4 August 2025 Ka Rashifal

4 August 2025 Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि
Spread the love

4 August 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

आज 4 अगस्त को श्रावण शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि और सोमवार का दिन है। दशमी तिथि सुबह 11 बजकर 42 मिनट तक रहेगी, उसके बाद एकादशी तिथि लग जाएगी। फिर आज पूरा दिन पूरी रात पार करके 5 अगस्त की सुबह 7 बजकर 24 मिनट तक इंद्र योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 9 बजकर 13 मिनट तक अनुराधा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद ज्येष्ठा नक्षत्र लग जायेगा। इसके अलावा आज सावन महीने का चौथा और अंतिम सोमवार भी है।

मेष राशि (Aries)  यह दिन आपके लिए मिले जुले परिणामों वाला रहेगा। अगर कार्यक्षेत्र में लंबे समय से आपके जरूरी कार्य बीच में अटके थे, तो अब वे पूरे हो सकते हैं या गति पकड़ सकते हैं। आप कुछ अच्छे कार्य कर सकते हैं और शुभ स्थानों पर व्यय कर सकते हैं। इससे आपकी प्रसिद्धि में भी वृद्धि होगी। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है और किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की योजना बनकर स्थगित हो सकती है।

वृष राशि (Taurus)   आज आपको अपने आसपास रह रहे शत्रुओं को पहचानना होगा। संतान को कोई पुरस्कार मिलने से आपका मन काफी खुश रहेगा। आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याओं से भी काफी हद तक राहत मिलेगी। आपको अपने कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य करनी होगी, क्योंकि उनके खोने और चोरी होने का भय सता रहा है। आपको किसी काम को लेकर दूसरे पर डिपेंड नहीं रहना है, नहीं तो आपके साथ धोखा हो सकता है।

ये भी पढ़ेंः Shanidev: शनि की महादशा से इन राशियों की चमक सकती है किस्मत!

मिथुन राशि (Gemini)   कार्यक्षेत्र में आपके विरोधियों की संख्या बढ़ सकती है और वे कोई रणनीति भी बना सकते हैं। ऐसे में आपको सावधान रहना होगा और सोच-समझकर फैसले लेना बेहतर होगा। किसी बात को लेकर आप अकारण परेशान भी रह सकते हैं। व्यवसाय में भी सावधानी बरतनी होगी और जोखिम भरे कार्यों व निर्णयों से दूरी बनाकर रखें। परिवार में माता की सेहत पर विशेष ध्यान दें।

कर्क राशि (Cancer)   आज आपके मन में परस्पर सहयोग की भावना बनी रहेगी। आपके मन में किसी काम को लेकर उथल-पुथल चल रही है, तो उसके लेकर आप अपने पार्टनर से बातचीत अवश्य करें। आपको संतान की संगति पर विशेष ध्यान देना होगा। आपकी किसी बात को लेकर आज अधिकारी आपसे नाराज हो सकते हैं। आप अपने मनमौजी स्वभाव के कारण लोगों को टेंशन देंगे। आपकी कोई नया काम करने की इच्छा जागृत हो सकती है।

सिंह राशि (Leo)   आपका दिन भाग्यशाली रहने वाला है, जिससे जरूरी कार्यों में सफलता प्राप्त हो सकती है और कार्यक्षेत्र में भी कामकाज अच्छा चलेगा। चन्द्रमा चतुर्थ भाव में होने से आपको अचानक कहीं से बड़ी मात्रा में धन लाभ हो सकता है। इससे जोड़े गए पैसों में भी वृद्धि होगी। शाम के समय कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।

कन्या राशि (Virgo)  आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपने जीवनसाथी के साथ मिलकर करियर को लेकर कोई निर्णय लेना होगा। आप किसी अच्छी स्कीम में इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। आप अपने घर में सुख-सुविधाओं की चीजों की भी खरीदारी करेंगे। आपका कोई पुराना परिजन आपसे मेल मुलाकात करने आ सकता है। आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा। आप बाहर के खाने-पीने से थोड़ा परहेज रखें।

तुला राशि (Libra)  राशि के स्वामी शुक्र का मिथुन राशि में प्रवेश होने से आपको राजनीतिक क्षेत्रों में कार्य करने का सुनहरा अवसर प्राप्त हो सकता है। साथ ही, सांसारिक सुख और साधनों में वृद्धि होगी। परिवार में भी सुख-शांति और समृद्धि आने के शुभ योग बन रहे हैं। शाम के समय आपकी मुलाकात किसी खास और महान व्यक्ति से हो सकती है। इससे रुके हुए जरूरी कार्य दोबारा गति पकड़ सकते हैं।

ये भी पढ़ेंः Vastu Dosh: क्या आप भी दरवाज़े के पीछे कपड़े टांगते हैं, खबर पढ़ लीजिए

वृश्चिक राशि (Scorpio)  आज का दिन वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के लिए खुशनुमा रहने वाला है। आपको कोई चोट चपेट आदि लग सकती है, इसलिए आप किसी से मांगकर वाहन ना चलाएं। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। यदि आपने किसी से धन उधार लिया था, तो उसे भी आप उतारने की पूरी कोशिश करेंगे। आप किसी नए लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं। आप अपने रहन-सहन के स्तर में सुधार लाएंगे, जिसमें आपका खर्चा भी अधिक होगा।

मकर राशि (Capricorn)   कारोबार के मामले में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपको हर कार्य में सफलता प्राप्त होगी। साथ ही, संपत्ति और जमीन से जुड़े कार्यों में आपको अपनी कल्पना से भी ज्यादा लाभ प्राप्त हो सकता है। किसी ऐसे व्यक्ति से आपकी मुलाकात हो सकती है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी करने वालों को कार्यस्थल पर उच्च अधिकारियों की मदद से बड़ा लाभ प्राप्त हो सकता है।

धनु राशि (Sagittarius)  आज का दिन आपके लिए सावधानी और सतर्कता बरतने के लिए रहेगा। आप दूसरों के मामले में ज्यादा ना पड़ें। आप अपने किसी परिजन के घर मेल-मिलाप करने जा सकते हैं। माता-पिता से आप काम को लेकर कोई बातचीत कर सकते हैं। आपको बिजनेस में कुछ समस्याएं महसूस होगी। सिंगल लोगों की अपने साथी से मुलाकात होगी। आज आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। आप अपनी वाणी पर थोड़ा संयम रखें, नहीं तो बेवजह की समस्याएं खड़ी होंगी।

कुंभ राशि (Aquarius)  नौकरी करने वालों को लिए समय अनुकूल रहेगा। आपके लिए आय के नए स्रोत खुल सकते हैं, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। अगर कार्यस्थल लंबे समय से विरोधियों के चलते तनाव बना हुआ था, तो अब आपकी जीत हो सकती है। किसी नए व्यक्ति से मुलाकात और दोस्ती हो सकती है। व्यापार के मामले में समय का लाभ उठाना लाभकारी होगा।

मीन राशि (Pisces)   आज का दिन आपके लिए कोई निर्णय सोच समझकर लेने के लिए रहेगा। आप जल्दबाजी में कोई गड़बड़ी कर सकते हैं। आपकी कोई प्रॉपर्टी की डील यदि लंबे समय से अटकी हुई थी, तो उसके भी फाइनल होने की संभावना बहुत कम है। वाहनों के प्रयोग से आपको सावधान रहना होगा। आप अपने खर्चों को लेकर तालमेल बनाकर चले, क्योंकि आपके ऊपर कोई बेवजह का बोझ बढ़ सकता है। जीवनसाथी की सेहत में गिरावट आने से आपका मन परेशान रहेगा।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।