17 March 2025 Ka Rashifal

17 March 2025 Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि
Spread the love

17 March 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

17 मार्च को चैत्र कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि और सोमवार का दिन है। तृतीया तिथि सोमवार शाम 7 बजकर 34 मिनट तक रहेगी, उसके बाद चतुर्थी तिथि लग जाएगी। 17 मार्च को दोपहर बाद 3 बजकर 45 मिनट तक ध्रुव योग रहेगा। साथ ही सोमवार दोपहर 2 बजकर 47 मिनट तक चित्रा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा 17 मार्च को संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत किया जाएगा।

ये भी पढ़ेः Vastu Tips: ऑफिस डेस्क पर भूलकर भी न रखें ये 4 पौधे, करियर होगा बर्बाद!

मेष राशि (Aries)  मेष राशि वालों के लिए दिन लाभदायक रहेगा और आपको सम्मान मिलने से मन प्रसन्‍न रहेगा। लोन लेने का सोच रहे हैं तो दिन अच्छा है। सफलता मिलेगी और काम आगे बढ़ेगा। लेकिन किसी व्‍यक्ति से उधार लेने से बचें। पुराने दोस्तों का साथ मिलेगा और नए दोस्त भी बनेंगे। रात खुशियों से भरी रहेगी। मन प्रसन्न रहेगा। दिन आपके लिए बहुत ही शुभ है, इसलिए इसका पूरा लाभ उठाएं और सकारात्मक रहें।

वृष राशि (Taurus)  आज का दिन आपके लिए जल्दबाजी में कोई काम करने से बचने के लिए रहेगा। आपको कोई पुरस्कार मिलने से आपके मन में खुशियां रहेगी। आपको किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर नहीं करनी है। आपको किसी की कोई बात बुरी लगने से आपका मन परेशान रहेगा। आपको घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपको अपनी किसी बात के लिए कार्यक्षेत्र में झूठा साबित किया जा सकता है।

मिथुन राशि (Gemini)   मिथुन राशि वालों को करियर में लाभ होगा। फिजूलखर्ची से बचें। किसी कारण से परेशानी बढ़ सकती है। सामाजिक कामों में रुकावट आ सकती है। अचानक लाभ होने से मन प्रसन्न होगा। धर्म में रुचि बढ़ेगी। बच्चों से खुशखबरी मिलेगी। शाम को मौज-मस्ती और सैर-सपाटे में बीतेगी। आज का दिन मिला-जुला रहेगा, इसलिए सावधानी बरतें।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

कर्क राशि (Cancer)  आज का दिन आपके लिए कुछ नया करने के लिए रहेगा। आप अपनी जिम्मेदारियों को भी आसानी से पूरा करेंगे। आपकी सुख-सुविधाएं बढ़ने से खुशियां भी भरपूर रहेगी। आप किसी पर अधिक भरोसा ना करें। आप मन में चल रही उलझनों को लेकर अपने पिताजी से बातचीत कर सकते हैं। आपके घर किसी पूजा-पाठ का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपका कुछ नया करने की कोशिश रंग लाएगी। आपको अपनी सेहत पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है।

सिंह राशि (Leo)   सिंह राशि वालों के लिए दिन मिला-जुला रहेगा। मानसिक अशांति, चिंता और उदासी आपको परेशान कर सकती है। माता-पिता का सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा। ससुराल पक्ष से नाराजगी हो सकती है। इसलिए मीठा बोलें, नहीं तो रिश्ते खराब हो सकते हैं। आंखों से जुड़ी कोई समस्या हो तो नुकसान हो सकता है। दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है, इसलिए धैर्य रखें।

कन्या राशि (Virgo)  आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपका आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। आपको किसी नौकरी में बदलाव का ऑफर आ सकता है। आपका कोई छुपा हुआ राज परिवार के सदस्यों के सामने आ सकता है। आपकी दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी, लेकिन आप अपनी पारिवारिक समस्याओं पर पूरा ध्यान देंगे। आपको किसी की मदद भी सोच समझकर करनी होगी।

तुला राशि (Libra)  तुला राशि वालों के लिए करियर के लिहाज से दिन शुभ है। अधिकार और संपत्ति में वृद्धि होगी। दूसरों की मदद करने में समय बीतेगा और आपको खुशी मिलेगी। अपने गुरु के प्रति समर्पित रहें। नए काम में निवेश करना शुभ रहेगा। आगे चलकर अच्छा लाभ होगा। आपकी योजनाएं सफल होंगी। दिन आपके लिए बहुत ही अनुकूल है, इसलिए नए अवसरों का स्वागत करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio)  आज का दिन आपके लिए अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियां पर ध्यान देने के लिए रहेगा। आपको किसी काम के समय से पूरा न होने से समस्या खड़ी हो सकती है। जीवनसाथी से यदि किसी बात को लेकर कहासुनी हो, तो उसमें आप पूरा ध्यान दें। कुछ नया करने की कोशिश आपकी रंग लाएगी। घर में बड़े सदस्यों की जरूरतों पर आप पूरा ध्यान देंगे। आप अपने बिजनेस में किसी बड़े टेंडर के मिलने से अच्छा धन कमाएंगे।

धनु राशि (Sagittarius)  धनु राशि वालों को लाभ होगा और विद्या प्राप्त होगी। दान-पुण्य करने का मन करेगा। लोगों की मदद के लिए आगे आएंगे। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। शाम को घर में किसी की सेहत खराब हो सकती है, जिससे भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा, लेकिन थोड़ी सावधानी भी जरूरी है।

ये भी पढ़ेः Vastu Tips: मानसिक अशांति पर काबू पाने के वास्तु टिप्स..जरूर अपनाएं

मकर राशि (Capricorn)   आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपकी कोई प्रिय वस्तु यदि खो गई थी, तो वह आपको मिल सकती है। आपको शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग से सावधान रहना होगा। आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होने से आज आपका मन खुश रहेगा। कार्यक्षेत्र में कोई आपको बहलाने फुसलाने की कोशिश कर सकता है। आप अपनी इनकम को बढ़ाने के सोर्स पर पूरा ध्यान दें। विद्यार्थियों को अपने करियर पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। आपको अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर किसी परिजन से बातचीत करनी होगी। संतान को तरक्की करते देख आपको खुशी होगी।

कुंभ राशि (Aquarius)  कुंभ राशि वालों को सफलता मिलेगी। आनंद में वृद्धि होगी, जिससे खुशी मिलेगी। सीमित और जरूरत के हिसाब से ही खर्च करें। परिवार के लोगों से धोखा मिल सकता है। सांसारिक सुख और नौकर-चाकरों का सुख मिलेगा। शाम से रात तक किसी नजदीकी यात्रा पर जा सकते हैं, जिसमें लाभ होगा। आपके लिए अच्छा रहेगा, लेकिन सावधानी भी जरूरी है।

मीन राशि (Pisces)  आज का दिन आपके लिए सोच समझकर कामों को करने के लिए रहेगा। सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी काफी रुचि रहेगी, जिससे आपको कोई पुरस्कार भी मिलेगा। आपको किसी विरोधी की बातों में आने से बचना होगा। आपको संतान की संगति पर विशेष ध्यान देना होगा। कोई पुराना लेनदेन आपके लिए समस्या बन सकता है। आप तरक्की की राह पर आगे बढ़ेंगे। किसी पुरानी गलती से आपको सबक लेना होगा।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।