05 May 2024 Ka Rashifal..12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि

किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

आज आपका राशिफल कैसा होगा। किस राशि के जातकों को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

ये भी पढ़ेः भक्तिमय दिखे सीएम योगी..गोरखपुर में हनुमत प्राण प्रतिष्ठा-रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ

ख़बरीमीडिया के Youtube चैनल को फौलो करें।

मेष राशि (Aries)  मेष राशि के लोगों का दिन शुभ है और आज आपको भाग्‍य का साथ मिलेगा। आज आपको परिवार के लोगों की हर मामले में भरपूर मदद मिलेगी। आज संतान के करियर के संबंध में आपको कोई फैसला लेना पड़ सकता है। शाम के वक्‍त कोई रुका काम बनने की संभावना है। रात का समय प्रियजनों के साथ आनंद में बीतेगा।

वृष राशि (Tauras)  आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहने वाला है। आप अपने लंबे समय से रुके हुए काम की सुध-बुध लेंगे, जिस कारण आप व्यस्त रहेंगे। कुछ मौसमी प्रभाव भी आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। आपको परिवार में किसी सदस्य से किए हुए वादे पर भी पूरा ध्यान देना होगा। आप अपनी माताजी की किसी मन की इच्छा को जाहिर कर सकते हैं। आप कोई काम यदि किसी दूसरे के भरोसे छोड़ेंगे, तो वह लंबा अटक सकता है। आपके क्षेत्र में मन मुताबिक काम मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। 

मिथुन राशि (Gemini)  मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन हर मामले में सावधानी रखने का है। किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी होने का भय बन रहेगा। संतान की शिक्षा या किसी प्रतियोगिता में आशातीत सफलता मिलने से हर्ष होगा। शाम के वक्‍त आपका कोई कोई रुका कार्य पूरा होगा। रात में शुभ कार्य में भाग लेंगे और आपका मन काफी प्रसन्‍न होगा।

कर्क राशि (Cancer)  आज का दिन आपके लिए कुछ नए संपर्क से लाभ लेकर आएगा। आप अपने बिजनेस में कुछ नई चीजों को शामिल करेंगे, जिससे आपका बिजनेस बढ़ेगा। आप किसी को पार्टनर न बनाएं, अन्यथा नुकसान हो सकता है। आपका कोई कानूनी मामला आज सुलझता दिख रहा है। परिवार में आज किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। भाई-बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। आप माताजी को किसी धार्मिक कार्यक्रम में लेकर जा सकते हैं। आप किसी बात को लेकर अपने बॉस से लड़ाई झगड़े में ना पड़ें।

सिंह राशि (Leo)  सिंह राशि के लोगों का दिन शुभ है और आज आपके लिए भाग्‍य में वृद्धि का दिन है। आमदनी के नए स्रोत बनेंगे। वाणी की सौम्यता से आपको लाभ होगा और आपके सम्‍मान में वृद्धि होगी। आपको शिक्षा और प्रतियोगिता की दिशा में विशेष सफलता प्राप्‍त होगह। आज कुछ जरूरी से आपको अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आपके विरोधी आपस में ही लड़कर नष्ट हो जाएंगे।

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: भगवान गणेश जी की मूर्ति लगाते समय इस बात का रखें ध्यान, आएगी सुख समृद्धि

कन्या राशि (Virgo)  आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपको व्यवसाय में मन मुताबिक लाभ मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। शेयर मार्केट में निवेश करने वाले लोगों को अच्छा लाभ मिलता दिख रहा है। बिजनेस में यदि आपका कुछ धन डूबा था, तब वह भी आपको मिल सकता है। आपको भविष्य के लिए कुछ धन संचय करने की योजना बनानी होगी, इसके लिए आप अपने जीवनसाथी से सलाह ले सकते हैं। आपके पिताजी को कोई आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा दिए गए सुझावों का स्वागत होगा।

तुला राशि (Libra)  तुला राशि वालों का दिन शुभ है और आज आपके चारों ओर सुखद वातावरण रहेगा। घर परिवार के सभी सदस्य आपस में खुश होंगे। कई दिनों से चली आ रही पैसों की समस्‍या का अंत होगा। आपके कारोबार के मामले में लेन-देन की कोई बड़ी समस्या हल हो सकती है। पर्याप्त मात्रा में धन हाथ में आ जाने का सुख मिलेगा। विरोधियों का अंत होगा। आज आपके लिए पास और दूर की यात्रा पर जाना हो सकता है।

मकर राशि (Capricorn)  आज का दिन आपके लिए कुछ कठिनाइयों भरा रहने वाला है। आपको परिवार में किसी सदस्य की ओर से कोई निराशाजनक सूचना मिल सकती है। आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय लें, तो परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से कोई राय अवश्य लें। आपको किसी नए घर, मकान, दुकान आदि की खरीदारी करते समय जरूरी कागजातों पर पूरा ध्यान देना होगा। आपके साथ कोई धोखा हो सकता है। आप किसी लंबी ट्रैवलिंग पर जाने की योजना बना सकते हैं। आपको अपने काम को पूरा करते समय मेहनत में कोई कसर नहीं छोड़नी है।

वृश्चिक राशि (Scorpio)  वृश्चिक राशि के लोगों को आर्थिक लाभ होगा। आज कुछ पैसों के मामले में आपको संभलकर काम करने की जरूरत है। आज का दिन आपकी कोई बीमारी की जांच करने में बीतेगा। आज आपके घर में कोई मेहमान आकर डेरा डाल सकता है और इससे आपका काम बढ़ेगा। साथ ही आपका बजट भी बिगड़ सकता है।

धनु राशि (Sagittarius)  आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपने परिवार में किसी सदस्य के सेहत के चिंता सता सकती है। आप संतान को कुछ जिम्मेदारियां देंगे, जिनमें वह समय रहते पूरा करेंगे। राजनीति में कार्यरत लोगों के कामों की सराहना होगी। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा। आप अपने परिवार में किसी सदस्य से किए हुए वादे को समय रहते पूरा करें, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं। नौकरी में कार्यरत लोग अपने काम से जाने जाएंगे, उन्हें किसी नए पद की प्राप्ति भी हो सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius)   कुंभ राशि के लोगों के लिए आर्थिक लाभ होगा। निर्मूल विवाद से आपको सफलता मिलेगी। अपनी बुद्धि से कार्य में सफलता प्राप्‍त होगी। कोई विपरीत समाचार सुनकर अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। इसलिए सावधान रहें और झगड़े विवाद से बचें। आज आपके धन में वृद्धि के योग हैं। आपका भाग्‍य देगा और आपके सम्‍मान में वृद्धि के योग हैं।

मीन राशि (Pisces)  आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में यदि आप अपने सहयोगियों से कोई मदद मांगेंगे, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगी। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आपके बिजनेस की योजनाएं गति पकड़ेंगी। जीवनसाथी के लिए आप किसी छोटे-मोटे काम की शुरुआत कर सकते हैं। आप अपने मित्रों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोग अपनी मेहनत में कोई कसर न छोड़ें, क्योंकि उनकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा।

Note: ( कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)