25 July 2025 Ka Rashifal

25 July 2025 Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि
Spread the love

25 July 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

आज श्रावण शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि शुक्रवार का दिन है| प्रतिपदा तिथि रात 11 बजकर 24 मिनट तक रहेगी। आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 5 बजकर 32 मिनट तक सिद्धि योग रहेगा। आज शाम 4 बजकर 1 मिनट तक पुष्य नक्षत्र रहेगा। अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:19 से 01:11 बजे तक रहेगा।

मेष राशि (Aries)  आपके लिए दिन मिला जुला रहने वाला है। व्यापार के मामले में नए संपर्क बनाने से आपका भाग्य बदल सकता है। साथ ही, कार्यस्थल और समाज में आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। मित्रों के साथ किसी लंबी यात्रा पर जाने का प्लान भी बन सकता है। शादीशुदा लोगों के वैवाहिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। लेकिन कुछ मामलों में आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा।

वृष राशि (Taurus)   आज आपको किसी महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आप किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचें। आपको एक साथ कई काम हाथ लगने से आपकी व्याग्रता बढ़ेगी। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। आप अपने कामों को कल पर टालने से बचें। आपका कोई काम पूरा होने में यदि समस्या आ रही थी, तो वह भी पूरा हो सकता है। आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा और परिवार के सदस्यों का कामों में आप पूरा साथ देंगे।

ये भी पढ़ेंः Astro: 100 साल बाद पितृ पक्ष में एक साथ सूर्य-चंद्र ग्रहण! इन राशियों का आएगा गोल्डन टाइम!

मिथुन राशि (Gemini)   आपको व्यापार में छोटे-छोटे लाभ मिलने के योग बने हुए हैं। अगर नौकरी या व्यवसाय से जुड़ी कुछ समस्याएं परेशान कर रहीं थीं, तो अब वे दूर हो सकती हैं या आपको समाधान मिल सकता है। आप अपने छोटे व्यवसाय को अनुभव के साथ बड़ा बना सकते हैं। शाम के समय मित्रों और परिवार में खुशनुमा माहौल बना रहेगा, जिससे आपका भी मन प्रसन्न रहेगा।

कर्क राशि (Cancer)   आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। पारिवारिक विषयों में आपकी पूरी रुचि रहेगी। आप अपने स्मरण शक्ति को बनाए रखें। संतान को संस्कारों और परंपराओं का पाठ पढ़ाएंगे। आपको अपने जीवन स्तर में सुधार लाने की कोशिश करनी होगी। यदि आपने किसी से कुछ कर्ज लिया था, तो वह भी आपसे वापस मांग सकते हैं। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

सिंह राशि (Leo)   आपको कार्यक्षेत्र और निजी जीवन में अपने विरोधियों व शत्रुओं से बचने की जरूरत है। ये आपके खिलाफ कोई योजना बना सकते हैं। ऐसे में व्यापार से जुड़ा कोई भी फैसला सोच-समझकर लेना बेहतर होगा। आपका मन किसी अनावश्यक बात के चलते उदास हो सकता है। लेकिन आपको नई उपलब्धियां प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत होगी। किसी भी अनजान व्यक्ति से लेनदेन से भी आपको बचना होगा।

कन्या राशि (Virgo)  आज का दिन आपके लिए किसी मन की इच्छा की पूर्ति के लिए रहेगा। आपके कामों में आपको पूरा समर्थन देना होगा। विभिन्न क्षेत्रों में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आप अपनी संतान से किए हुए वादे को भी पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे। पिताजी के सेहत में गिरावट आने से आपका मन परेशान रहेगा। आप अपनी वाणी और व्यवहार से लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को उनका पूरा लाभ मिलेगा और उनके जन समर्थन में भी इजाफा होगा।

तुला राशि (Libra)  व्यापार में अगर कोई समस्या चल रही है तो उसका सही समाधान न मिलने से आपका मन परेशान रह सकता है और मानसिक तनाव भी बढ़ेगा। कार्यस्थल पर अपने पद या किसी अधिकार की महत्वाकांक्षा के चलते अन्तर्विरोध देखने को मिल सकता है। व्यापार के मामले में कोई दूर या पास की यात्रा प्रबल होकर स्थिगत हो सकता है। व्यावसायिक समस्याओं और घर में आने वाली परेशानियों के चलते आप चिंता में रह सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio)  आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपको सुखमय पलों का आनंद लेंगे, लेकिन आप किसी बड़े लक्ष्य पर चले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। धार्मिक आयोजनों में आपको सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। आपकी साख और सम्मान में वृद्धि होगी। आध्यात्म के प्रति आपकी काफी रुचि रहेगी। व्यापार कर रहे लोगों को पार्टनरशिप थोड़ा सोच समझकर करना होगा। राजनीति की ओर जो लोग कदम बढ़ा रहे लोगों को किसी बड़े पद की मिलने की संभावना है।

ये भी पढ़ेंः Gajkesari Yog: 24 साल बाद सावन में गजकेसरी योग, इस राशियों को मिलेगा बड़ा फायदा!

मकर राशि (Capricorn)   कार्यस्थल पर अपने वरिष्ठ अधिकारियों से आपकी अनबन हो सकती है। ऐसे में वाणी पर संयम रखें और क्रोध से बचें। आपकी समझदारी और चतुराई से विरोधियों का मनोबल टूटेगा। दिन के समय अचानक घर में मेहमान भी आ सकते हैं जिससे थोड़ा खर्च बढ़ेगा। परिवार में खुशहाली आएगी और जीवनसाथी के साथ रिश्ते मधुर होंगे।

धनु राशि (Sagittarius)  आज का दिन आपके लिए कामकाज के मामले में अच्छा रहने वाला है। वाणी और व्यवहार पर आपको संयम रखना होगा। आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी और जीवनसाथी से आपकी कहासुनी होने की संभावना है। यदि ऐसा हो, तो आप उसे बढ़ाने के बजाय काम करने की कोशिश करें। आपको अपने किसी विरोधी की बातों में आने से बचना होगा। आपको संतान से सबंधित कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको कामकाज में सहजता दिखानी होगी।

कुंभ राशि (Aquarius)  आपके लिए दिन में सफलता के अच्छे योग बने हुए हैं। वाहन, या भूमि खरीदने का भी शुभ संयोग बन सकता है। साथ ही, स्थान परिवर्तन की भी संभावना है। आपके सांसारिक सुख में भी वृद्धि होगी। लेकिन कार्यस्थल पर कामकाज में कुछ अस्थिरता देखने को मिल सकती है। घर के लिए जरूरत का सामान खरीदने जा सकते हैं।

मीन राशि (Pisces)  आज आप किसी वाद-विवाद से दूर ही रहें, तो ही आपके लिए बेहतर रहेगा। आप सबको साथ लेकर चलने की कोशिश करेंगे। आधुनिक विषयों में आपकी काफी रुचि रहेगी। विद्यार्थी परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपको अपने स्वास्थ्य को मजबूत करके चलने की आवश्यकता है। आपका कोई मित्र आपको बहलाने फुसलाने की कोशिश कर सकता है, जिनके कहने में आकर आप कोई जोखिम उठाने से बचें। जरूरी कामों पर आप पूरा ध्यान देंगे और आपके बिजनेस में भी आप कामों में बदलाव कर सकते हैं।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।