Punjab

Punjab News: मान सरकार के 3 साल बेमिसाल

पंजाब राजनीति
Spread the love

Punjab News: गोल्डन टेंपल पहुंचे CM मान और केजरीवाल, गुरुओं का लिया आशीर्वाद

Punjab News: पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार ने आज अपने 3 साल के कार्यकाल को पूरा कर ली। आज ही के दिन साल 2022 में भगवंत सिंह मान (Bhagwant Singh Mann) ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। मान सरकार आज, 16 मार्च को 3 साल पूरे होने पर आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) पत्नी सुनीता केजरीवाल और CM भगवंत मान के साथ अमृतसर में गोल्डन टेंपल (Golden Temple) पहुंचे हैं। यहां से वे दुर्ग्याणा मंदिर और रामतीर्थ भी जाएंगे।
ये भी पढे़ंः Punjab: विदेशों से प्रशिक्षण प्राप्त शिक्षक-प्रिंसिपल राज्य में शिक्षा क्रांति के दूत बने: CM मान

इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सीएम भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) ही पंजाब के मुख्यमंत्री के तौर पर ये 5 साल पूरे करेंगे और अगले 5 साल भी यही मुख्यमंत्री रहेंगे। उन्होंने आगे कहा कि हमें पंजाब में गरीबों की सेवा करनी है। लोगों को इंसाफ दिलाना है। नशा और भ्रष्टाचार खत्म करना है। इसके लिए हम गुरुओं का आशीर्वाद लेने आए हैं।
इस मौके पर सीएम भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) ने कहा कि पंजाब में नशे और भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग चल रही है। हमने 52 हजार नौकरियां दीं। अरविंद केजरीवाल ने जो गारंटियां दीं, उन्हें पूरा करने और रंगला पंजाब (Rangla Punjab) बनाने के लिए काम करते रहे, इसीलिए गुरुओं का आशीर्वाद लेने आए हैं।

सीएम भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) ने कहा कि ये 3 साल पंजाब के विकास के लिए रहे, ये तीन साल बेमिसाल रहा। आगे भी पंजाब का विकास और तेजी से जारी रहेगा।

Pic Social Media

आपको बता दें कि आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल 10 दिन से होशियारपुर में विपश्यना में थे। बीते दिन ही केजरीवाल अमृतसर पहुंचे। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) विधायक डॉ. अजय गुप्ता के घर पहुंचे। इससे पहले दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल डॉ. अजय गुप्ता के घर पहुंचे। प्राप्त जानकारी के अनुसार विधायक डॉ. गुप्ता के घर पर विधायकों और सीएम भगवंत मान और पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के बीच बैठक होगी।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

Pic Social Media

स्वर्ण मंदिर जाने से पहले, पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान ने एक ट्वीट किया जिसमें लिखा था, रांगल पंजाब के साथ तीन साल! 16 मार्च 2022 को हमने खटकर कलां में पंजाब को फिर से ‘रंगले पंजाब’ बनाने का संकल्प लिया था, जिसे पूरा करने के लिए हम अच्छी नीयत और पूरी ईमानदारी के साथ काम कर रहे हैं। इन 3 सालों में जो काम हुआ है, वो पिछले 70 सालों में भी नहीं हुआ। हम पंजाबियों से किया गया हर वादा पूरा करेंगे। हम पंजाब से नशे की बुराई को खत्म करने के लिए चल रही जंग को उसके तार्किक अंजाम तक ले जाएंगे। पंजाब के 3 करोड़ लोगों में आपके समर्थन और विश्वास के लिए धन्यवाद।

ये भी पढे़ंः Punjab: मान सरकार की बड़ी पहल, अब डिपो पर ही करवा सकेंगे फ्री ई-केवाईसी

51 हजार सरकारी नौकरियां दीं-अमन अरोड़ा

मान सरकार के तीन साल पूरा होने पर आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के पंजाब प्रधान और मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि सरकार ने 51 हजार से अधिक सरकारी नौकरियां दी हैं। 406 सेवाओं को नागरिकों के दरवाजे तक पहुंचाया है। इसके साथ ही भ्रष्टाचार मुक्त शासन और मुफ्त बिजली दी है। सीएम भगवंत सिंह मान के जनहितैषी फैसलों से पार्टी अरविंद केजरीवाल के विजन के मुताबिक रंगला पंजाब बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है।