13 October 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।
आज 13 अक्टूबर 2025, सोमवार का दिन है। आज का दिन कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि को समर्पित है। पंचांग के अनुसार, सप्तमी तिथि सुबह 2:46 पीएम तक रहेगी, इसके बाद अष्टमी तिथि प्रारंभ हो जाएगी। आज चंद्रमा मिथुन राशि में स्थित रहेगा और सूर्य देव कन्या राशि में रहेंगे। आज के दिन आप सोमवार का व्रत रख सकते हैं, जो भगवान शिव को समर्पित होता है। इस व्रत को रखने से मानसिक शांति और कार्य में स्थिरता प्राप्त होती है।

मेष राशि (Aries) आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आपकी जिम्मेदारियां पूरी होने से आपका मन काफी खुश रहेगा। आज आपके दिल को सुकून मिलेगा। आप अपनी मेहनत के दम पर कोई अच्छा मुकाम हासिल करेंगे। संतान भी नौकरी से संबंधित किसी काम को लेकर कहीं बाहर जा सकती है। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। जो जातक रोजगार को लेकर परेशान चल रहे हैं, उन्हें भी इस समस्या से छुटकारा मिलेगा।
वृष राशि (Taurus) वृष राशि वालों का आज का दिन आर्थिक दृष्टि से अत्यधिक व्यस्त रहने वाला है। भागदौड़ के बीच आपको अपनी सेहत का अधिक ख्याल रखना होगा। आज के दिन पैरों में चोट लगने की संभावना है। आपकी निर्णय लेने की क्षमता आज लाभदायक सिद्ध होगी। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होने से कार्य स्थल पर आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। किसी कार्य में दिल खोलकर लेनदेन करने से भविष्य में आपको लाभ होगा। इस दौरान पारिवारिक वातावरण सौहार्दपूर्ण रहेगा। शाम के समय किसी शुभ समारोह में शामिल होने का अवसर मिलेगा।
मिथुन राशि (Gemini) आज का दिन आपके लिए करियर में अच्छा उछाल लेकर आएगा। आपकी आय के सोर्स बढ़ेंगे, जो आपको खुशी देगा और पारिवारिक मामलों को आप मिल बैठकर निपटाने की कोशिश करें। आपको किसी सहयोगी की कोई बात बुरी लगने से आपका मन परेशान रहेगा। वरिष्ठ सदस्यों के आशीर्वाद से आपको किसी नए पद की प्राप्ति हो सकती है। राजनीति में कार्यरत लोगों को उनके कामों से एक नई पहचान मिलेगी।
कर्क राशि (Cancer) कर्क राशि वालों को आज के दिन भाग्य का पूरा साथ मिलता हुआ नजर आ रहा है। इस दौरान आपके परिश्रम का उचित फल मिलेगा और समाज में सम्मान बढ़ेगा। संतान के प्रति विश्वास और प्रेम और भी गहरा होगा। ननिहाल पक्ष से आपको विशेष सहयोग मिलने की संभावना दिख रही है। आज के दिन शान-शौकत पर खर्चे बढ़ सकते हैं। वहीं, कार्यक्षेत्र में आपको सफलता मिलती हुई दिख रही है। अधिकारियों के सहयोग से कई काम बनेंगे। आज के दिन माता-पिता का आशीर्वाद आपके लिए आज संजीवनी साबित हो सकता है।
सिंह राशि (Leo) आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। मौसम का विपरीत प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ेगा। आपको किसी पुराने वाद-विवाद को दोबारा उठाने से बचना होगा। आज आपके मन में किसी काम को लेकर उत्साह रहेगा। आपको किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने को मिलेगा, जिससे आपकी छवि और निखरेगी और आपका रुका हुआ धन आपको मिलने की संभावना है।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
कन्या राशि (Virgo) कन्या राशि वाले आज आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। कठिन से कठिन कार्य भी आज के दिन आसानी से पूरे हो जाएंगे। माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। हालांकि, इस दौरान पत्नी को शारीरिक कष्ट हो सकता है। आज के दिन फालतू के खर्चो से बचने की कोशिश करें। आज के दिन कुछ लोग आपकी मजबूरी का फायदा उठा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में धन लाभ के अवसर बनेंगे। भाग्य आज आपका साथ देगा। विरोधियों पर विजय मिलेगी। व्यापारियों को लाभ के नए साधन प्राप्त होंगे।
तुला राशि (Libra) आज का दिन आपके लिए दांपत्य जीवन में खुशहाली लेकर आएगा। आपके जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा, उन्हें किसी नई नौकरी भी प्राप्ति हो सकती है। छोटे बच्चे भी खेलकूद में काफी व्यस्त रहेंगे। आप परिवार में किसी सदस्य के करियर को लेकर कोई सलाह दे सकते हैं। आपको अपने जूनियर्स का पूरा साथ मिलेगा। इनकम बढ़ने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपकी कुछ नया करने की कोशिश रंग लाएगी।
ये भी पढ़ें: Vastu Dosh: क्या आप भी दरवाज़े के पीछे कपड़े टांगते हैं, खबर पढ़ लीजिए
वृश्चिक राशि (Scorpio) आज वृश्चिक राशि वालों का मन थोड़ा अशांत रह सकता है। व्यापारिक कार्यों में अड़चनें आएंगी, जिससे निराशा हो सकती है। लेकिन शाम तक परिस्थिति आपके पक्ष में बदल जाएगी। धैर्य और बुद्धिमानी से आप शत्रु पक्ष पर विजय प्राप्त करेंगे। राज्य से जुड़े किसी वाद-विवाद या कानूनी मामले में सफलता मिलने की संभावना है। पारिवारिक सहयोग से मानसिक संतुलन बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको वरिष्ठ लोगों का विश्वास प्राप्त होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
मकर राशि (Capricorn) आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। जीवनसाथी से रिश्तों में भी कुछ कटुता आ गई थी, तो वह भी दूर होगी। आज आपको आपकी पुराने समस्याओं का भी समाधान मिल जाएगा। वरिष्ठ सदस्यों के साथ आप कुछ समय मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे, जिससे आपके अनुभवों में भी वृद्धि होगी। छोटे बच्चों के लिए आप कोई सरप्राइज गिफ्ट लेकर आ सकते हैं। आज आपको किसी दूसरी नौकरी का ऑफर आ सकता है और व्यवसाय में आपको कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिलने की संभावना है।
धनु राशि (Sagittarius) धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन धार्मिक कार्यों में बीतेगा। किसी धार्मिक अनुष्ठान या सामाजिक कार्य में भाग लेने का अवसर मिलेगा। भाग्य का पूरा सहयोग रहेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यवसाय में भी आज के दिन स्थिरता रहेगी। छात्रों के लिए दिन शुभ रहेगी। शिक्षा में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। दोपहर के बाद पाचन या पेट संबंधी कोई समस्या परेशान कर सकती है। आज के दिन आपका पारिवारिक जीवन भी सुखद रहेगा।
कुंभ राशि (Aquarius) आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। विद्यार्थियों को किसी विषय को पढ़ने में यदि समस्या आ रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपकी कुछ नई कोशिशें रंग लाएंगी। आप अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति पर अच्छा खासा खर्चा करेंगे। आप किसी मित्र से लंबे समय बाद मिल सकते हैं, जिससे आपको खुशी मिलेगी। व्यवसाय में आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं। नौकरी में कार्यरत लोगों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
ये भी पढ़ेंः Shanidev: 100 साल बाद दिवाली पर शनि बरसाएंगे कृपा, इन राशियों के अच्छे दिन शुरू होंगे!
मीन राशि (Pisces) मीन राशि वालों के लिए आज का दिन सफलता दिलाने वाला रहेगा। चतुर्थ भाव में गुरु की स्थिति से लंबे समय से अटकी संतान संबंधी समस्या का समाधान करेगी। खुशमिजाज स्वभाव के कारण नए लोग आपसे जुड़ना चाहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में आपके सुझावों को सराहा जाएगा। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ बनेगी। पारिवारिक जीवन में आनंद रहेगा। शाम से रात तक का समय प्रियजनों के साथ बीतेगा। दिन के उत्तरार्ध में कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।
