Happy birthday vivek malhotra

Vivek Malhotra: हैप्पी बर्थडे विवेक मल्होत्रा, जितने अच्छे प्रोफेशनल, उससे ज्यादा अच्छे इंसान

TV
Spread the love

Vivek Malhotra: इंडिया टुडे ग्रुप में Group CMO और COO (स्ट्रैटेजी) विवेक मल्होत्रा(Vivek Malhotra), तेज तर्रार ब्रैंड प्रोफेशनल, लेकिन मीडिया की बारीकियों, उसकी नब्ज पूरी तरह से पकड़ना जानते हैं। ओहदा बड़ा है लेकिन इंसान उतने ही सरल और सौम्य हैं। स्ट्रैटेजी के मास्टर विवेक मल्होत्रा जी का आज जन्मदिन है, इसलिए बधाई तो बनती है। मीडिया और मार्केटिंग की दुनिया में जाना-पहचाना नाम हैं विवेक मल्होत्रा(Vivek Malhotra)। उनका करियर सिर्फ सिर्फ जिम्मेदारियों तक सीमित नहीं, बल्कि उनके अंदर एक ऐसा जुनून है जिसने उनके हुनर को बुलंदी तक पहुंचाया।

चाहे टीवी टुडे(India Today) में मार्केटिंग और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन को नई पहचान देना हो, या फिर कंज़्यूमर रेवेन्यू को मज़बूत बनाना, विवेक मल्होत्रा ने हर बार साबित किया है कि वह बदलाव के दौर में सिर्फ परिस्थितियों को संभालते नहीं, बल्कि उन बदलावों को गढ़ते भी हैं। उनकी सोच और रणनीतियां हमेशा यह बताती हैं कि असली लीडर वही है, जो रास्ता बनने से पहले ही उसे देख ले और दूसरों के लिए वह राह आसान कर दे।

विवेक मल्होत्रा(Vivek Malhotra) को अलग पहचान उनकी क्रॉस-मीडिया विजन देती है। उन्होंने ऐसे उपक्रमों का नेतृत्व किया है जो टेलीविजन, प्रिंट, डिजिटल, कनेक्टेड डिवाइसेज और ब्रैंड अनुभवों में इनोवेशन तक फैले हुए हैं। उनका काम मीडिया के हर कोने को छू चुका है- Bloomberg UTV में उन्होंने मार्केटिंग, पीआर और रिसर्च को संभाला, Star News में उन्होंने इनसाइट जनरेशन को उपभोक्ता अनुप्रयोग के साथ जोड़ने की शक्ति को खोजा। वहीं CNBC-TV18 में उन्होंने रणनीति, राजस्व और मार्केटिंग के बीच भारत की सबसे स्पष्ट कार्यात्मक सीमाओं में से एक को आकार देने में मदद की, जिससे दीर्घकालिक इनोवेशन को दिशा मिली।

डेटा-आधारित इनसाइट में गहरा विश्वास रखने वाले विवेक मल्होत्रा IAMAI के डिजिटल ऐडवर्टाइजिंग काउंसिल का हिस्सा रहे हैं, IRS तकनीकी समिति के सदस्य रहे हैं और भारत के सबसे बड़े उपभोक्ता शोध अध्ययनों में योगदान दिया है। वह ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (BARC) के बोर्ड में भी सेवा दे चुके हैं और न्यूयॉर्क में ऐडवर्टाइजिंग रिसर्च फाउंडेशन से भी जुड़े रहे हैं।

उनका ट्रैक रिकॉर्ड कई मायनों में ख़ास है- भारत का पहला कनेक्टेड डिवाइसेज स्ट्रीम लॉन्च करना, हिन्दुस्तान टाइम्स काला घोड़ा फेस्टिवल और एजेंडा आजतक जैसी पहल की शुरुआत करना और इंडिया टुडे तथा न्यूजX जैसे प्रतिष्ठित ब्रैंड्स को विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर विस्तार देना। चाहे वह IPL जैसी स्पॉन्सरशिप हो, इन्फ्लुएंसर मार्केटिंग में इनोवेशन हो या YouTube, Facebook और उभरते डिजिटल इकोसिस्टम्स पर उपभोक्ता यात्राओं को नए सिरे से परिभाषित करना- विवेक ने लगातार ऐसे रास्ते खोजे हैं जिनसे ब्रैंड्स हमेशा आगे बने रहें।

ख़बरी मीडिया की तरफ से विवेक मल्होत्रा जी को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं।