कोई बहसबाजी नहीं करनी है, जो लोग सिंगल हैं, उनकी अपने साथी से मुलाकात हो सकते हैं। अपने बिजनेस में जितने धन की उम्मीद की थी, उतना ना मिलने से आपको थोड़ी टेंशन लगी रहेगी, क्योंकि आपके खर्च अधिक रहेंगे।

धनु राशि (Sagittarius)   धनु राशि वालों का दिन काफी खर्च वाला रहेगा। घर के सामान पर खर्चा करना पड़ सकता है। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। किसी कर्मचारी या रिश्तेदार की वजह से तनाव बढ़ सकता है। पैसे के लेन-देन में सावधानी रखें, धन फंस सकता है। दिन में सरकारी कामों या कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं, लेकिन अंत में आपकी जीत होगी। आपके खिलाफ दूसरों की साजिश नाकाम होगी।

मकर राशि (Capricorn)   आज के दिन आपको वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करना होगा। परिवार में किसी सदस्य की सेहत में गिरावट आने से आपको भाग दौड़ लगी रहेगी। आपका मन परेशान रहेगा, लेकिन आपके कार्य क्षेत्र में आपका कोई बनता हुआ काम बिगड़ सकता है, जो आपको परेशानी देगा। विद्यार्थियों की किसी नए काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है। संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती है। आप उनकी फरमाइश पर किसी नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius)  कुंभ राशि वालों का दिन लाभ और तरक्‍की से भरा होगा और आपकी योजनाएं सफल होंगी। कहीं से कोई अच्‍छी खबर आपके लिए आ सकती है। इस कारण से भागदौड़ और खर्च बढ़ सकता है। किसी संपत्ति की खरीद-बिक्री करते समय उसके सभी कानूनी पहलुओं पर ध्यान दें। शाम को जीवनसाथी की सेहत में सुधार होगा, लेकिन पूरी तरह ठीक होने में समय लगेगा। आपको परिवार के साथ कहीं यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं।

मीन राशि (Pisces)  आज का दिन आपके लिए कोई निर्णय बहुत ही सोच विचार कर लेने के लिए रहेगा। आपको पारिवारिक जीवन में चल रही समस्याओं को लेकर अपने माता-पिता से बातचीत करनी होगी। आप अपने घर किसी इलेक्ट्रॉनिक आइटम को लेकर आ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। लेनदेन से संबंधित मामले आपको परेशान करेंगे, इसलिए आप अपने खर्चों पर भी थोड़ा ध्यान दें। यदि आप करियर में बदलाव चाहते हैं, तो आपको उसके लिए थोड़ी मेहनत अवश्य करनी होगी।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।