19 December Ka Rashifal

19 December Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि
Spread the love

19 December Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

गुरुवार का दिन विशेष है। आज के दिन ग्रहों की चाल को देखते हुए कुछ राशियों के जीवन में खुशियों का आगमन होगा। 19 दिसंबर दिन गुरुवार को गुरु और बुध ग्रह की दशा से समसप्तक योग बन रहा है। साथ ही आज मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है और इस दिन समसप्तक योग के साथ शुभ योग और आश्लेषा नक्षत्र का शुभ संयोग बन रहा है, जिससे आज के दिन का महत्व भी बढ़ गया है।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: पैसों से भर जाएगी आपकी तिजोरी, नया साल शुरू होने से पहले घर ले आएं ये 3 चीजें

मेष राशि (Aries)  मेष के लिए जातक जो राजनीति की दिशा में काम कर रहे हैं उन्हें आज बड़ी सफलता मिलेगी। छोटे व्यापारियों को आज आर्थिक उलझनों का का सामना करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे, जिससे प्रसन्न रहेगा। आज मेष राशि के जातक कोई नया काम करेंगे तो वह जरूर पूरा होगा। विवाह योग्य लोगों के लिए आज विवाह के प्रस्ताव आएंगे। आज आपको अपने खान-पान पर विशेष ध्यान देना होगा, बाहरी खानपान से परहेज रखें।

वृष राशि (Taurus)  वृष राशि के लोगों की आज नौकरी में उच्च अधिकारियों से घनिष्ठता बढ़ेगी। किसी प्रकार के तर्क वितर्क से बचें। अपनी समस्याओं के प्रति जागरूक रहे। सामाजिक मान प्रतिष्ठा के प्रति सतर्क रहें। कार्य क्षेत्र में असमंजस की स्थिति पैदा न होने दें। अपने वरिष्ठ एवं घनिष्ठ सहयोगियों के साथ तालमेल बनाकर रखें। अपनी कमियों को दूसरों के समक्ष उजागर ना होने दें। निजी व्यवसाय के क्षेत्र में समान लाभ होने के योग बनेंगे। नवीन व्यापार शुरू करने की योजना में मित्र एवं परिजनों का सहयोग मिलेगा। बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा।

मिथुन राशि (Gemini)   मिथुन राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आज आज जो भी काम करेंगे उसमें आज सफलता आपके कदम चूमेगी। इसलिए आज आप अवसर का लाभ उठाएं और अपने सभी अधूरे कार्यों को पूरा करने का प्रयास करें। नौकरी कर रहे लोगों को आज ऑफिस में विरोधियों से तारीफ सुनने को मिलेगी और अधिकारी भी खुश नजर आएंगे। अगर आप आज अपना पैसा निवेश करने की सोच रहे हैं तो अपने पिता और अनुभवी लोगों से सलाह जरूर कर लें। आज आप धर्म कर्म और सुख साधनों पर धन खर्च कर सकते हैं।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

कर्क राशि (Cancer)  कर्क राशि के लोग ऑफिस में अपनी भूमिका को समझते हुए कर्मचारियों को कुछ ऐसे उदाहरण दें जिससे वह कार्य करने के लिए प्रेरित हो सके। बिजनेस से जुड़े लोग कारोबार बढ़ाने के लिए लोन आदि की कोशिश कर रहे हैं, तो आज उनका काम बनता नजर आ रहा है। बेहतर होगा कि दूसरों के टोकने से पहले युवा वर्ग खुद से अपनी कमजोरियों का अवलोकन करके उसे दूर करें। परिवार में कोई सदस्य पर्सनल प्रॉब्लम से जूझता हुआ नजर आ सकता है, ऐसे में  उनकी मदद की मांग से पहले उनकी समस्या का समाधान कराएं. सेहत की बात करें तो जो लोग वर्कआउट नहीं कर पाते हैं उन्हें नियमित रूप से व्यायाम जरूर करना है, इससे  शरीर में शांति और समरसता का अनुभव होता है और हम जीवन में खुश रहते हैं। 

सिंह राशि (Leo)   सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन अत्यंत शुभ फलदायी रहेगा। व्यावसायिक योजनाओं को आज गति मिलेगी, जिससे आपको धन लाभ का मौका मिलता रहेगा। परिवार में आज आपको छोटे भाई बहनों से सहयोग मिलेगा। यात्रा का भी संयोग बनेगा। शाम के साथ दोस्तों के साथ मनोरंजक पल बिताएंगे। सलाह है कि आज जल्दबाजी और भावुकता में आकर कोई भी निर्णय न लें, अन्यथा आप पछताना पड़ सकता है।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: घर के सदस्यों के बीच हो रही है अनबन? ये वास्तु टिप्स हैं समाधान

कन्या राशि (Virgo)  आज सत्ता शासन से जुड़े मामले में सफलता मिलेगी। कोर्ट कचहरी के मामले में आपके पक्ष में निर्णय आ सकता है। कार्य क्षेत्र में सहयोगियों के साथ मतभेद उभर सकते हैं। क्रोध पर नियंत्रण रखें। व्यवसाय में संलग्न लोगों को अधिक परिश्रम करने पर भी सामान्य लाभ मिलेगा। आत्मविश्वास के साथ काम करें। बनते बनते कार्यों में बाधाएं आएंगी। अपनी सोच को सकारात्मक रखें। जब तक कार्य पूर्ण ना हो जाए तब तक किसी से उसका खुलासा न करें।

तुला राशि (Libra)  इस राशि के जातकों का आज राजनीति में वर्चस्व स्थापित होगा। सत्ता शासन से जुड़े लोगों को नवीन दायित्व प्राप्त होंगे। कार्य क्षेत्र में पहले से चली आ रही बाधाएं दूर होगी। पदोन्नति के साथ लाभ प्राप्त होने की संभावना रहेगी। व्यापार करने वाले लोगों को अपने व्यवहार को अच्छा बनाए रखने की कोशिश करनी होगी। महत्वपूर्ण कार्यों के संबंध में शुभ संकेत प्राप्त होंगे। विरोधी पक्ष आपके प्रति कुछ नरम रहेगा। सकारात्मक सोच के कारण आपको समाज में मान सम्मान प्राप्त होगा। नौकरी पेशा व्यक्तियों की पदोन्नति होगी। विद्यार्थियों की विद्या अध्ययन में आ रही बाधा से मुक्ति मिलेगी। अपने प्रिय विषय में अध्ययन में रुचि अधिक रहेगी।
वृश्चिक राशि (Scorpio)   वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आपको कई अधूरे अटके कार्यों को पूरा करना होगा। आपके ऊपर आज कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारी आ सकती है जिससे आप मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं। वैसे आज शाम का समय आप परिवार के सदस्यों के साथ आनंदपूर्वक बिताएंगे। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में भाग ले सकते हैं, जिससे आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।

धनु राशि (Sagittarius)   धनु राशि के लोगों को महत्वपूर्ण निर्णय लेने में असमंजस की स्थिति से गुजरना पड़ सकता है, यदि दुविधा हो तो वरिष्ठ से सुझाव लेने में संकोच न करें। व्यापारियों वर्ग लगन व मेहनत के बल पर लाभ प्राप्त करेंगे। अपनी वाणी से आप शत्रु को भी अपना मित्र बना लेंगे। युवा वर्ग जितना हो सके पॉजिटिव लोगों के साथ रहें और पॉजिटिव सोच रखें क्योंकि उदासीनता से आपकी कार्यक्षमता और निर्णय क्षमता कमजोर हो सकती है। अपना कुछ समय घर परिवार को भी दें क्योंकि आपके छोटे भाई बहन को आपके सहयोग की जरूरत पड़ सकती है। सेहत की बात करें तो जो लोग पहले से बीमार थे, वह आज के दिन कुछ बेहतर महसूस करेंगे।

मकर राशि (Capricorn)   इस राशि के लोग कार्यस्थल पर चौकन्ना रहें क्योंकि लापरवाही के चलते महत्वपूर्ण उपलब्धि हाथ से निकल सकती है। व्यापारिक स्थिति आज के दिन सामान्य रहेगी, कुल मिलाकर आप भले ही थोड़ा ही सही पर मुनाफे में ही रहेंगे। युवा वर्ग दिखावे की दुनिया से खुद को दूर रखें क्योंकि इस समय आपका भौतिकवादी होने से ज्यादा जरूरी है कि आप अपने करियर पर ध्यान दें। सेहत संबंधित मामलों में नींद को नजरअंदाज करने से बचें, क्योंकि अनिद्रा आपको कई बीमारी से घेर सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius)  सितारे बताते हैं कि आज कुंभ राशि के लिए भाग्य का दरवाजा खुला हुआ है। आज आपके पिता और उच्च अधिकारियों की कृपा से आपको कोई मूल्यवान संपत्ति और लाभ की प्राप्ति हो सकती है। आपकी कोई इच्छा जो काफी समय से अधूरी है वह आज पूरी हो सकती है। आज परिवार के लोग आपको कोई उपहार दे सकते हैं। आज आप जीवनसाथी से सलाह लेकर कोई भी काम करेंगे तो उसमें आपको सफलता जरूर मिलेगी। आज आप किसी मित्र और संबंधी से मिलने भी जा सकते हैं

मीन राशि (Pisces)  मीन राशि के लोग अपने काम में अधिक संवेदनशीलता और सहयोग दिखाएं, जिससे लोगों के मन में आपके प्रति जो भी कड़वाहट होगी वह भी दूर हो जाएगी। व्यापारियों को चुगली करने वाले कर्मचारियों से दूर रहना होगा, नहीं तो वह कलाइंटों के साथ संबंध खराब होने का कारण बन सकते हैं। युवाओं को गिरते हुए आत्मविश्वास को फिर से उठाने के लिए जागरूक होना चाहिए, इसके लिए आपको मोटिवेशनल स्पीच का सहारा लेना चाहिए। अपनी खुशियों को परिवार के साथ बांटे, वह भी आपकी खुशी में शामिल होंगे वैसे भी खुशियां बांटने से बढ़ती है। सेहत की बात करें तो यदि काफी समय से रुटीन चेकअप नहीं कराया है, तो आज के दिन करा सकते हैं।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।