14 February 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।
शुक्रवार का दिन विशेष है। इस दिन ग्रहों की चाल को देखते हुए कुछ राशियों के जीवन में खुशियों का आगमन होगा। तो वहीं कुछ राशि वालों को आज कोई समस्या दूर होगी, साथ ही कुछ राशि वाले आज व्यापार में आपको बुद्धि और विवेक से काम करें, जानें अन्य राशियों का हाल यहां पढ़ें अपना आज का राशिफल
ये भी पढे़ंः Vastu Tips: वास्तु के हिसाब से घर में वाशिंग मशीन किस दिशा में रखें?

मेष राशि (Aries) मेष राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आपको आज आत्मविश्वास से काम लेना चाहिए और दूसरों पर निर्भर होने से बचना चाहिए। किसी पर भी जरूरत से अधिक भरोसा नुकसानदायक हो सकता है। नौकरी में आप अपना काम समय से पूरा कर पाएंगे, अधिकारी वर्ग से आपको सहयोग और सपोर्ट मिलेगा। लेकिन पारिवारिक जीवन में आज माता की सेहत को लेकर आपको चिंता हो सकती है। आज आपके कुछ विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं,शत्रुओं से आप सतर्क रहें।
वृष राशि (Taurus) वृष राशि के लिए आज का दिन मिश्रित रहेगा। आपके ऊपर आज काम का दबाव अधिक रहने की वजह से कुछ काम को आपको टालना पड़ सकता है इसलिए काम की प्राथमिकता बनाकर काम का प्रबंधन करना होगा। वैसे आर्थिक मामलों में दिन आपका लाभप्रद रहेगा, व्यापार में आपका पैसा कहीं फंसा हुआ है तो आज वह आपको मिल सकता है। नौकरी में आपको सहयोगियों से सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन में आपको संयम रखना होगा, किसी भी बात को पूरी तरह समझे बिना कोई भी एक्शन लेने से आपको बचना होगा।
मिथुन राशि (Gemini) आज का दिन आपके लिए कुछ नया करने के लिए रहने वाला है। भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी, लेकिन बिजनेस में आपको जितने लाभ की उम्मीद थी, उतना न मिलने से मन थोड़ा परेशान रहेगा। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। आप किसी बात को लेकर जल्दबाजी न दिखाएं। आपको इनकम को बढ़ाने के कई अवसर मिलेंगे। आपको अपने दिल की जगह दिमाग की सुनना बेहतर रहेगा। आपको किसी गलत तरीके से धन कमाने से बचना होगा।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
कर्क राशि (Cancer) कर्क राशि के लोगों के लिए आज सितारे बताते हैं कि जो लोग नौकरी कारोबार में बदलाव के लिए प्रयास कर रहे हैं उनको आज सफलता मिलेगी। आपको अपने करियर में उन्नति के लिए भी कुछ शुभ संकेत प्राप्त हो सकते हैं। आप आज किसी नए कारोबार व्यवसाय में हाथ आजमाने की सोच सकते हैं। वैसे आज माता के साथ कुछ वैचारिक मतभेद होने की भी आशंका है। आपको आज किसी पारिवारिक उलझन को सुलझाने के लिए संयम से काम लेना होगा और इसमें आपको घर के वरिष्ठ लोगों से मदद की भी जरूरत हो सकती है। कामकाज के सिलसिले में आज यात्रा का संयोग बन सकता है।
सिंह राशि (Leo) आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। लेनदेन के मामले में आपको सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आपके काम में यदि कुछ रुकावट आ रही थी, तो वह भी दूर होंगी। किसी से आप बेवजह कहा सुनी में ना पड़े। आपको अपने किसी मित्र की ओर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। धर्म-कर्म के कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। यदि आपने किसी से धन उधार लेने का सोचा है, तो उसे आप वापस मांग सकते हैं। आपके कुछ नए विरोधी उत्पन्न हो सकते हैं।
कन्या राशि (Virgo) आज का दिन आपके लिए निवेश संबंधी मामलों में अच्छा रहने वाला है। आपको अपनी वाणी व व्यवहार पर संयम रखना होगा। आपके मन में किसी बात को लेकर संशय बना रहेगा, तो उस काम में बिल्कुल आगे ना बढ़े। नव विवाहित जातकों के जीवन में किसी नये मेहमान की दस्तक को सकती हैं। आपकी प्रॉपर्टी को लेकर भाइयों से अनबन होने की संभावना है। यदि ऐसा हो, तो उसमें पिताजी की राय लेकर काम करें, तो बेहतर रहने वाला है। जीवनसाथी आपके कामों में पूरा साथ देंगे।
तुला राशि (Libra) तुला राशि के लिए आज का दिन सुखद रहेगा लेकिन जिम्मेदारियों में वृद्धि होने से आपको अधिक जिम्मेदार और गंभीर होकर काम करना होगा। नौकरीपेशा जातकों को आज कोई नया काम सौंपा जा सकता है। वरिष्ठों की सलाह से काम को समय पर पूरा करने में सफल रहेंगे। आपको आज के दिन आयात निर्यात के काम में भी लाभ मिलेगा। लव लाइफ में आपको आज कोई सरप्राइज मिल सकता है। संतान की ओर से भी आपको आज खुशी मिलने वाली है।
वृश्चिक राशि (Scorpio) आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। कार्य क्षेत्र में आपको विरोधियों से सावधान रहना होगा। आप अपने घर की साज-सज्जा पर पूरा ध्यान देंगे और यदि आपको काम को लेकर कोई समस्या चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपको किसी सहयोगी की कोई बात बुरे लग सकती है। आपको कामों को लेकर व्यस्तता बनी रहेगी। आपकी मेहनत रंग लाएगी। किसी सरकारी योजना में आप इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। आपके ऊपर यदि कुछ कर्ज था, तो आप उसे भी काफी हद तक उतार सकते हैं।
धनु राशि (Sagittarius) धनु राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, परिवार के किसी सदस्य से कहासुनी होने पर आपको आज वाणी पर संयम रखना होगा। बच्चो की सेहत को लेकर आज आपको चिंता परेशानी हो सकती है। पिता के मार्गदर्शन से किए गये कार्यों में सफलता मिलेगी। आज आपको अपने दोस्तों पर भी आंख मू्ंदकर भरोसा करने से बचना चाहिेए। आपको किसी से धोखा मिलने की आशंका है। विद्यार्थियों को आज शिक्षा में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। खर्च पर आप नियंत्रण बनाए रखें।
ये भी पढ़ेः Vastu Tips: घर के बाहर लगे हैं ये 2 पौधे तो तुरंत उखाड़ फेंके
मकर राशि (Capricorn) मकर राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, मित्रों और रिश्तेदारों से आप आज लाभ पा सकेंगे। आज आपको अपना कोई भी काम भाग्य पर नहीं छोड़ना चाहिए, लेकिन यह भी है कि जहां भी आप प्रयास करेंगे भाग्य भी आपकी मेहनत को सफल बनाएगा। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ रोमांटिक पल बिता पाएंगे और उन्हें शॉपिंग के लिए भी ले जा सकते हैं। सायंकाल के समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। नौकरी में दिन आपका व्यस्ता में बीतेगा। खर्च भी आपका सामान्य बना रहेगा।
कुंभ राशि (Aquarius) आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आप अपने काम में लापरवाही बिल्कुल ना करें। पारिवारिक सदस्यों से किसी बात को लेकर कहासुनी होने की संभावना है। बिजनेस में आपकी दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपकी किसी लापरवाही के कारण दूसरे आपका फायदा उठाने की पूरी कोशिश करेंगे। आप किसी से अपनी मां की कोई बात शेयर न करें। आपको अपने आवश्यक खर्चों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। आपको किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा।
मीन राशि (Pisces) मीन राशि के लोगों को आज वाणी व्यवहार को संयमित रखना चाहिए। आपको परिवार में किसी भी मामले पर सोच-समझकर बोलना चाहिए नहीं तो आपके लिए समस्या खड़ी हो सकती है। आपने पहले कहीं निवेश किया था तो यह आपको मुनाफा दे सकता है। लेकिन आपको आज आर्थिक मामलों में जल्दबाजी में कोई भी निर्णय लेने से बचना चाहिए। परिवार में आज बच्चों की सेहत और उनकी शिक्षा को लेकर आपको चिंता हो सकती है। बाहरी खानपान से परहेज रखें।
Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।