16 December 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।
आज 16 दिसंबर 2025 से पौष मास का 12वां दिन है। आज मंगलवार का दिन है। इस दिन सूर्य देव धनु राशि में रहेंगे। वहीं चंद्रमा तुला राशि में रहेंगे। आज सफला एकादशी पारण और कृष्ण मत्स्य द्वादशी है। वार के हिसाब से आप मंगलवार का व्रत रख सकते हैं, जो हनुमान जी को समर्पित होता है।
पंचांग के अनुसार, आज पौष मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है, जो कि 11:57 पीएम तक जारी रहेगी। इसके बाद त्रयोदशी तिथि लग जाएगी। आपको बता दें, आज के दिन अभिजीत मुहूर्त 11:56 एएम से 12:37 पीएम तक है। इस दिन राहुकाल 2:52 पीएम से 4:09 पीएम तक रहेगा।

मेष राशि (Aries) आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। परोपकार के कार्यों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपको महिला मित्रों से सावधान रहना होगा। भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा, जिससे आपकी काफी सारी मुश्किलें भी हल होंगी। आपको आज कई काम एक साथ हाथ लग सकते हैं। बड़े बुजुर्गों की सेवा के लिए भी आप कुछ समय निकालेंगे। आप यदि शेयर मार्केट में अच्छे लाभ को लेकर इन्वेस्टमेंट करेंगे, तो वह भविष्य में आपको बेहतर लाभ देगा।
वृष राशि (Taurus) राशि स्वामी सप्तम प्रमुख त्रिकोण जन्म भाव में है। इसके प्रभाव से आपके शत्रुओं को बल मिलेगा। तुला राशि का चन्द्रमा षष्ठम भाव में मंगल के घर का होकर आपके अंदर निर्भीकता का भाव संचार करेगा। इसलिए आप निर्भयता से अपने कार्यों को संपन्न कराने में सक्षम रहेंगे। जीवन साथी के साथ आज संबंध बहुत मधुर रहेंगे। सायंकाल के समय अच्छे वाहन से यात्रा का संयोग बन रहा है।
मिथुन राशि (Gemini) आज का दिन आपके लिए कामकाज के मामले में अच्छा रहने वाला है। राजनीतिक कामों में आप आगे रहेंगे। आज आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आप अपने लिए कुछ नए कपड़े, मोबाइल आदि की खरीदारी कर सकते हैं। आपको अपनी जेब का ख्याल रखकर ही व्यय करना बेहतर रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ कुछ समय बिताएंगे, जिससे आपको एक दूसरे की कमियों को दूर करने का मौका मिलेगा। आप व्यस्तता के कारण कुछ कामों को करने में परेशान रहेंगे।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
कर्क राशि (Cancer) आज के दिन आपको बिना किसी स्पष्ट कारण के अपने छोटे भाई-बहनों से अपेक्षित सहयोग नहीं मिल पाएगा। ऐसे में आपको अपने स्वभाव के प्रति गंभीर रहना होगा। अपनी कड़ी मेहनत से ही अपने कार्यों में सफल हो सकेंगे। भौतिक सुख साधनों पर खर्चा अधिक होता दिख रहा है। शत्रुओं पर आपको विजय मिलेगी और वे अपने षड़यंत्रों में सफल नहीं हो पाएंगे। आपके व्यक्तित्व के कारण दूसरे लोग आपसे संबंध बनाने की चाहत रखेंगे। रात्रि को किसी आध्यात्मिक महापुरुष से भेंट हो सकती है।
सिंह राशि (Leo) आज का दिन आपके लिए समस्याओं से भरा रहने वाला है। आपके जीवन में उतार-चढ़ाव रहने से आपका मन परेशान रहेगा। आप अपनी लापरवाही के कारण कुछ मुश्किलों में आ सकते हैं। आपका किसी नए घर को खरीदने का निर्णय गलत साबित हो सकता है। यदि आपने किसी योजना में धन लगाया था, तो उसके भी फंसने की संभावना है। आप अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति पर अच्छा खासा खर्चा करेंगे। आप किसी नए घर मकान आदि की प्रॉपर्टी को लेकर ढील ना दें।
ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: सोते समय बिस्तर के नीचे न रखें ये 3 चीजें, पैसों की बनी रहेगी तंगी!
कन्या राशि (Virgo) भाग्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। यदि पिछले दिनों से शरीर में कोई कष्ट चला आ रहा है तो उसमें सुधार होगा। संतान से शुभ समाचार मिलने के संकेत दिख रहे हैं। भतीजे का सहयोग मिलने की संभावना बनी रहेगी। इस दौरान अपनी वाणी पर संयम रखें। आप अपनी कार्यकुशलता से जीत, समृद्धि और सफलता प्राप्त करेंगे।
तुला राशि (Libra) आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है, लेकिन आपके काम की गति तेज रहेगी, जिससे आपको अधिकारियों से भी डांट खानी पड़ सकती है। आपको यदि कोई टेंशन थी, तो वह भी दूर होगी। आप अपने अधूरे पड़े कामों को पूरा करने की कोशिश करेंगे। बड़ों का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा। आप अपने जीवन में नकारात्मक विचारों को दूर ही रखें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपका कोई सहयोगी आपको परेशान करने की कोशिश कर सकता है।
वृश्चिक राशि (Scorpio) आज आपके लिए आमदनी में ज्यादा खर्च की स्थिति रहेगी। संतान के द्वारा किए गये श्रेष्ठ कार्यों से आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आप अपने धैर्य तथा प्रतिभा से शत्रु पक्ष पर विजय प्राप्त करने में सफल रहेंगे। शाम से लेकर रात तक किसी प्रिय व्यक्तियों के दर्शन से मन प्रफुल्लित रहेगा। सैर-सपाटे व मौज-मस्ती में समय व्यतीत होगा।
मकर राशि (Capricorn) आज का दिन आपके लिए सोच समझकर कामों को करने के लिए रहेगा। आपकी इन्कम तो सीमित रहेगी, लेकिन आपके खर्चे बढ़ेंगे। परिवार में किसी नये मेहमान का आगमन होने से आप काफी खुश रहेंगे। आपको अपने आसपास रह रहे विरोधियों को पहचान कर चलना होगा और आप कोई जोखिम में हाथ डालने से बचें। बिजनेस में भी आप थोड़ा उतार-चढ़ाव को लेकर थोड़ा टेंशन में आ सकते हैं। सामाजिक कार्यक्रमों से जुड़कर आप अच्छा नाम कमाएंगे।
धनु राशि (Sagittarius) राशि स्वामी देव गुरु बृहस्पति अष्टम भाव में कर्क पर भ्रमण कर रहे है। ऐसे में आपकी विद्या, बुद्धि और ज्ञान की वृद्धि होगी। आपके कठिन प्रयासों से इच्छा की पूर्ति होगी। बृहस्पति शासन का प्रतिनिधि है, इसलिए शासन द्वारा आपको सम्मानित किए जाने की प्रबल संभावना है। शाम के समय धार्मिक अनुष्ठानों पर समय व्यतीत होगा। शुभ व्यय कीर्ति की वृद्धि होगी।
ये भी पढ़ें: Vastu Tips: ब्रह्म मुहूर्त में कभी भूलकर भी ना करें ये गलतियां!
कुंभ राशि (Aquarius) आज का दिन आपके लिए एक नई सफलता लेकर आने वाला है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। आप किसी नये वाहन की खरीददारी भी कर सकते हैं और यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो वह भी आपको वापस मिल सकता है। आप किसी पूजा-पाठ आदि का आयोजन अपने घर करेंगे, जिसमें परिजनों का आना-जाना लगा रहेगा। माता जी की कोई बात आपको बुरी लग सकती है, लेकिन आप वह बात उनसे तरीके से करें। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
मीन राशि (Pisces) आज आपकी अपनी संपत्ति में वृद्धि होगी। आपको ननिहाल से भी मान सम्मान मिलेगा। आपको पत्नी पक्ष एवं पत्नी की ओर से पूर्ण सहयोग मिलेगा। नौकरी में गुप्त शत्रु चुगली करेंगे जिससे सायंकाल के समय परेशानी हो सकती है। आपकी राशि का स्वामी बृहस्पति वक्री चल रहा है। ऐसे में अपने गुरु के प्रति निष्ठा व भक्ति भाव पूर्ण रखें।
Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। ख़बरी मीडिया किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
