15 January 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।
15 जनवरी को माघ कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि और बुधवार का दिन है। द्वितीया तिथि आज देर रात 3 बजकर 24 मिनट तक रहेगी। आज देर रात 1 बजकर 47 मिनट तक प्रीति योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 10 बजकर 28 मिनट तक पुष्य नक्षत्र रहेगा, उसके बाद आश्लेषा नक्षत्र लग जायेगा।
ये भी पढ़ेः Vastu Tips: तुलसी के साथ मनी प्लांट रखने के फायदे पढ़ लीजिए

मेष राशि (Aries) मेष राशि के लोगों का दिन शुभ है और आपको राजनीति के क्षेत्र में मनचाही सफलता मिलेगी। आपकी तरक्की के योग हैं और मान सम्मान में वृद्धि होगी। समाज के प्रति दायित्व की पूर्ति होगी और आपके रुके कार्य पूर्ण होंगे। आपको शिक्षा और प्रतियोगिता के मामले में सफलता प्राप्त होगी और धन में वृद्धि होने से मन भी प्रसन्न रहेगा। रुके कार्य पूर्ण होंगे और आपको भाग्य का साथ मिलेगा। खानपान का विशेष ध्यान नियंत्रण रखें और सेहत पर गौर करें।
वृष राशि (Taurus) आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। यदि आपको किसी बात को लेकर टेंशन चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। परिवार के सदस्य से पारिवारिक लड़ाई-झगड़ों को लेकर आपका मन परेशान रहेगा, जिसका असर आपके कामों पर भी पड़ेगा। आपको अपनी इनकम के साथ-साथ खर्चों पर भी कंट्रोल करने की आवश्यकता है। आपकी किसी बात को लेकर कार्यक्षेत्र में कोई लड़ाई-झगड़े की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आपके मित्र के रूप में कुछ नए शत्रु उत्पन्न होंगे।
मिथुन राशि (Gemini) मिथुन राशि के लोगों को करियर के मामले में लाभ होगा और कहीं से कोई शुभ समाचार मिलने से आपको खुशी का अनुभव होगा। आपके सम्मान में वृद्धि होगी और रुके कार्य पूर्ण होंगे। आपको किसी बहुमूल्य वस्तु अथवा संपत्ति की प्राप्ति की अभिलाषा पूरी होगी। व्यस्तता अधिक रहेगी, व्यर्थ व्यय से बचें। शाम के वक्त वाहनों का प्रयोग सही से करें। महान पुरुषों से मिलने से आपका मनोबल बढ़ेगा और मन प्रसन्न रहेगा। पत्नी पक्ष से भी वांछित सिद्धि हो सकती है।
कर्क राशि (Cancer) आज का दिन आपके लिए भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि लेकर आने वाला है। आर्थिक मामलों में आपके प्रयास बेहतर रहेंगे। आप अपनी शौक की चीजों पर अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। आपकी पद-प्रतिष्ठा बढ़ने से खुशी होगी। आपको अपने किसी परिवार के सदस्य की कोई बात बुरी लग सकती है। आपको किसी दूर रहने पर परिजन से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी छवि खूब निखरेगी।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
सिंह राशि (Leo) सिंह राशि के लोगों का दिन शुभ है और आपका दिन आनंद और सुकून में बीतेगा। कार्यक्षेत्र में भी आपके पक्ष में कुछ परिवर्तन हो सकते हैं तो इससे कुछ साथियों का मूड खराब हो सकता है। आप अपने अच्छे व्यवहार से घर के माहौल को काफी खुशनुमा बना लेंगे। रात में परिवार में किसी की सेहत बिगड़ने से आपको काफी दौड़भाग करनी पड़ सकती है। आपको धन के मामले में कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
कन्या राशि (Virgo) कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपकी आय बढ़ने से खुशी होंगी। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती है। आपको किसी नई संपत्ति को खरीदने का सपना पूरा होगा। कला के क्षेत्र में आपकी काफी रुचि रहेगी। रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती आएगी। यदि जीवनसाथी से किसी बात को लेकर खटपट चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपको अपनी किसी पुरानी गलती के लिए पछतावा होगा।
तुला राशि (Libra) तुला राशि के लोगों का दिन शुभ है। विशेष उपलब्धि के योग हैं और आपकी आय में वृद्धि होगी। कारोबार में आय के नए स्रोत बनेंगे। आपके बात करने का तरीका सभी को पसंद आएगा। आपको विशेष सम्मान दिलायेगी। भागदौड़ अधिक रहने के कारण मौसम का विपरीत प्रभाव स्वास्थ्य पर पड़ सकता है, सावधान रहें। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य पर्याप्त मात्रा में मिलेगा। यात्रा, देशाटन की स्थिति सुखद व लाभप्रद रहेगी।
वृश्चिक राशि (Scorpio) आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। व्यावसायिक मामलों में आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा लेने की आवश्यकता होगी। आपको सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ मिलेगा। आपका कोई काम पूरा होते-होते रह सकता है, जो आपकी टेंशनों को बढ़ाएगा। आपको किसी से कोई बात बहुत ही सोच समझकर बोलनी होगी। आपके ऊपर जिम्मेदारियां अधिक रहेगी जिस वजह से आप परेशान रहेंगे।
धनु राशि (Sagittarius) धनु राशि के लोगों को करियर धन का खर्च होगा। सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी। अधीनस्थ कर्मचारी या किसी संबंधी के कारण तनाव बढ़ सकता है। रुपये पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतें, धन फंस सकता है। कोर्ट कचहरी के चक्कर काटने पड़ सकते हैं जिसमें अन्ततः आपकी विजय हो जाएगी। आपके विरोधी विफल हो जाएंगे और आपको कारोबार में धन लाभ होगा। मन काफी प्रसन्न रहेगा।
ये भी पढ़ेंः Grah Gochar 2025: 14 फरवरी से इन 5 राशियों का गोल्डन टाइम शुरू!
मकर राशि (Capricorn) आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है, जो लोग सिंगल हैं, उनके अपने साथी से मुलाकात हो सकती है। वाहनों के प्रयोग से आप सावधान रहें। राजनीति में कार्यरत लोगों को किसी बड़े नेता से मिलने का मौका मिलेगा। आप अपनी संतान की फरमाइश पर शौक की चीजों की खरीदारी करेंगे। आपको कामों के साथ-साथ परिवार के सदस्यों के लिए भी समय निकालना होगा।
कुंभ राशि (Aquarius) कुंभ राशि के लोगों के लिए करियर के मामले में लाभ का दिन है। आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है और आपके लिए अधिक खर्च की स्थिति बन सकती है। किसी संपत्ति के क्रय विक्रय के समय उसके पूर्व संपत्ति के सारे वैधानिक पहलुओं को गंभीरता से सोच लें और अपने काम पर फोकस करें। शाम के समय सेहत में सुधार होगा और आपके लिए तरक्की के योग बन रहे हैं।
मीन राशि (Pisces) आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपको किसी पुरानी छोड़ी हुई नौकरी का ऑफर आ सकता है। जीवनसाथी के लिए आप किसी नए बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं। आपकी सेहत में यदि कोई समस्या चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आप दान-पुण्य के कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। आपको पार्टनरशिप में किसी डील को फाइनल करने से बचना होगा। आपके धन-धान्य में वृद्धि होने से खुशी होगी।
Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।
