16 February 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।
16 फरवरी को फाल्गुन कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और रविवार का दिन है । चतुर्थी तिथि रविवार देर रात 2 बजकर 16 मिनट तक रहेगी। 16 फरवरी को सुबह 8 बजकर 6 मिनट तक धृति योग रहेगा। साथ ही रविवार को पूरा दिन पार कर भोर 4 बजकर 31 मिनट तक हस्त नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा 16 फरवरी को संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी का व्रत किया जाएगा।
ये भी पढ़ेः Vastu Tips: घर में लगाएं ये पौधा..मां लक्ष्मी की बरसेगी कृपा!

मेष राशि (Aries) मेष राशि के लोगों को लाभ होगा और आपके लिए धन लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं। कारोबार में कोई खास डील फाइनल हो जाएगी। ऑफिस के काम में आपको विशेष सम्मान प्राप्त हो सकता है। भौतिक विकास के योग काफी अच्छे हैं और आपके लिए तरक्की के योग बने हैं। आप शाम के वक्त मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होंगे और आपको धन लाभ के साथ कारोबार में सफलता हासिल होगी। समाज में शुभ व्यय से आपकी कीर्ति बढ़ेगी।
वृष राशि (Taurus) आज का दिन आपके लिए बिजनेस के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपका कोई रुपए पैसे से संबंधित मामला सुलझ जाएगा। वैवाहिक जीवन में प्रेम भरपूर रहेगा। आपको लाभ की योजनाओं पर भी पूरा ध्यान देना होगा। बिजनेस में किसी डील को फाइनल करने के लिए आपको उसके जरूरी कागजातों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। आप अपने खाने में मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे, लेकिन किसी काम को लेकर यदि आपको टेंशन थी, तो वह भी दूर होती दिख रही है। आपको अपने कर्जो पर भी थोड़ा ध्यान देना होगा।
मिथुन राशि (Gemini) मिथुन राशि के लोगों को लाभ होगा और आपके लिए दिन काफी रचनात्मक है। आप किसी क्रिएटिव और आर्टिस्ट काम को पूरा करने में पूरा दिन बिता देंगे और आपको लाभ होगा। आपको वही काम करने को मिलेगा जो सबसे प्रिय है। आपको रिलैक्स करने में मदद मिलेगी। नई योजनाएं भी दिमाग में आएंगी। अपने से सीनियर का सहयोग पाने का प्रयास करें।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
कर्क राशि (Cancer) आज का दिन राजनीतिक कार्यों में भाग लेने के लिए रहेगा और आपकी साख चारों ओर फैलेगी। आपको साझेदारी में कोई काम करने से बचना होगा। भगवान के भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। पारिवारिक मामलों को आप बड़े सदस्यों की मदद से आसानी से दूर कर सकेंगे। ऑनलाइन काम कर रहे लोगों को थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है। आप यदि किसी को धन उधार देंगे, तो उसके भी आपको मिलने की संभावना है।
सिंह राशि (Leo) सिंह राशि के लेागों के लिए दिन करियर के मामले में व्यस्त रहने वाला है। आपको धन के मामले में काफी सोचकर फैसला लेने की सलाह है। धन का निवेश करने से पहले सोचसमझ लें। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्यों में रुकावट डालने की कोशिश करेंगे। रात का समय मंगलमय कार्यों में व्यतीत होगा। आपके धन सम्मान में वृद्धि होगी और आपको करियर के मामले में लाभ होगा।
कन्या राशि (Virgo) आज का दिन आपके लिए वाणी व व्यवहार पर संयम बनाए रखने के लिए रहेगा। आप दूसरों के मामले में बेवजह न बोले। दोस्तों का आपको पूरा साथ मिलेगा। आपके ऊपर काम का दबाव रहने से आप परेशान रहेंगे। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। रचनात्मक कार्य में काफी रुचि रहेगी। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। वैवाहिक जीवन में कुछ कहा सुनी हो सकती है।
तुला राशि (Libra) तुला राशि के लोगों के लिए दिन लाभकारक है। आपके कार्य व्यवहार से जुड़े सभी विवाद सुलझ सकते हैं। नए प्रॉजेक्ट पर भी कुछ काम शुरू हो सकता है। जमीन जायदाद के मामले में पारिवारिक और आस-पास के लोग कुछ परेशानी पैदा करने की कोशिश करेंगे। इससे आपको नुकसान हो सकता है और आपका दिन काफी परेशानियों वाला हो सकता है।
वृश्चिक राशि (Scorpio) आज का दिन आपके लिए कुछ नए संपर्को से लाभ लेकर आएगा। आपकी धार्मिक कार्यों के प्रति काफी रुचि रहेगी। नौकरी में आपको प्रमोशन मिलने से एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। भाई व बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। आप अपने भविष्य को लेकर कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट करेंगे। संतान के मनमौजी स्वभाव के कारण आपकी समस्याएं बढ़ सकती हैं। परिवार में सदस्यों का आपको खूब साथ मिलेगा।
धनु राशि (Sagittarius) धनु राशि के लोगों के लिए दिन करियर में सावधानी और सतर्कता का है। बिजनस के मामले में थोड़ा सा जोखिम उठाएंगे तो आपको लाभ होगा। रोजमर्रा के काम से परे कुछ नए काम कर सकते हैं। किसी अपने के लिए कुछ पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है। नया मौका आपके आस-पास है, उसे पहचानना आपके हाथ में है। आपके धन में वृद्धि होगी और रुके कार्य पूर्ण होंगे। आपका दिन सम्मान से भरा होगा।
ये भी पढ़ेः Vastu Tips: भूलकर भी तुलसी के पास न रखें ये 5 चीजें, होगा नुक़सान!
मकर राशि (Capricorn) आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपको कुछ शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको अपने किसी विरोधी की बातों में आने से बचना होगा। आप अपने बढ़ते खर्चों को कंट्रोल करने की कोशिश करें। यदि आप किसी संपत्ति की खरीदारी करना चाहते हैं, तो वह आपके लिए अच्छी रहेगी। आपकी संतान को कहीं बाहर नौकरी मिलने से घर से दूर जाना पड़ सकता है। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी।
कुंभ राशि (Aquarius) कुंभ राशि के लोगों के लिए दिन स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतने का है। आपको आर्थिक मामलों में फैसला लेने से पहले सोचने की सलाह है। खानपान में लापरवाही न बरतें। व्यापार के मामले में दिन सुखद व्यतीत होगा। जल्दबाजी में कोई भूल हो सकती है, इसलिए हर काम सोच समझ कर करें। आपको धन का निवेश न करने की सलाह है। आपका पैसा कहीं फंस सकता है। सोचकर फैसला करें।
मीन राशि (Pisces) आज का दिन प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। विद्यार्थी पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे, जिससे उन्हें कोई स्कॉलरशिप भी मिलती दिख रही है। अपने बिजनेस की योजनाओं को लेकर किसी अनुभवी व्यक्ति से बातचीत कर सकते हैं। आप अपने परिवार में छोटे बच्चों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपको भावुकता में कोई निर्णय लेने से बचना होगा। यदि किसी बात को लेकर कोई समस्या चल रही थी, तो वह भी दूर होगी।
Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।
