25 December Ka Rashifal

25 December Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि
Spread the love

25 December Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

25 दिसंबर को पौष कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि और बुधवार का दिन है। दशमी तिथि आज रात 10 बजकर 30 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर बाद 3 बजकर 22 मिनट तक चित्रा नक्षत्र रहेगा। आज मदनमोहन मालवीय जी की जयंती है साथ ही आज क्रिसमस-डे मनाया जायेगा।

ये भी पढ़ेः Vastu Tips: ऑफिस में तरक्की चाहिए तो अपनी डेस्क पर रख दें ये चीजें!

मेष राशि (Aries)  ​ मेष राशि वालों को लाभ होगा और आपके लिए सम्‍मान प्राप्ति के योग हैं। आज किसी से भी उधार लेने से बचें, चाहे वह व्यक्ति हो, बैंक हो या कोई संस्था हो। पुराने दोस्तों का साथ मिलेगा और नए दोस्त भी बनेंगे। जीवनसाथी के परिवार से अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। रात का समय मौज-मस्ती में बीतेगा। आप परिवार के लोगों के साथ कहीं शॉपिंग पर जा सकते हैं। आपके सम्‍मान में वृद्धि होगी और तरक्‍की होगी।

वृष राशि (Taurus)  आज का दिन आपके लिए चुनौतियों से भरा रहने वाला है। आपको अपने परिवार के सदस्यों से किसी बात को लेकर खटपट होने की संभावना है। आपको अपने स्वभाव में बदलाव लाना होगा, नहीं तो इससे आपके आसपास रह रहे लोगों को हमेशा समस्या बनी रहेगी। आप अपने कामों में कोई गलती करने से बचें। आपको अपनी फिटनेस पर पूरा ध्यान होगा। जीवनसाथी के साथ आप कहीं घूमने फिरने जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। आप अपने कामों में कोई बदलाव सोच समझकर करें।

मिथुन राशि (Gemini)   मिथुन राशि के लोग आज फिजूलखर्ची से बचें। अगर आप किसी बीमारी से पीड़ित हैं तो तकलीफ बढ़ सकती है। सामाजिक कामों में रुकावटें आएंगी। अचानक से कुछ लाभ होने से आपका धर्म और अध्यात्म में रुझान बढ़ेगा। बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिलेगी। शाम से रात तक गाने-बजाने और संगीत में रुचि रहेगी और आपको तरक्‍की से लाभ होगा। आपके सम्‍मान में वृद्धि होगी और रुके कार्य पूर्ण होंगे।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

कर्क राशि (Cancer)   आज का दिन आपके लिए कुछ नया करने के लिए रहेगा। आप अपने घर में कुछ बदलाव करेंगे, जिसके लिए आपके परिवार के सदस्यों से विचार विमर्श करने की आवश्यकता है। आपको अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर थोड़ी टेंशन रहेगी। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से सदस्यों में उत्साह बना रहेगा। आप किसी जोखिम भरे काम में बहुत ही सोच विचारकर हाथ डालें, नहीं तो समस्याएं बढ़ सकती हैं।

सिंह राशि (Leo)   सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। मानसिक बेचैनी, उदासी और चिंता के कारण आप भटक सकते हैं। माता-पिता का सहयोग और आशीर्वाद दिन के दूसरे हिस्से में राहत देगा। ससुराल पक्ष से नाराजगी मिल सकती है। मीठी बातें करें वरना रिश्तों में कड़वाहट आ सकती है। अगर आंखों से जुड़ी कोई समस्या है तो उसमें सुधार होगा। आपके सम्‍मान में वृद्धि होगी और भाग्‍य का पूरा साथ मिलेगा।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips 2025: नया साल आने से पहले घर से जरूर निकाल दें ये चीजें, होगा लाभ ही लाभ

कन्या राशि (Virgo)  आज का दिन आपके लिए सामाजिक कार्यक्रमों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। संतान को करियर से जुड़ी समस्या चल रही थी, तो वह भी दूर होती दिख रही है। आप अपने घर के रिनोवेशन पर भी अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। आपको कोई पेट संबंधित समस्या हो सकती है, इसलिए आप अपने खान-पान में बदलाव लाएं। जीवनसाथी आपसे किसी पारिवारिक समस्या को लेकर बातचीत कर सकती है। आपको कुछ अजनबी लोगों से दूरी बनाकर रखना बेहतर रहेगा।

तुला राशि (Libra)  तुला राशि वालों का दिन शुभ है। आपके अधिकार और संपत्ति में वृद्धि होगी। आप दूसरों की भलाई के बारे में सोचेंगे और दिल से उनकी सेवा भी करेंगे। नए काम में निवेश करना शुभ रहेगा। गुरु के प्रति भक्ति और निष्ठा रखें और उनका सम्‍मान रखें। आपको धन लाभ होगा और परिवार के लोगों से आपको हर प्रकार की मदद प्राप्‍त होगी। आपके सम्‍मान में वृद्धि होगी और रुके कार्य पूर्ण होंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio)   आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपका कोई महत्वपूर्ण निर्णय आपको समस्या दे सकता है। आपको बेवजह कामों को लेकर टेंशन रहेगी। माताजी से किए हुए बातें को आपको समय रहते पूरा करना होगा। कार्यक्षेत्र में भी आपको मन मुताबिक काम ना मिलने से आप परेशान रहेंगे। संतान को किसी कोर्स में दाखिला मिल सकता है। आपको धैर्य और संयम से काम लेने की जरूरत है। आप अपने आवश्यक कामों पर पूरा ध्यान दें। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मिलने आ सकता है।

धनु राशि (Sagittarius)   धनु राशि वालों के विद्या, बुद्धि और ज्ञान में वृद्धि होगी। दान-पुण्य और परोपकार की भावना बढ़ेगी और आपके सम्‍मान में वृद्धि होगी। धार्मिक कामों में रुचि लेंगे और पूरा सहयोग करेंगे। भाग्य का भी साथ मिलेगा, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। शाम से रात तक आपकी तबियत बिगड़ सकती है। ध्‍यान रखें और खानपान में सावधानी बरतें। कहीं यात्रा पर जाने के योग बने हैं।

मकर राशि (Capricorn)   आज का दिन आपके लिए कुछ विशेषकर दिखाने के लिए रहेगा। राजनीति में कार्यरत लोग अपने कामों पर पूरा ध्यान दें। आपको महिला मित्रों से सावधान रहने की आवश्यकता है। कुछ अपरिचित लोगों से आपको दूरी बनाकर रखना बेहतर रहेगा। यदि आपको कुछ धन संबंधी समस्या चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपको किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर करने से बचना होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को साथी की कोई बात बुरी लग सकती है, जो दोनों के बीच लड़ाई-झगड़े की वजह बनेगी।

कुंभ राशि (Aquarius)  कुंभ राशि के जातक नई-नई खोज में समय बिताएंगे। जरूरत के हिसाब से ही खर्च करें। परिवार के लोगों से धोखा मिल सकता है। सांसारिक सुख, नौकर-चाकरों का सुख मिलेगा। शाम से रात तक किसी पास की यात्रा हो सकती है, जो लाभकारी रहेगी। आपके सम्‍मान में वृद्धि होगी। जो लोग नौकरी करते हैं उनके ऊपर काम का काफी बोझ रहेगा। आपको कहीं जरूरी काम से बाहर जाना पड़ सकता है।

मीन राशि (Pisces)  आज का दिन आपके लिए कुछ नए संपर्कों से लाभ लेकर आएगा। आपका समय धन को लेकर अच्छा है, क्योंकि आपका आपका डूबा हुआ धन मिलने की संभावना है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग अपने विचारों से लोगों को अपनी ओर आकर्षित करेंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई में ढील देने से बचना होगा, नहीं तो बाद में उन्हें समस्याएं आ सकती हैं। आप अपने दोस्तों के साथ मौज-मस्ती करने में काफी समय व्यतीत करेंगे, जिससे आपको टेंशनों से छुटकारा मिलेगा।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।