24 March 2025 Ka Rashifal

24 March 2025 Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि
Spread the love

24 March 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

 24 मार्च को चैत्र कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि और सोमवार का दिन है। दशमी तिथि सोमवार पूरा दिन, पूरी रात पार कर मंगलवार सुबह 5 बजकर 6 मिनट तक रहेगी। 24 मार्च को शाम 4 बजकर 45 मिनट तक परिघ योग रहेगा। सोमवार को पूरा दिन पार कर भोर 4 बजकर 27 मिनट तक उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहेगा।

ये भी पढ़ेः Marriage Vastu Tips: अगर शादी में आ रही है दिक्कत, तो ये वास्तु टिप्स अपना कर देख लें

मेष राशि (Aries)  मेष राशि वालों के लिए दिन मिलाजुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव हो सकते हैं। ये बदलाव आपके साथ काम करने वालों के लिए थोड़ी परेशानी ला सकते हैं। आपकी मदद करने की आदत के कारण आज आप दूसरों की मदद करने में व्यस्त रहेंगे। अपने अच्छे व्यवहार से आप ऑफिस के माहौल को अच्छा बनाए रखेंगे और शाम के वक्‍त आपके जीवनसाथी की तबीयत खराब हो सकती है, जिससे आपको कुछ दिक्कत हो सकती है और दौड़भाग हो सकती है।

वृष राशि (Taurus)  आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी की बातों में आकर कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट करने के बारे में सोचेंगे। पारिवारिक मामलों में आप ढील बिल्कुल ना दें। आपको किसी पुराने मित्र की याद सता सकती हैं। माताजी आपके लिए कोई सरप्राइस लेकर आएंगी। आपको अपनी जरूरत के हिसाब से खर्च करना बेहतर रहेगा। आप दिखावे में ना आएं। आपके सुख-साधनों में भी वृद्धि होगी। आप अपने पिताजी से व्यापार को लेकर सलाह ले सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini)   मिथुन राशि वालों को कोई कीमती चीज या संपत्ति मिल सकती है और आपके पिता का आशीर्वाद और बड़े अधिकारियों की कृपा आप पर बनी रहेगी। आज आप पूरे दिन व्यस्त रहेंगे। बेहतर होगा कि आप फिजूलखर्ची से बचने की कोशिश करें। शाम से रात तक गाड़ी चलाते समय सावधानी बरतें। किसी खास व्यक्ति से मिलने से आपका मनोबल बढ़ेगा और आपको आपके जीवनसाथी के परिवार से भी कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

कर्क राशि (Cancer)  आज का दिन आपके लिए किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए रहेगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को मान-सम्मान मिलने से खुशियां बढ़ेंगी। आपको किसी सरप्राइज पार्टी के भी मिलने की संभावना है। परिवार में किसी सदस्य के भविष्य को लेकर आप कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। आपको अपने किसी पुराने लेनदेन से छुटकारा मिलेगा। आपको यदि कोई आंखों से संबंधित समस्या थी, तो उसके बढ़ने से आप परेशान रहेंगे। आपको किसी अच्छे डॉक्टर से परामर्श लेना होगा।

सिंह राशि (Leo)   सिंह राशि वालों को राजनीति के क्षेत्र में बड़ी सफलता मिलने की संभावना है। आप अपने बच्चों के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाएंगे और आपको लाभ होगा। आपके रुके हुए काम पूरे होंगे और आपकी सेहत थोड़ा बिगड़ सकती है। शाम से रात तक का समय अपने प्रियजनों के साथ हंसी-खुशी में बीतेगा। खाने-पीने का खास ध्यान रखें, आपके धन और सम्मान में वृद्धि होगी और भाग्य आपका साथ देगा।

कन्या राशि (Virgo)  आज का दिन नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहेगा, उन्हें किसी दूसरी नौकरी का भी ऑफर आने की संभावना है। पारिवारिक मामलों को आप घर में रहकर निपटाएंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। विद्यार्थियों की पढ़ाई-लिखाई के प्रति रुचि जागृत हो सकती है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आपको किसी पैतृक संपत्ति के मिलने की भी संभावना है।

तुला राशि (Libra)  तुला राशि वालों को शिक्षा और प्रतियोगिता के क्षेत्र में विशेष सफलता मिल सकती है और आपके लिए आय के नए स्रोत बनेंगे। आपको आपकी बोलने की कला का लाभ मिलेगा और आपके लिए तरक्‍की के योग बनेंगे। भागदौड़ की वजह से मौसम का असर आपकी सेहत पर पड़ सकता है, इसलिए सावधान रहें। आपको अपने जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। आपकी यात्रा सुखद और लाभदायक रहेगी। मान सम्‍मान में वृद्धि होगी और कारोबार में सुख की प्राप्ति होगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio)  आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको किसी नई वस्तु की प्राप्ति होगी। आपका कोई पुराना लेनदेन आपके लिए सिरदर्द बन सकता है। आप अपने किसी मित्र के कहने में आकर कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट करने से बचें। किसी नए मकान आदि की आप खरीदारी कर सकते हैं। आप अपने घर किसी पूजा-पाठ का आयोजन करेंगे, जिसमें परिजनों का आना-जाना लगा रहेगा। विधार्थियों ने यदि किसी परीक्षा को दिया था, तो उसके परिणाम आ सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius)  धनु राशि वालों को घर के सामान पर खर्च करना पड़ सकता है और आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। किसी कर्मचारी या रिश्तेदार की वजह से तनाव बढ़ सकता है और आप पैसे के लेन-देन में सावधानी रखें, आपका धन फंस सकता है। आपको दिन में दिन में सरकारी काम या कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं, लेकिन अंत में आपकी जीत होगी। आपके खिलाफ हो रही साजिशें नाकाम होंगी और आपका दिन प्रसन्नता से भरा होगा।

ये भी पढ़ेः Vastu Tips: घर की उत्तर दिशा में रखें ये चीज़..बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

मकर राशि (Capricorn)   आज आपको आपका रुका हुआ धन मिलने से खुशी होगी। आपको अत्यधिक मात्रा में धन मिलने से आपकी खुशियों को चार चांद लगेंगे, लेकिन आप अपने खर्चों को कंट्रोल करें। वाहनों का प्रयोग भी आपको थोड़ा सावधान रहकर करना होगा। आप अपने खाने-पीने की जरूरतों पर पूरा ध्यान देंगे। सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा। किसी सरकारी काम में आपको अच्छी सफलता मिलेगी। आपको किसी पुराने लेनदेन से छुटकारा मिलेगा।

कुंभ राशि (Aquarius)  कुंभ राशि वालों के जीवनसाथी को अचानक स्वास्थ्य समस्या हो सकती है और इस कारण से आपकी भागदौड़ और खर्च बढ़ सकता है। किसी संपत्ति को खरीदते या बेचते समय उसके सभी कानूनी पहलुओं पर ध्यान दें। शाम को आपके जीवनसाथी की सेहत में सुधार होगा, लेकिन पूरी तरह ठीक होने में समय लगेगा। आपका दिन लाभ और तरक्की से भरा होगा और योजनाएं सफल होंगी।

मीन राशि (Pisces)  आज आपको अपनी सेहत पर थोड़ा ध्यान देना होगा, क्योंकि आपको अत्यधिक तले भुने खाने से परहेज हो सकता है। जीवनसाथी को करियर में कोई बड़ी उपलब्धि हासिल होगी। आपको अपनी संतान से किए हुए वादे को पूरा करना होगा। आपको कोई महत्वपूर्ण काम मिल सकता है। गरीबों की सेवा के लिए आप काफी मेहनत करेंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए दिन काफी व्यस्त रहेगा, क्योंकि आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आपको किसी काम के चलते अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।