Punjab News: पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र के अंतिम दिन आज उस समय माहौल गरमा गया जब वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा की धुस्सी बांध के अंदर खरीदी गई जमीन का खुलासा कर दिया और यह भी कहा कि यह जमीन प्रताप सिंह बाजवा ने खनन (माइनिंग) करने के इरादे से खरीदी है।
ये भी पढ़ें: Punjab: पराली प्रबंधन के लिए पंजाब सरकार की ज़मीनी पहल: दीवार चित्रों से नुक्कड़ नाटकों तक IEC योजना
इसके बाद प्रताप सिंह बाजवा आगबबूला हो गए। उस समय बाजवा ने स्पीकर को संबोधित करते हुए कहा कि इसका विधानसभा सदन से क्या लेना-देना है। इसके आगे उन्होंने हरपाल सिंह चीमा पर शराब की फैक्ट्रियों से सीधे पैसे लेने के आरोप भी लगाए।
ये भी पढ़ें: Punjab: पंजाब पुलिस ने संगठित अपराधों की रिपोर्टिंग के लिए समर्पित हेल्पलाइन ‘1800-330-1100’ शुरू की
इसके बाद हरपाल सिंह चीमा भी अपनी सीट से उठकर रिकॉर्डरों की टेबल के पीछे पहुंच गए और उन्होंने प्रताप सिंह बाजवा को ललकारा। उसी समय प्रताप सिंह बाजवा ने भी ललकार का जवाब ललकार से ही दिया। इसके बाद सभी विधायक और मंत्री अपनी-अपनी सीटों से खड़े होकर हरपाल सिंह चीमा के समर्थन में आ गए, वहीं दूसरी तरफ कई कांग्रेसी विधायक भी प्रताप सिंह बाजवा के समर्थन में उठ खड़े हुए। माहौल की गर्मी को देखते हुए विधानसभा के स्पीकर कर्तार सिंह संधवां ने सदन को 10 मिनट के लिए स्थगित कर दिया।
