वन मंत्री कटारूचक्क बोले, पेड़-पौधे लगाना हमारी जिम्मेदारी
Punjab News: पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) के नेतृत्व में राज्य सरकार पर्यावरण संरक्षण और वन क्षेत्र विस्तार के लिए प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। इस दिशा में वन एवं वन्यजीव संरक्षण मंत्री लाल चंद कटारूचक्क (Minister Lal Chand Kataruchakk) ने कहा कि पेड़-पौधे धरती का श्रृंगार हैं, जो न केवल पर्यावरण को सुंदर बनाते हैं, बल्कि इसके संतुलन को बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने की अपील की।

पौधों की देखभाल के प्रयासों की सराहना
आपको बता दें कि शहीद भगत सिंह नगर जिले के बल्लोवाल सौंखड़ी और फतेहपुर गांव (वन रेंज काठगढ़) स्थित नर्सरियों का दौरा करते हुए मंत्री लाल चंद कटारूचक्क (Minister Lal Chand Kataruchakk) ने वहां की गतिविधियों का जायजा लिया। बल्लोवाल सौंखड़ी नर्सरी में उन्हें खैर, शीशम, फलाही, बांस, डेक, होलोप्टीलिया, और ढेऊ जैसी विशिष्ट प्रजातियों के पौधों की जानकारी दी गई, जो पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ क्षेत्र की सुंदरता बढ़ाते हैं। वहीं, फतेहपुर नर्सरी में पीपल, बहेरा, बड़, जकरंडा, मेंहदी, नीम, पिलखन, अर्जुन, और हिबिस्कस जैसे पौधों की प्रजातियों के बारे में बताया गया।
ये भी पढ़ेंः Punjab सरकार की बड़ी पहल, दो नई यूनिवर्सिटियों को मिली विधानसभा से मंजूरी
मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने फतेहपुर नर्सरी में स्वयं एक पीपल का पौधा लगाया और पौधारोपण कार्य में जुटे कर्मचारियों की सराहना की। उन्होंने कर्मचारियों को नकद पुरस्कार देकर प्रोत्साहित भी किया।

पर्यावरण संरक्षण सामूहिक जिम्मेदारी
मंत्री लाल चंद कटारूचक्क (Minister Lal Chand Kataruchakk) ने कहा कि पौधरोपण अभियान सीएम भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार के वन क्षेत्र बढ़ाने के समग्र प्रयासों का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि पवित्र गुरबाणी में भी पर्यावरण को विशेष महत्व दिया गया है। इसलिए, स्वच्छ और हरा-भरा पर्यावरण सुनिश्चित करना हम सभी का सामूहिक दायित्व है।
ये भी पढ़ेंः Punjab विधानसभा सत्र में CM मान ने केंद्र पर साधा निशाना, इस मुद्दे पर कही बड़ी बात
मंत्री लाल चंद कटारूचक्क (Minister Lal Chand Kataruchakk) ने कहा कि वन विभाग विभिन्न प्रजातियों के पौधों के संरक्षण और देखभाल के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है। सीएम मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और राज्य को हरियाली से समृद्ध करने के लिए ठोस कदम उठा रही है। उन्होंने नागरिकों से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की ताकि पंजाब को और अधिक हरा-भरा बनाया जा सके।
