40 गांवों के किसान..नोएडा-ग्रेटर नोएडा की रफ्तार देंगे थाम!

4 गुना सर्किल रेट मुआवजा, 10% प्लाट प्रस्ताव, बच्चों के लिए रोजगार सहित कई विषयों को लेकर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के खिलाफ दिल्ली एनसीआर के ग्रेटर नोएडा के 40 से अधिक गांव के किसान आर-पार के मोड में आ गए हैं। एक बार फिर अखिल भारतीय किसान सभा ने विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया है. किसान पंचायत में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया है कि 15 मई को भारी संख्या में एक बार फिर किसान ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगे. इस बार काफी संख्या में महिलाएं भी प्रदर्शन में शामिल होंगी..अनुमान लगाया जा रहा है कि इतनी बड़ी तादाद में जब नोएडा-ग्रेटर नोएडा समेत जब 40 गांवों के किसान प्राधिकरण के दफ्तर का घेराव करेंगे तो लोगों को भयंकर जाम का सामना करना पड़ सकता है।

Continue Reading

MSME सेक्टर में नई जान…PM मोदी दिला रहे नई पहचान: राणे

इंडिया हेल्थ डायलॉग के मंच से वैश्विक दर्शकों को संबोधित करते हुए नारायण राणे ने कहा “हमारे माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी के प्रेरणादायक और दूरदर्शी नेतृत्व के तहत, भारत को वैश्विक विनिर्माण हब और सभी पहलुओं में आत्मनिर्भर बनाने के लिए, एमएसएमई मंत्रालय भविष्य के लिए लचीला वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला बनाने के लिए भारत के लिए अपने दृष्टिकोण को क्रियान्वित करने के लिए काम कर रहा है। हमारे मंत्रालय ने आयात प्रतिस्थापन के लिए एक टारगेट सेक्टर के रूप में एमएसएमई के बीच उन्नत विनिर्माण क्षमताओं को बढ़ावा देने के लिए संरचित हस्तक्षेपों के लिए आईएचडी के साथ साझेदारी कर रहा है ताकि आत्मनिर्भर भारत और स्वास्थ्य क्षेत्र में निर्यात को बढ़ावा दिया जा सके।

Continue Reading

नोएडा-ग्रेटर नोएडा भूल जाइए..सस्ती प्रॉपर्टी चाहिए तो यहां जाइए !

अगर आप नोएडा और ग्रेटर नोएडा में प्रॉपर्टी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो थोड़ा रुक जाइए। क्योंकि अब नोएडा-ग्रेटर नोएडा की प्रॉपर्टी में अचानक से उछाल आ गया है। ऐसे में बेहतर सलाह ये है कि आप थोड़े दिनों बाद 87 गांवों को मिलाकर बनने वाली वर्ल्ड क्लास सिटी न्यू-नोएडा का रुख कर सकते हैं। दादरी नोएडा गाजियाबाद इनवेस्ट रीजन (डीएनजीआइआर) के रूप में विकसित होने वाला ‘नया नोएडा’ को लेकर एनसीआर के रियल एस्टेट सेक्टर में बूम आ सकता है, क्योंकि ‘नया नोएडा’ को शिकागो और सिंगापुर की तर्ज पर बसाया जाएगा।

Continue Reading

सुपरटेक-1 निवासियों की हुंकार..हमारे सब्र का इम्तिहान ना लो सरकार!

सुपरटेक इकोविलेज-1 के निवासी अपनी मांगों को लेकर पिछले दो हफ्तों से लगातार आंदोलन कर रहे हैं। आंदोलन का ये सिलसिला पिछले साल से जोर पकड़ रहा है। लेकिन आरोप है कि मैनेजमेंट हर बार झूठे वादे करके निवासियों को गुमराह करने की कोशिश करता है। इसी नाफ़रमानी की वजह से इस बार निवासियों ने मांगे पूरी नहीं हो जाने तक आंदोलन ख़त्म नहीं करने का फ़ैसला लिया है।

Continue Reading

लाखों लोगों को गम दे गया GV FOOTBALL !

बड़ी ख़बर ऑनलाइन गेम GV Football को लेकर आ रही है। आरोप है कि इसमें देश भर से पैसा लगाने वाले करोड़ों लोगों को अरबों का चूना लगा दिया गया है। इसमें पैसा लगाने वाले लोगों को ये समझ ही नहीं आ रहा है कि अब करें तो क्या । कंपनी का सर्वर डाउन हो गया है और इसके साथ ही पैसा डबल करने वाली उम्मीदें भी।

Continue Reading