31 January 2025 Ka Rashifal

31 January 2025 Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि
Spread the love

31 January 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

31 जनवरी को माघ शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि और शुक्रवार का दिन है। द्वितीया तिथि आज दोपहर 2 बजे तक रहेगी। आज दोपहर बाद 3 बजकर 33 मिनट तक वरियान योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर भोर 4 बजकर 15 मिनट तक शतभिषा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज पंचक है।

ये भी पढ़ेः Vastu Tips: वास्तु के हिसाब से घर में वाशिंग मशीन किस दिशा में रखें?

मेष राशि (Aries)  मेष राशि वालों के लिए आज का दिन करियर में सफलता दिलाने वाला है। व्यापार में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। करियर में तरक्की के योग हैं और कोई बड़ी डील भी हो सकती है। भौतिक विकास के भी अच्छे संकेत हैं। व्यापार में मनचाही सफलता मिलने की उम्मीद है। अच्छा मुनाफा होगा और तरक्की से मन प्रसन्न रहेगा। समाज में शुभ कार्यों पर खर्च करने से आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मेष राशि वालों के लिए दिन बेहद शुभ है।

वृष राशि (Taurus)  आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। नौकरी में कार्यरत लोगों के ऊपर काम का दबाव अधिक रहेगा। आप किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर ना करें। माताजी से यदि किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी, तो आप उसे दूर करने की पूरी कोशिश करेंगे। आप किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी के लिए कोई लोन अप्लाई कर सकते हैं। आपको अपने आसपास रह रहे शत्रुओं की चालों को समझना होगा, तभी आप आगे बढ़ पाएंगे।

मिथुन राशि (Gemini)   मिथुन राशि वालों के लिए दिन रचनात्मक कार्यों के लिए अच्छा है। किसी क्रिएटिव काम में सफलता मिलेगी और लोग आपकी बात मानेंगे। कलात्मक काम में पूरा दिन बिता सकते हैं। आज आपको वो काम करने का मौका मिलेगा जो आपको सबसे ज्यादा पसंद है। आपको कुछ वक्‍त आराम भी करने का मौका मिलेगा। सीनियर्स से सहयोग लेने की कोशिश करें। आज का दिन रचनात्मकता से भरा रहेगा।

कर्क राशि (Cancer)  आज का दिन आपके लिए तनावग्रस्त रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको मन मुताबिक लाभ न मिलने से आप परेशान रहेंगे। आपके बॉस से भी आपको किसी काम को लेकर डांट खानी पड़ सकती है। आपके मित्र आपके लिए कोई इंवेस्टमेंट संबंधित प्लान लेकर आ सकते हैं। आपको काम अधिक रहने के कारण आपका स्वभाव चिड़चिड़ा रहेगा। आपको जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य भरपूर मात्रा में मिलेगा। भाई बहनों से कोई पारिवारिक मुद्दे को लेकर बातचीत कर सकते हैं।

सिंह राशि (Leo)   सिंह राशि वालों के लिए दिन काफी व्यस्तता से भरा होगा। धर्म-कर्म और अध्यात्म में रुचि रखने वालों को पढ़ाई-लिखाई से लाभ होगा और योजनाएं सफल होंगी। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारी आपके काम में बाधा डालने की कोशिश कर सकते हैं। शाम का समय शुभ कार्यों में बीतेगा और भाग्य का साथ मिलेगा। तरक्की होगी और मन प्रसन्न रहेगा।

कन्या राशि (Virgo)  आज का दिन आपके लिए सेहत के मामले में उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। आपको अपने कामों में लापरवाही करने से बचना होगा। परिवार में लोग आपकी बातों को पूरा महत्व देंगे। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई पर पूरा फोकस बनाने की आवश्यकता है, तभी वह अच्छी परफॉर्मेंस दे पाएंगे। आप किसी खेलकूद की प्रतियोगिता में भी भाग ले सकते हैं। आपको कार्यक्षेत्र में गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना होगा।

तुला राशि (Libra)  तुला राशि वालों के लिए दिन काफी फायदेमंद रहेगा। कार्यक्षेत्र से जुड़े सभी विवाद सुलझ सकते हैं। लंबे समय से रुका हुआ कोई प्रॉजेक्ट पूरा हो सकता है। व्यापार में योजनाएं सफल होंगी। कोई नया काम शुरू हो सकता है और व्यापार में अच्छा मुनाफा होगा। जमीन-जायदाद के मामलों में परिवार और आस-पास के लोग परेशानी पैदा कर सकते हैं, इसलिए सावधान रहें।

वृश्चिक राशि (Scorpio)   आज का दिन आपके लिए सामाजिक कार्यक्रमों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आपकी पद और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आप दिखावे के चक्कर में ना पड़े। आपको नौकरी में कोई जिम्मेदारी भरा काम मिलने से मेहनत अधिक रहेगी। आप परिवार के सदस्यों के भी लिए भी कुछ समय निकलेंगे। अपने मन में किसी के प्रति नकारात्मक विचार न रखें। कार्यक्षेत्र में आपको किसी की मदद करने का मौका मिलेगा, तो आप आगे आएंगे।

धनु राशि (Sagittarius)   धनु राशि वालों के लिए दिन सावधानी और सतर्कता का है। व्यापार में लाभ होगा। रोजमर्रा के कामों के अलावा कुछ नए कामों में हाथ आजमाएं। किसी अपने के लिए पैसे का इंतजाम करना पड़ सकता है। नए अवसर आपके आसपास हैं, उन्हें पहचानें। योजनाएं सफल होंगी और मनचाही सफलता के लिए धन की प्राप्ति होगी।

ये भी पढ़ेः Vasant Panchami: कब है वसंत पंचमी..पूजा का शुभ मुहूर्त जान लीजिए

मकर राशि (Capricorn)   आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। जो लोग विदेश घूमने की इच्छा रखते हैं, उनकी वह इच्छा पूरी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको अपने मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार में खुशियां आएंगी, जिन पर आप अच्छा खासा धन व्यतीत करेंगे। आपको कोई फैसला सोच समझकर लेने की आवश्यकता है। आप अपने मनमौजी स्वभाव के कारण परेशान रहेंगे। तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होगी। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी।

कुंभ राशि (Aquarius)  कुंभ राशि वालों के लिए दिन करियर के लिहाज से अच्छा रहेगा। सेहत का ध्यान रखें, वरना नुकसान हो सकता है। खानपान में लापरवाही न करें। व्यापार के मामले में दिन अच्छा रहेगा। जल्दबाजी में कोई गलती हो सकती है, इसलिए सोच-समझकर काम करें। रुका हुआ धन मिल सकता है। ऑफिस में लोग आपके काम की तारीफ करेंगे और तरक्की से मन प्रसन्न रहेगा।

मीन राशि (Pisces)  आज आपको अपने खर्चों पर थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है। नौकरी में कार्यरत लोगों का समय अच्छा बीतेगा, क्योंकि उन्हें मन मुताबिक काम मिलेगा। आपके मन में प्रेम और स्नेह बना रहेगा, लेकिन आपकी सेहत में कुछ उतार-चढ़ाव रहने से आपको टेंशन भी अधिक रहेगी। आप किसी दोस्तों के साथ कुछ समय मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। राजनीति में कार्यरत लोगों की पद-प्रतिष्ठा बढ़ने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।