24 June 2025 Ka Rashifal

24 June 2025 Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि
Spread the love

24 June 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

आज 24 जून को आषाढ़ कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि और दिन मंगलवार है। चतुर्दशी तिथि शाम 7 बजे तक रहेगी। वहीं, दोपहर 12 बजकर 54 मिनट से शुरू हो कर शाम 7 बजे तक स्थायीजय योग रहेगा। इसके अलावा दोपहर 12 बजकर 54 मिनट तक रोहिणी नक्षत्र रहेगा।

मेष राशि (Aries)  मेष राशि वालों दिन लाभ और सम्‍मान से भरा होगा। मानसिक संबल मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आप अपने धैर्य और कूटनीति से विपरीत परिस्थितियों पर काबू पाएंगे। मंगल कुछ व्यर्थ के विवाद और खर्च का कारण बन सकता है, विशेषकर कानूनी या पारिवारिक मामलों में। संतान से जुड़ी समस्याएं थोड़ी चिंता में डाल सकती हैं। धन की दृष्टि से दोपहर बाद कोई पुराना रुका हुआ भुगतान मिल सकता है। बिजनस में अटकी डील आगे बढ़ेगी। शेयर बाजार या किसी प्रकार के सट्टे से फिलहाल दूर रहें।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: घर की इस दिशा में लक्ष्मी-कुबेर की लगाएं तस्वीर, धन की कमी नहीं होगी!

वृष राशि (Taurus)   आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। आपको किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह पर चलना बेहतर रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को अपने साथी की याद सता सकती हैं व घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आप अपने आर्थिक मामलों को मिल बैठकर निपटाने की कोशिश करेंगे, जिससे आप अपने कुछ कर्जा को भी आसानी से उतार सकेंगे। परिवार में किसी पार्टी का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini)   मिथुन राशि के लोगों का दिन परेशानियों और चिंताओं वाला रहेगा। बुध की व्यग्रता के कारण आर्थिक निर्णयों में जल्दबाजी न करें। किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी होने की संभावना बन रही है, अतः सतर्क रहें। संतान की शिक्षा या प्रतियोगिता से जुड़ी सफलता प्रसन्नता दे सकती है। दोपहर बाद किसी लंबित सरकारी या कानूनी कार्य में सफलता मिल सकती है, जिससे धन प्राप्ति के द्वार खुलेंगे। कोई नया प्रॉजेक्ट हाथ लग सकता है, जो भविष्य में लाभकारी होगा।

कर्क राशि (Cancer)  आज का दिन आपके लिए चुनौतियों भरा रहने वाला है। विद्यार्थियों को आपकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। परिवार का कोई सदस्य नौकरी को लेकर कहीं बाहर जा सकता है। आप अपने बिजनेस में चल रही योजनाओं के उतार-चढ़ाव को लेकर परेशान रहेंगे। किसी सदस्य के विवाह के बात पक्की हो सकती है। आपको किसी बात को लेकर बेवजह परेशान न हों। वैवाहिक जीवन में आपको आपसी सांमाजस्य बनाए रखने की आवश्यकता है।

सिंह राशि (Leo)   सिंह राशि वालों को लाभ होगा। आमदनी के नए स्रोत बनेंगे, विशेषकर डिजिटल या ऑनलाइन माध्यम से कार्य कर रहे लोगों को धन लाभ होगा। प्रतियोगी परीक्षाओं या उच्च शिक्षा में सफलता मिल सकती है। अधिक परिश्रम और नेत्र विकार का संकेत दे रही है, स्वास्थ्य पर ध्यान दें। आर्थिक दृष्टि से बड़े लेन-देन को टालें। व्यापार में लाभ के लिए अपने संचार कौशल का उपयोग करें। पार्टनरशिप में पारदर्शिता बनाए रखें। आपके सम्‍मान में वृद्धि के योग हैं।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: सोते समय बिस्तर के नीचे न रखें ये 3 चीजें, पैसों की बनी रहेगी तंगी!

कन्या राशि (Virgo)  आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में सावधान रहने के लिए रहेगा। आप किसी को धन उधार देने से बचें। किसी कानूनी मामले में आपका अच्छा खासा खर्च करने के बाद ही निपटारा होता दिख रहा है। कारोबार में आप अपनी योजनाओं को लेकर बातचीत कर सकते हैं। परिवार के सदस्यों की जरूरतों पर आपको पूरा ध्यान देना होगा। आपकी रचनात्मक क्षमता बढ़ेगी। दोस्तों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। मामा पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है।

तुला राशि (Libra)  तुला राशि वालों के लिए दिन आर्थिक रूप से अच्छा रहेगा। संचित धन में वृद्धि के संकेत हैं। पारिवारिक समस्याओं का समाधान होगा जिससे मानसिक शांति मिलेगी। पुराने कर्ज या लोन का कुछ हिस्सा चुकता कर पाएंगे। यदि किसी संपत्ति विवाद में फंसे हैं तो राहत मिल सकती है। व्यापार में नई योजनाओं का आरंभ लाभकारी होगा। शेयर या ट्रेडिंग से जुड़ा निवेश फिलहाल टालें। प्रेम संबंधों में भी खर्च हो सकता है। आपको पार्टनर से सहयोग प्राप्‍त होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio)  आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। मार्केटिंग से जुड़े लोगों को अच्छा फायदा मिल सकता है। आप किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचे। पारिवारिक मामलों में आपको थोड़ा ध्यान रखने की आवश्यकता है। आपके आसपास में  कोई वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो, तो आप उसमें चुप रहें। भगवान के भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। माता जी का कोई पुराना रोग उभर भर सकता है। दोस्तों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा।

धनु राशि (Sagittarius)  धनु राशि वालों को भाग्‍य का साथ मिल रहा है। विरोधियों के बावजूद आज आपको अप्रत्याशित रूप से किसी योजना में सफलता और आर्थिक लाभ मिलेगा। शासन सत्ता से निकटता के कारण कुछ रुके काम बन सकते हैं। पारिवारिक या ससुराल पक्ष से भी धन प्राप्त हो सकता है। दोपहर बाद कुछ आर्थिक लेनदेन में सावधानी रखें, विशेषकर किसी रिश्तेदार से उधारी संबंधी बातों में। सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से नई पहचान और व्यावसायिक अवसर मिल सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn)   आज का दिन आपके लिए बढ़ते खर्चों पर लगाम लगाने के लिए रहेगा। आपकी आय के सोर्स बढ़ेंगे, लेकिन आप अपने पारिवारिक बिजनेस को लेकर परिवार में किसी बड़े सदस्य से बातचीत कर सकते हैं। यदि आपका कोई कानूनी मामला आपको परेशान कर रहा था, तो आपको उसकी कानूनी राय लेनी होगी। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती है। नौकरी में आपको परमिशन मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको अपनी सेहत को लेकर थोड़ा सतर्क रहना होगा।

कुंभ राशि (Aquarius)  कुंभ राशि वालों के लिए खर्चों में अचानक बढ़ोतरी हो सकती है, विशेषकर घरेलू वस्त्र, इलेक्ट्रॉनिक्स या वाहन से जुड़ी मरम्मत पर। कोई पुराना लेन-देन उभर सकता है। स्वास्थ्य से जुड़ा खर्च भी हो सकता है। किसी नए व्यवसाय या इनवेस्टमेंट में उतरने से पहले सलाह लें। करियर में परिवर्तन के संकेत हैं, जो शुरू में अस्थिरता देंगे लेकिन लंबे समय में लाभदायक होंगे। क्रेडिट कार्ड या उधारी से दूर रहें। आपके लिए तरक्‍की के योग बने हैं और परिवार के लोगों से हर प्रकार का सहयोग मिलेगा।

मीन राशि (Pisces)  आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलेगी और आपकी आय भी बढ़ेगी। भाग्य का भी आपको पूरा साथ मिलेगा। यदि आप किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी करने के लिए सोच विचारकर रहे हैं, तो आपकी वह इच्छा भी पूरी हो सकती है। जीवनसाथी आपको कोई सरप्राइज गिफ्ट दे सकते हैं। आप किसी दूसरे के मामले में ज्यादा ना बोलें। यदि आप किसी यात्रा का जाएं, उसमें आपको वाहन बहुत ही से सावधानी से चलाने की आवश्यकता है, नहीं तो कोई दुर्घटना हो सकती है।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।