Supertech Ecovillage-1: ग्रेटर नोएडा की सोसायटी इकोविलेज 1(Supertech Ecovillage-1) सोसाइटी में फैसिलिटी मेंटेनेंस, सुरक्षा और बिजली पानी कि समस्या खत्म नहीं हो रही। अभी कुछ दिन पहले निवासी बिजली कि समस्या को लेकर निवासी पूरे 2 दिन परेशान रहे। अब सोसाइटी के 10-12 टॉवर्स में निवासी पानी कि समस्या को लेकर चार दिनों से काफी परेशान हैं।
ये भी पढ़ें: Supertech: ना बिजली, बेसमेंट में पानी..सुपरटेक तेरी ये कैसी कहानी
निवासियों का आरोप है कि टैंकर और वॉटर बोतल से टॉवर्स और फ़्लैटस में पानी सप्लाई हो रहा। ग्रेविटी मेंटेनेन्स एजेंसी सोसाइटी में व्याप्त पानी की समस्या को सुलझाने मे पूरी तरह विफल रही है। निवासियों कि प्रशासन और IRP से बातचित के बाद भी कोई नतीजा नहीं निकला। इसके बाद पिछली रात निवासियों ने सोसाइटी के गेट नंबर 1 को सांकेतिक रूप में बंद करने का फैसला लिया, जिससे उनकी आवाज प्रशासन तक पहुँचे और समस्याओं का समाधान निकल सके।
आज दुबारा इकोविलेज 1 कि समस्याओं को लेकर EV1(Supertech Ecovillage-1) कि वैल्फेयर संस्था “इकोविलेज 1 सोशल वैल्फेयर असोसिएशन (SESWA) ने सोसाइटी के अंदर IRP, ग्रेविटी और सुपरटेक के खिलाफ शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन मार्च किया। विरोध मार्च में SESWA सदस्यों के अलावा काफी संख्या में सोसाइटी के निवासियों ने भाग लिया। निवासियों का कहना है कि IRP निवासियों कि नहीं सुन रहा और मनमाने तरीके से EV1 के फैसिलिटी मैंटेनेंस से संबंधित अपना फैसला निवासियों पर थोप रहा है। निवासियों द्वारा फैसिलिटी के लिए जमा किया गया CAM, बिजली बिल और अन्य श्रोतों से आय के रूप मे निवासियों के पैसे का हिसाब निवासियों को नहीं दिया जा रहा। निवासियों ने सोसाइटी में बिजली, पानी, सुरक्षा लिफ्ट, फायर सेफ्टी और मेंटेनेंस जैसी मूलभूत सुविधाओं में कमी के लिए IRP और उसके द्वारा चयन कर स्थापित कंपनी ग्रेविटी को जिम्मेदार ठहराया।
निवासियों कि IRP से माँग है कि, ग्रेविटी मेंटेनेंस एजेंसी, जो सोसाइटी में मूलभूत सुविधाओं को सुचारु रूप से चलाने में पूर्णरूप से विफ़ल रही है, उसे तत्काल प्रभाव से हटाया जाय और इकोविलेज 1 कि सुविधा व्यवस्था को चलाने के लिए किसी सक्षम नये मेंटेनेंस एजेंसी का चयन, पारदर्शी तरीके से किया जाय। वहीं कुछ निवासी YG एस्टेट के पक्ष में भी खड़े दिखाई दे रहे हैं। निवासियों ने बताया कि ये विरोध प्रदर्शन प्रत्येक रविवार को सोसाइटी के अंदर तब तक किया जायेगा जब तक कि IRP द्वारा ग्रेविटी एजेंसी को हटाया नहीं जाता और सोसाइटी कि सुविधा व्यवस्था को चलाने के लिए किसी नये सक्षम मेंटेनेंस एजेंसी का चयन नहीं किया जाता।
