Noida में यहां मिलता है 15 तरह का डोसा, खाने के लिए लगती है लाइन

Trending खाना खजाना

Noida News: Noida की ये खबर उन लोगों के लिए है, जो खाने पीने के बहुत ही ज्यादा शौखीन हैं। साथ ही अलग अलग डिशेज का मजा आए दिन लेते रहते हैं। क्योंकि आज हम आपको Noida के एक ऐसी ही जगह के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां पर दक्षिण भारत यानी कि साउथ इंडिया की तरह 15 से ज्यादा वैरायटी मिलती है। वहीं, खास बात ये है कि Noida के इस जगह पर Dosa खाने के लिए लंबी लंबी लाइनें लगती हैं और बहुत दूर दूर से लोग आते जाते रहते हैं। केवल Noida ही नहीं NCR के अलग अलग शहरों में भी लोग Dosa खाने आते हैं।

Dosa इतना वर्ल्ड वाइड फेमस डिश है, जिसे खाने के लिए लोग दूर दूर से आते हैं। साथ ही कुछ लोगों को तो ये रोज ही चाहिए होता है। ऐसे ही दिल्ली घूमने जा रहे हैं और साउथ इंडियन डिश Dosa खाने का शौख रखते हैं तो यहीं से सटे Noida का एक सेक्टर है, Sector 12। Sector 12 के C Block में आपको South India Corner नाम से एक डोसा शॉप मिल जाएगा। इस शॉप में आपको 15 अलग अलग प्रकार के डोसे मिल जाएंगे।

केवल 30 रूपये से शुरू होता है डोसे का प्राइस

शायद आप ये सोंच रहे हों कि Dosa यहां पर तो बहुत ही ज्यादा कॉस्टली होगा तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। इस दुकान में कुल 15 तरह के डोसे आपको मिलेंगे। जिनकी कीमत केवल 30 रूपये से स्टार्ट होती है। फिर धीरे धीरे कीमत बढ़ना शुरू हो जाती है जो आगे 300 रुपए तक पहुंच जाती है। 300 रूपये वाला डोसा दरअसल Family Dosa होता है। ये साइज में काफी ज्यादा बड़ा होता है और ये Dosa दो लोगों के पेट तो आराम से भर ही जाते हैं। ये टेस्टी तो है ही साथ ही साथ बहुत ही ज्यादा सस्ता भी है। इसलिए आप इसे ट्राई जरूर करें।

यह भी पढ़ें: पेट दर्द और कब्ज से पाना चाहते हैं छुटकारा, तो इस टेस्टी चाट का जरूर लें मजा

pic: social media

होता है हेल्थी भी

South Indian Corner की स्टाल को लगाने वाले सुभाष ये बताते हैं कि इस स्टॉल से उन्होंने ग्राहकों का प्यार और विश्वास जीता है। यहां पर 15 प्रकार से ज्यादा डोसे मिल जाएंगे, जो की 30 रूपये से लेकर के 300रुपए तक होते हैं। वहीं , इस शॉप में सुबह से लेकर के शाम तक लोगों की भीड़ लगातार लगी रहती है। कुल मिलाकर दिल भर में 200 से लेकर इसे खाने आते हैं। साथ ही ऑयल और मसाले दोनों ही बहुत कम मात्रा में आपको दिखेगा। इसलिए डोसे को बहुत ही ज्यादा हेल्थी माना जाता है।