Rajasthan के 12 नेताओं ने बदला पाला..जानिए किस पार्टी से मिला टिकट?

दिल्ली NCR
Spread the love

सूर्यांश सिंह, ख़बरीमीडिया
Rajasthan Election 2023: राजस्थान की राजनीति में भविष्य बनाने के लिए नेताओं की निष्ठा अब पार्टियों में कम रही है। यही कारण है कि वह चुनाव लड़ने के लिए किसी भी पार्टी में चले जाते हैं। इस बार विधानसभा (Assembly) में कई ऐसे नेता मैदान में हैं जो कांग्रेस (Congress) व बीजेपी (BJP) में रहे हैं लेकिन इस समय एक-दूसरे पार्टी में जाकर चुनाव लड़ रहे हैं। कई नेताओं ने बसपा से चुनाव जीता जो अब कांग्रेस व भाजपा में चले गए है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें
ये भी पढ़े: राजस्थान,MP, छत्तीसगढ़ का सबसे सटीक ओपिनियन पोल देख लीजिए

Pic Social Media

ये भी पढ़े: Vidhan Sabha Chunav 2023 : 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान..देखिए लिस्ट
आपको बता दें कि अलवर (Alwar) ही नहीं प्रदेश की बहुत सी सीटों पर ऐसा गणित देखा जा रहा है। जहां राजस्थान में कई सीटों पर तो ऐसे नेताओं को उतारे गए जो कुछ घंटों पहले दूसरे दलों के थे लेकिन टिकट के लिए उन्हें अपने घर में पार्टियां ले आईं। अलवर शहर से प्रत्याशी अजय अग्रवाल पहले भाजपा के टिकट से नगर परिषद के सभापति बने और बाद में कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। अब वे कांग्रेस के टिकट से शहर प्रत्याशी हैं।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कठूमर से भाजपा के प्रत्याशी रमेश खींची पहले कांग्रेस के टिकट पर एक बार प्रधान और दो बार विधायक रह चुके हैं। इस बार बीजेपी के टिकट से मैदान में हैं। तिजारा से कांग्रेस प्रत्याशी इमरान खान 4 दिन पहले तक बसपा के प्रत्याशी थे और अगले ही दिन कांग्रेस के हो गए। और कांग्रेस से तिजारा से चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ से भाजपा के प्रत्याशी बन्नाराम मीणा पिछले चुनाव में बसपा से मैदान में उतरे थे।
धौलपुर के बाड़ी से वर्तमान विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा 2 दिन पहले भाजपा में शामिल हुए और भाजपा से टिकट मिल गया।
बाड़मेर से भाजपा सांसद रहे कर्नल सोनाराम को कांग्रेस में शामिल होने के 6 घंटे बाद ही कांग्रेस ने गुढ़ा मालानी से टिकट दे दिया।
भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने वाले प्रशांत परमार को कांग्रेस ज्वाइन करने के 6 घंटे बाद ही बाड़ी से टिकट मिल गया।
भाजपा छोड़ कर कांग्रेस में शामिल हुई मनीषा को कांग्रेस ज्वाइन करने के 6 घंटे बाद खेतड़ी से टिकट मिल गया।
बसपा छोड़कर कांग्रेस में आने वाले विधायक वाजिब अली, जोगेंद्र सिंह अवाना और लाखन सिंह को कांग्रेस ने टिकट दे दिया।
अजमेर के किशनगढ़ से भाजपा से हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए विकास चौधरी को कांग्रेस ने टिकट दिया है।
धौलपुर शहर की वर्तमान भाजपा विधायक शोभा रानी कुशवाहा को कांग्रेस ने इस बार टिकट दिया है।
पिछली भाजपा सरकार में मंत्री रहे सुरेंद्र गोयल को कांग्रेस ने पाली के जैतारण से मैदान में उतारा है।
कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आने वाले शिवचरण कुशवाहा को भाजपा ने धौलपुर से प्रत्याशी बनाया है।
कांग्रेस की टिकट से लोकसभा चुनाव लड़ने वाली ज्योति मिर्धा को भाजपा ने नागौर से प्रत्याशी बनाया है।

Read khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News khabrimedia- Top news-Latest Noida news-latest greater Noida news-latest greater Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi