2 November 2025 Ka Rashifal

2 November 2025 Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी!

Yours राशि
Spread the love

2 November 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

आज 2 नवंबर को कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वादशी है। आज का दिन तुलसी विवाह दिवस मनाया जाएगा। इसके अलावा त्रिपुष्कर योग और सर्वार्थ सिद्धि योग का शुभ संयोग भी रहेगा। वहीं देवउठनी एकादशी व्रत का पारण भी किया जाएगा। शुक्र भी इस दिन राशि बदल रहे हैं। तो कई मायनों में रविवार का दिन खास रहने वाला है।

मेष राशि (Aries)  आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। ससुराल पक्ष से कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। अपनी माताजी से किसी बात को लेकर नराज हो सकते हैं। अपनी संतान को संस्कारों व परम्पराओ का पाठ पढ़ाएंगे। आप उन्नति के राह पर आगे बढ़ेंगे। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। आप वरिष्ठ सदस्यों की सेवा के लिए भी कुछ समय निकालेंगे और उनके मन में चल रही दुविधा को भी दूर करने की कोशिश करेंगे।

वृष राशि (Taurus)  आज के दिन बहुत व्यस्तता भरा रहने वाला है। आज ज्यादा भागदौड़ वाले कार्यों को करते समय सावधानी बरतें। पैर में चोट लगने की आशंका नजर आ रही है। आपकी निर्णय लेने की क्षमताओं के कारण आपको आज लाभ मिल सकता है। आज रुके हुए कार्यों की पूर्ति होगी। किसी काम में विनियोग करना पड़े तो दिल खोलकर करें, आगे चलकर उसका भरपूर लाभ मिलेगा। सांयकाल किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा।

मिथुन राशि (Gemini)  आज भाग्य मजबूत रहने से आपका मन काफी खुश रहेगा। भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा, लेकिन परिवार के किसी सदस्य की सेहत में गिरावट आने से भाग दौड़ बनी रहेगी। अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखे और आपको किसी नए काम की शुरुआत करना अच्छा रहेगा। आप शेयर मार्केट आदि में भी इन्वेस्टमेंट करने की प्लानिंग कर सकते हैं। दिल से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

कर्क राशि (Cancer)   भाग्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आपके परिश्रम का अच्छा फल मिलेगा। संतान के प्रति आपका विश्वास और अधिक मजबूत होगा। आज ननिहाल पक्ष से प्रेम एवं विशेष सहयोग मिलने की संभावना है। आप अपनी शान शौकत के लिए धन खर्च करेंगे जिससे आपके शत्रु परेशान होंगे। माता-पिता का आज विशेष ध्यान रखें, कल्पित आशीर्वाद मिलने का चांस है।

सिंह राशि (Leo)  आज का दिन आपके लिए किसी नए घर मकान आदि की खरीदारी के लिए अच्छा रहेगा, लेकिन आपको उसके जरूरी कागजातों पर पूरा ध्यान देना होगा। आप अपने करियर को लेकर कोई टेंशन ले रहे थे, तो उसमें भी आपकी समस्या दूर होगी, लेकिन पारिवारिक मामलों को आप घर में मिल बैठकर ही निपटाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। राजनीतिक की ओर कदम बढ़ा रहे लोगों को एक दूसरे को पहचानने की आवश्यकता है, क्योंकि  उन्हें कोई फैसला सोच समझ कर लेना होगा।

कन्या राशि (Virgo)  आज आप में निर्भीकता का भाव रहेगा तथा साहसपूर्वक अपने कठिन कार्यों को सम्पन्न करने में सक्षम रहेंगे। आपको अपने माता-पिता का सुख सहयोग प्राप्त होगा। पत्नी को शारीरिक कष्ट से कुछ आपको परेशानी हो सकती है। इस दौरान फालतू के खर्चों का योग भी बनता हुआ दिख रहा है। आप मन से लोगों का भला सोचेंगे, किन्तु लोग इसको आपकी मजबूरी या स्वार्थ ही समझेंगे। व्यापार में धन लाभ के प्रबल योग हैं।

तुला राशि (Libra)  आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आपके मन में खुशियां रहेंगी और आप अपने कामों से अपने बॉस को खुश रखेंगे, जिससे वह आपके प्रमोशन की बात को भी आगे बढ़ा सकते हैं, लेकिन आप महिला मित्रों से थोड़ा दूरी बनाकर रखे। आप अपने कुछ मनमौजी  खर्चों को लेकर किसी से धन उधार ले सकते हैं। आपको कोई सरप्राइज गिफ्ट जीवन साथी की ओर से मिल सकता है। आप अपने माता-पिता से कोई ऐसी बात न बोले, जो कि उन्हें बुरी लगे।

ये भी पढ़ेंः Astrology: इन 5 राशियों के अच्छे दिन शुरू, मंगल-गुरु दिलवाएंगे राजयोग!

वृश्चिक राशि (Scorpio)  आज आपका मन अशांत एवं परेशान रहने वाला है। व्यापार वृद्धि के लिए किए गए प्रयास निष्फल हो सकते हैं। सायंकाल तक आप अपने धैर्य तथा प्रतिभा से शत्रु पक्ष पर विजय प्राप्त करने में सफल रहेंगे। राज्य में जुड़े किसी प्रकार के वाद विवाद में सफलता मिलने की पूर्ण संभावना है।

मकर राशि (Capricorn)  आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपकी कोई पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है। आपको  किसी से बिना मांगे सलाह लेने से बचना होगा। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो वह आपसे वापस मांग सकते हैं। आपके घर परिवार में खुशियों भरा माहौल रहेगा और आपकी इच्छा पूरी हो सकती है। आपके पिताजी से आप किसी पारिवारिक काम को लेकर बातचीत करेंगे। 

धनु राशि (Sagittarius)  आज आपकी विद्या, बुद्धि, ज्ञान की वृद्धि होगी। आपके अंदर दान पुण्य एवं परोपकार की भावना विकसित होगी। आप धार्मिक अनुष्ठानों में रुचि लेकर पूर्ण सहयोग करेंगे। भाग्य की ओर से भी आपको पूर्ण सहयोग मिलेगा, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सायं काल से लेकर रात्रि के दौरान किसी प्रकार के पेट के विकार के उभरने की संभावना है। ऐसे में सावधान रहें तथा खान पान पर सयंम बरतें।

कुंभ राशि (Aquarius)  आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आप अपने टेंशनों के स्तर पर सुधार लाने की पूरी कोशिश करेंगे। आपका आत्मविश्वास मजबूत रहने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको अपने स्वास्थ्य समस्याओं को नजर अंदाज करने से बचना होगा। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। धन को लेकर यदि कोई काम रुका हुआ था, तो वह भी दूर होगा।

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: घर की इस दिशा में लक्ष्मी-कुबेर की लगाएं तस्वीर, धन की कमी नहीं होगी!

मीन राशि (Pisces)  आज का दिन रोजगार की तलाश में लोगों के लिए बढ़िया रहने वाला है। आपको अपने खर्चों को लेकर बजट बनाकर चलने की आवश्यकता है, नहीं तो आप अपने खर्चों को अनलिमिटेड बढ़ा सकते हैं, जो बाद में आपके लिए समस्या बन सकते हैं। विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों को कोई बेहतर लाभ मिलेगा। आप अपनी संतान को कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकते हैं।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। ख़बरी मीडिया किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें