टाइम्स नाउ की सीनियर पत्रकार क्यों हुईं गिरफ्तार ?
पंजाब के लुधियाना में आम आदमी पार्टी (AAP) के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और पंजाब के CM भगवंत मान के प्रोग्राम को कवर करने जा रही महिला पत्रकार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस पत्रकार का नाम भावना किशोर है और वह लुधियाना में मोहल्ला क्लीनिक की ओपनिंग से जुड़े कार्यक्रम को कवर करने जा रही थी। उसके दो साथियों- मृत्युंजय कुमार और ड्राइवर परमिंदर सिंह पर भी कार्रवाई की गई। इन तीनों पर अपनी गाड़ी से एक महिला को टक्कर मारने और अपमानजनक भाषा के इस्तेमाल के आरोप हैं।
Continue Reading