Indian Express: डिजिटल पत्रकारिता में विस्तार कर रहे Indian Express Hindi ने कई महत्वपूर्ण पदों पर भर्ती की घोषणा की है। संस्थान ने कैमरा, वीडियो एडिटिंग और मोशन ग्राफिक्स से जुड़े अनुभवी पेशेवरों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। जारी विज्ञापन के अनुसार Cameraperson + Video Editor, Video Editor और Motion Graphic Designer पदों के लिए भर्ती की जाएगी। सभी पदों के लिए 1 से 3 वर्ष का कार्यानुभव अनिवार्य रखा गया है।
कैमरापर्सन + वीडियो एडिटर पद के लिए उम्मीदवार को DSLR कैमरा, गिम्बल और Adobe Premiere Pro का अच्छा ज्ञान होना चाहिए। वहीं वीडियो एडिटर पद के लिए Premiere Pro और Photoshop में दक्षता आवश्यक है।
इसके अलावा मोशन ग्राफिक डिजाइनर पद के लिए Adobe After Effects, Photoshop और Illustrator में विशेषज्ञता रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
इच्छुक अभ्यर्थियों को अपना सीवी और दो कार्य नमूने (Work Samples) ई-मेल के माध्यम से [email protected] पर भेजने होंगे। आवेदन भेजते समय ई-मेल के सब्जेक्ट में संबंधित पद का नाम लिखना अनिवार्य है।
संस्थान ने आवेदन की अंतिम तिथि 28 जून 2026 निर्धारित की है।
