31 July 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।
आज श्रावण शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि और गुरुवार का दिन है। सप्तमी तिथि आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के भोर 4 बजकर 59 मिनट तक रहेगी। आज श्री शीतला सप्तमी है | आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के भोर 4 बजकर 32 मिनट तक साध्य योग रहेगा | आज रात 12 बजकर 42 मिनट तक चित्रा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज गोस्वामी तुलसी दास जयंती है।

मेष राशि (Aries) व्यापार के मामले में अपने काम धंधे को आगे बढ़ाने के लिए आपको नए तरीके से काम की शुरुआत करनी पड़ सकती है। कुछ ऐसी स्थिति स्थिति भी बन सकती है जो बाकी लोगों के लिए असुविधाजनक हो सकती है। अगर कोई कानूनी विवाद चल रहा है, तो अब उसमें सफलता प्राप्त हो सकती है और स्थान परिवर्तन की योजना में भी सफलता हासिल हो सकती है।
वृष राशि (Taurus) आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको बड़ों की बातों को पूरा ध्यान देना होगा। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। शीघ्रता व भावुकता में आपको कोई निर्णय लेने से बचना होगा। आपको बड़ों की बातों को ध्यान से सुनना होगा। आप छोटे बच्चों के साथ कुछ समय मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपको धन से संबंधित यदि कोई समस्या थी, तो वह भी दूर होगी। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा।
ये भी पढ़ेंः Kendra Yog: 1 अगस्त से इन राशि वालों का गोल्डन टाइम शुरू होने वाला है!
मिथुन राशि (Gemini) कारोबार और नौकरी के मामले में दिन अच्छा रहने वाला है। आपके द्वारा लिए गए निर्णय और बनाई गई योजनाओं का सकारात्मक परिणाम प्राप्त हो सकता है। साथ ही, लाभ कमाने के अवसर भी मिलेंगे। अगर आर्थिक तंगी का सामना कर रहे थे, तो अब उससे भी छुटकारा मिल सकती है। लेकिन कार्यक्षेत्र में कामकाज थोड़ी धीमी गति से चल सकता है, जिससे तनाव होगा संभव है। विवादों से भी आपके लिए दूर रहना बेहतर रहेगा।
कर्क राशि (Cancer) आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। मन में किसी काम को लेकर टेशन बनी रहेगी। आपको किसी से पद की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिलने से उनका मन काफी खुश रहेगा। आपके पारिवारिक रिश्ते बेहतर रहेंगे। आपकी किसी से कहीसुनी बातों पर भरोसा करने से बचना होगा, नहीं तो परिवार में बेवजह के लड़ाई-झगड़े बढ़ सकते हैं। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।
सिंह राशि (Leo) आज का दिन सामान्य से थोड़ा बेहतर रहेगा। कारोबार में कामकाज की स्थिति में धीरे-धीरे सुधार आता जाएगा। नौकरी करने वालों को किसी बड़े अधिकारी का सहयोग मिलने से कार्यस्थल में आपकी स्थिति और ज्यादा मजबूत होती जाएगी। लेकिन आपको विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है। वे आपके खिलाफ कोई रणनीति बना सकते हैं।
कन्या राशि (Virgo) आज का दिन आपके लिए रचनात्मक कार्यों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। कुछ नए लोगों से संपर्क बढ़ेगा। करियर में आपको अच्छा लाभ मिलेगा। पारिवारिक विषयों में एकजुटता बनी रहेगी। आपको किसी काम को लेकर बजट बनाकर चलना होगा। संतान को आप किसी नए कोर्स में दाखिला दिला सकते हैं। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को किसी अच्छी स्कीम का पता चल सकता है। आपको किसी से किए हुए वादे को समय रहते पूरा करना होगा। जो लोग किसी से प्रेम करते हैं, वह उनसे प्रेम का इजहार कर सकते हैं।
तुला राशि (Libra) अगर आप व्यवसाय या कारोबार से जुड़ा कोई प्रस्ताव, योजना या कागजी काम करने वाले हैं, तो उसे दिन के समय पूरा कर लेना बेहतर होगा। जरूरी फैसले लेने के लिए आप दिन के तीसरे पहर का समय उत्तम रहने वाला है। इससे भविष्य में लाभ मिलने की संभावना है। आपको किसी परीक्षा या प्रतियोगिता के लिए भी तैयार रहना होगा।
वृश्चिक राशि (Scorpio) आज आप किसी से धन उधार लेने से बचें और आपको किसी विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य बनाए रखना होगा। आप अपने ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति की बातों में आकर कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट ना करें। आपको अपने बिजनेस को लेकर पार्टनरशिप करने से बचना होगा। आपके मन में प्रेम और सहयोग की भावना बनी रहेगी। आपको भाई और बहनों का पूरा साथ मिलेगा। जीवनसाथी से आपकी किसी बात को लेकर खटपट हो सकती है, इसलिए आप कोई बात बहुत ही सोच समझकर बोलें।
ये भी पढ़ेंः Vastu Dosh: क्या आप भी दरवाज़े के पीछे कपड़े टांगते हैं, खबर पढ़ लीजिए
मकर राशि (Capricorn) व्यापार के मामले में आपको कुछ नई जानकारियां प्राप्त हो सकती हैं, जिससे बौद्धिक क्षमता में भी बढ़ोतरी होगी। कामकाज के सिलसिले में किसी ऐसे व्यक्ति के साथ बातचीत या मुलाकात हो सकती है, जिससे आपको भविष्य में बड़ा लाभ प्राप्त हो सकता है। प्रियजनों की ओर से कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना है।
धनु राशि (Sagittarius) आज का दिन आपके लिए धन धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। आप अपने घर का रिनोवेशन का काम शुरू कर सकते हैं। आपसे जल्दबाजी के कारण कामों में कोई गलती हो सकती है। नौकरी को लेकर परेशान चल रहे लोग बदलाव करने की योजना बना सकते हैं। आपको किसी मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। संतान को यदि आप कोई जिम्मेदारी देंगे, तो उसमें कोई गड़बड़ी हो सकती है। आपको अपनी शारीरिक समस्याओं पर ध्यान देना होगा।
कुंभ राशि (Aquarius) कार्यक्षेत्र में आपको अपने सभी जरूरी कार्यों को समय निपटाना होगा, जिसके चलते थोड़ी भागदौड़ भी करनी पड़ सकती है। नौकरी करने वालों का दिन भी व्यस्त रहने वाला है। वहीं, कुछ अपने लोग आपकी चिंता का कारण बन सकते हैं। ऐसे में धैर्य बनाए रखना बेहद जरूरी होगा। निजी जीवन में भी आपको कुछ सही फैसले लेने होंगे।
मीन राशि (Pisces) आज का दिन आपके लिए पार्टनरशिप में काम करने के लिए रहेगा। औद्योगिक क्षेत्रों में आपका अच्छा नाम रहेगा। टीमवर्क के जरिए काम करके आप अच्छा नाम कमाएंगे। आप अपनी संतान को जिम्मेदारी देंगे, तो उसमें मन लगाकर काम करेगा, जिससे आपका मन परेशान रहेगा। आपकी कोई नया काम करने की इच्छा जागृत हो सकती है। आप किसी से कोई लेनदेन ना करें। राजनीति में आप सोच समझकर कदम बढ़ाएं। लेनदेन से संबंधित मामलों में आपको किसी अजनबी पर भरोसा ना करें।
Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।
