30 April 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।
आज 30 अप्रैल को वैशाख शुक्ल पक्ष की उदया तिथि तृतीया और बुधवार का दिन है। तृतीया तिथि आज दोपहर 2 बजकर 13 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 12 बजकर 2 मिनट तक शोभन योग रहेगा। साथ ही आज शाम 4 बजकर 18 मिनट तक रोहिणी नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज अक्षय तृतीया मनाई जाएगी। अक्षय तृतीया के दिन सोने-चांदी की खरीदारी और शुभ कार्यों की शुरुआत करना अच्छा माना जाता है।

मेष राशि (Aries) मेष राशि के लोगों को लाभ होगा और कामकाज में किए गए आपके प्रयास रंग लाएंगे। आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिससे काम का बोझ बढ़ेगा, परंतु सफलता भी सुनिश्चित होगी। पारिवारिक जिम्मेदारियों की अनदेखी न करें, वरना संबंधों में दूरी आ सकती है। विवादों से दूर रहना ही बुद्धिमानी होगी। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को महत्वपूर्ण सहयोग मिल सकता है। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। वाणी पर संयम रखें, ताकि किसी से अनावश्यक विवाद न हो। विरोधी भी आज कमजोर पड़ेंगे।
वृष राशि (Taurus) आज का दिन आपके लिए किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के लिए रहेगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। भगवान के भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। संतान को आपकी कोई बात बुरी लगने से आपका मन परेशान रहेगा। आपको जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य भरपूर मात्रा में मिलेगा। आप किसी नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं, लेकिन आप किसी काम को लेकर मनमर्जी ना चलाएं। भाईचारे की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आपकी कार्यक्षेत्र में अपने बॉस से अच्छी पटेगी।
मिथुन राशि (Gemini) मिथुन राशि के लोगों का दिन लाभ से भरा होगा और चंद्रमा की शुभ दृष्टि से आपके पराक्रम में वृद्धि होगी और आत्मविश्वास बढ़ेगा। आर्थिक दृष्टि से दिन लाभकारी रहेगा। शत्रु आपके बढ़ते प्रभाव से ईर्ष्या करेंगे, लेकिन आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। कुछ अच्छा समाचार भी मिल सकता है। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। किसी कीमती वस्तु के खोने या चोरी की संभावना भी है, इसलिए सतर्क रहें। फिजूलखर्ची से बचें।
कर्क राशि (Cancer) आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। साझेदारी में चल रहे कामों पर आप पूरा ध्यान देंगे। आपको अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियां को निभाने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में आपको छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आपकी नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी। दाम्पत्य जीवन में खुशियां भरपूर रहेंगी। साझेदारी में कोई काम करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आपका किसी बात को लेकर मन परेशान रहेगा। घूमने-फिरने जाने की आप योजना बना सकते हैं।
सिंह राशि (Leo) सिंह राशि के लोगों के लिए दिन मिलाजुला रहेगा और गृहोपयोगी वस्तुओं की खरीद हो सकती है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। कामकाज में सफलता मिलेगी, लेकिन घर या ऑफिस में अधीनस्थ कर्मचारियों या रिश्तेदारों के साथ विवाद हो सकते हैं। रुपये-पैसे के लेन-देन में सतर्क रहें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, विशेषकर लंबी दूरी की यात्रा करने से बचें और अपने काम पर फोकस करें। ससुराल पक्ष से पैसों के मामले में कोई शुभ समाचार या लाभ मिल सकता है।
कन्या राशि (Virgo) आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। मित्रों का सहयोग और समर्थन आप पर बना रहेगा। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। संतान की संगति पर आप विशेष ध्यान दें, नहीं तो वह किसी गलत काम की ओर अग्रसर हो सकते हैं। आपको अपने पिताजी की कोई बात बुरी लग सकती है। नौकरी में यदि आप बदलाव करने की योजना ना बना रहे थे, तो आपको कुछ समय रुकना बेहतर रहेगा।
ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: घर में इन तीनों जीवों का आना शुभ, मां लक्ष्मी की बरसती है कृपा!
तुला राशि (Libra) तुला राशि के लोगों का दिन शुभ है और आपको मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। बेरोजगार लोगों को भी रोजगार के अवसर मिलेंगे। आर्थिक दृष्टि से दिन शुभ रहेगा। सेहत पर ध्यान दें और दूसरों की बातों में न आएं। अनियमित खानपान से बचें। किसी विवाद में न उलझें, और अपनी बातों में विनम्रता बनाए रखें। ससुराल पक्ष से लाभ की संभावना बन रही है। छोटे-छोटे झगड़े टालने की कोशिश करें।
वृश्चिक राशि (Scorpio) आज का दिन आपके लिए सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए रहेगा। आपको बड़ों की बातों को ध्यान से सुनने की आवश्यकता है। परिवार के सदस्यों का आपको पूरा साथ मिलेगा। रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती आएगी। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति की मदद से आपके और जीवनसाथी के बीच चल रही अनबन को आप बातचीत के जरिए दूर करने की कोशिश करेंगे। आपको किसी लंबे समय से रुके हुए काम को पूरा करने में आलस्य बिल्कुल नहीं दिखाना है।
धनु राशि (Sagittarius) धनु राशि के लोगों को करियर के मामले में लाभ होगा और आपको गुप्त शत्रुओं और ईर्ष्यालु साथियों से सावधान रहें। मेहनत और सूझबूझ से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। किसी बड़े प्रॉजेक्ट में सफलता मिल सकती है। वाणी की मधुरता आपको सम्मान दिलाएगी। स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें और हर प्रकार की थकान और तनाव से दूर रहें। खानपान में संयम बरतें। ससुराल पक्ष से सहायता या शुभ समाचार मिल सकता है।
मकर राशि (Capricorn) आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके बिजनेस की योजनाओं का आपको लाभ मिलेगा। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपका कुछ नया करने की कोशिश रंग लाएगी। आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको किसी दूर रह रहे परिजन से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है।
कुंभ राशि (Aquarius) कुंभ राशि के लोगों के लिए दिन अनुकूल है। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन बहुत शुभ रहेगा। प्रयासों से सफलता मिलेगी और पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात संभव है। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ रहेगी, लेकिन अनावश्यक खर्चों से बचना होगा। आपको कहीं दूर काम से यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जो लाभदायक सिद्ध हो सकती हैं। आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें।
ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: तुलसी में इस दिन बांधें लाल कलावा, मां लक्ष्मी होंगी खुश, घर में बढ़ेगी सुख-समृद्धि
मीन राशि (Pisces) आज का दिन आपके लिए रिश्तों में एकजुटता बनाए रखने के लिए रहेगा। आपके रुके हुए काम पूरे होंगे और आपको मामा पक्ष से धन लाभ मिलता दिख रहा है। आपको एक से अधिक स्रोतों से आय बढ़ने से आपका मन काफी खुश रहेगा। दूरसंचार के साधनों में वृद्धि होगी। आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय आसानी से ले सकेंगे। आपके कुछ नए प्रयास रंग लाएंगे और आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। जो आपको खुशी देंगी। आपकी प्रतिभा से कार्यक्षेत्र में लोग आपसे काफी खुश रहेंगे।
Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।
