27 July 2025 Ka Rashifal

27 July 2025 Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि
Spread the love

27 July 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

आज श्रावण शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि रविवार का दिन है। तृतीया तिथि आज रात 10 बजकर 43 मिनट तक रहेगी। आज देर रात 3 बजकर 13 मिनट तक वरीयान योग बना रहेगा। आज शाम 4 बजकर 23 मिनट तक मघा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज हरियाली तीज है।

मेष राशि (Aries)  व्यापार के मामले में आपको प्रगति प्राप्त हो सकती है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। कामकाज के सिलसिले में किसी यात्रा पर जाने से आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक तनाव से राहत मिलेगी। साथ ही, शादीशुदा लोगों के दांपत्य जीवन में खुशहाली आएगी और जीवनसाथी व बच्चों के साथ किसी यात्रा पर जाने की भी संभावना है।

वृष राशि (Taurus)   आज आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। वैवाहिक जीवन में भी आपको तालमेल बनाकर चलना होगा। दूरसंचार के साधनों में वृद्धि होगी। अध्यात्म के कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। आप मेहनत से बिल्कुल पीछे नहीं हटें। आपको किसी पुराने लेनदेन से छुटकारा मिलता दिख रहा है। आपको संतान से किए हुए वादे को पूरा करना होगा। घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

ये भी पढ़ेंः Kendra Yog: 1 अगस्त से इन राशि वालों का गोल्डन टाइम शुरू होने वाला है!

मिथुन राशि (Gemini)   कार्यस्थल पर आप जिस भी काम में हाथ लगाएंगे वह बहुत आसानी से पूरा हो जाएगा। लेकिन आपको कुछ अनावश्यक कार्यों में समय लगाने से बचना होगा और बजट बनाकर खर्च करना आपके लिए इस समय बेहतर होगा। अगर आप किसी संपत्ति या मूल्यवान वस्तु का सौदा करने वाले हैं तो पहले सभी दस्तावेजों अच्छी तरह जरूर देख लें।

कर्क राशि (Cancer)  आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। संतान को आप संस्कारों व परंपराओं का पाठ पढ़ाएंगे। आप अपने किसी पेंडिंग कामों को पूरा करने की कोशिश करेंगे। आपसे लापरवाही के कारण कामों में कोई गड़बड़ी हो सकती है। आपको अपनी सेहत पर पूरा ध्यान देना होगा, जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं वह किसी प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। आपके आसपास में कोई वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

सिंह राशि (Leo)   आपका दिन भाग्यशाली रहने वाला है। नौकरी करने वालों के कार्यस्थल पर साम-सम्मान में वृद्धि होगी और व्यापार के मामले में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। साथ ही, आपके सुख-समृद्धि में भी वृद्धि होने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में आपकी नए कार्यों में रुचि बढ़ सकती है। पुराने प्रियजनों और मित्रों के साथ मिलने से आपको प्रसन्नता महसूस होगा।

कन्या राशि (Virgo)  आज का दिन आपके लिए किसी निवेश संबंधी मामले में बढ़िया रहने वाला है। आपको अपने माता-पिता से किसी बात को लेकर तर्क वितर्क में पड़ने से बचना होगा। आपके कुछ शत्रु प्रबल रहेंगे, जो आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे, लेकिन आप दिखावे के चक्कर में धन खर्च अधिक करेंगे। आप कहीं घूमने फिरने की योजना बना रहे हैं, तो वहां आपको थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता  है, क्योंकि आपकी कोई प्रिय वस्तु खोने व चोरी होने का भय सता रहा है।

तुला राशि (Libra)  व्यापार के मामले में आपको जल्दबाजी में कोई भी फैसला लेने से बचना होगा, अन्यथा नुकसान हो सकता है। ऐसे में कोई भी निर्णय लेने से पहले सोच-विचार जरूर कर लें। आपको अपने निजी जीवन में चल रही परेशानियों को सुलझाने की कोशिश करनी होगी। ऐसा न करने से इसका प्रभाव आपके व्यावसायिक मामलों पड़ सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio)  आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए बेहतर रहने वाला है। पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में आपको जीत मिलेगी। आपको अपने कामों को थोड़ा धैर्य से निपटाने की आवश्यकता है। मित्रों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपनी अच्छी सोच का कार्यक्षेत्र में लाभ उठाएंगे। विद्यार्थियों ने किसी परीक्षा को दिया था, तो उसके परिणाम आ सकते हैं। नौकरी के तलाश में भटक रहे लोगों को कोई अच्छा अवसर हाथ लगेगा। माताजी को कोई शारीरिक कष्ट हो सकता है, जिसके लिए आपको भाग दौड़ लगी रहेगी।

ये भी पढ़ेंः Shanidev: 500 साल बाद शनि मार्गी, इन राशियों की चमकेगी किस्मत!

मकर राशि (Capricorn)   कार्यस्थल पर आपके मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है और किसी खास व्यक्ति से उपहार मिलने की भी संभावना है। व्यापार के मामले में महिला मित्र से अचानक धन लाभ प्राप्त हो सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी करने वालों को सकारात्मक दिशा प्राप्त हो सकती है। आपको कामकाज के सिलसिले में किसी यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है, जिससे लाभ मिलने की संभावना है।

धनु राशि (Sagittarius)  आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आपकी संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। आपके कुछ नया करने के प्रयास बेहतर रहेंगे। भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें। आपको अपने स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को दूर करना होगा। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius)  व्यापार के मामले में आपको बड़ी मात्रा में धन प्राप्त हो सकता है। इसी के चलते आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और जोड़े हुए पैसे भी बढ़ेंगे। कार्यक्षेत्र में अपने काम करने के तरीके और मधुर वाणी से आपको शुभ परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। कुछ अधिकारियों का सहयोग भी आपकी सफलता में काम आएगा। कामकाज के सिलसिले में किसी यात्रा पर जाने के भी योग बन रहे हैं।

मीन राशि (Pisces)  आज का दिन आपके लिए पारिवारिक विषयों में मजबूती लेकर आएगा, लेकिन आप अपने बिजनेस को लेकर कोई जोखिम ना उठाएं। कार्यक्षेत्र में आप अपनी जिम्मेदारियों में ढील देंगे, तो बाद में आपको इसके लिए पछतावा हो सकता है और आपको अपने बॉस से डांट खानी पड़ सकती हैं। आप मेहनत से बिल्कुल पीछे न हटे। स्वास्थ्य पर भी आपको पूरा ध्यान देना होगा। आपकी कला कौशल में सुधार आएगा। आप किसी नए घर की खरीदारी कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेगी।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।