13 February 2025 Ka Rashifal

12 February 2025 Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours ब्यूटी
Spread the love

12 February 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

12 फरवरी को माघ शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि और बुधवार का दिन है। पूर्णिमा तिथि आज शाम 7 बजकर 23 मिनट तक रहेगी। आज सुबह 8 बजकर 7 मिनट तक सौभाग्य योग रहेगा, उसके बाद शोभन योग लग जायेगा। साथ ही आज शाम 7 बजकर 36 मिनट तक आश्लेषा नक्षत्र रहेगा। आज माघी पूर्णिमा है। इसके अलावा आज रात 9 बजकर 56 मिनट पर सूर्य कुम्भ राशि में प्रवेश करेंगे।

ये भी पढ़ेः Vastu Tips: सोने से पहले महिलाएं जरूर करें ये काम, जीवन में आएगी खुशहाली

मेष राशि (Aries)  मेष राशि वालों के लिए यह सप्ताह कार्यक्षेत्र में उन्नति का है। सप्ताह की शुरुआत में कोई अच्छी खबर मिल सकती है। पैसों का लाभ होगा और आपकी तरक्‍की होगी। लेकिन उम्मीद से कम होगी और परिवार में सुख-शांति रहेगी। यात्राएं लाभदायक रहेंगी, खासकर प्रियजनों के साथ की गई यात्राएं यादगार बनेंगी। इस सप्‍ताह का साथ मिलने से मन प्रसन्‍न होगा और आपको खुशियां मिलेंगी। सेहत को सुधारने के लिए यह काफी अच्‍छा होगा।

वृष राशि (Taurus)  आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको काम अधिक रहने के कारण आप अपनी सेहत के साथ लापरवाही कर सकते हैं। आप अपने घर के रिनोवेशन को लेकर भी काफी मेहनत करेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको अपने कामों के प्रति सतर्कता बरतनी होगी, तभी आपके काम पूरे हो सकेंगे। आपके कुछ शत्रु आपके खिलाफ कोई षडयंत्र कर सकते हैं, इसलिए आप उन पर पूरी निगरानी बनाकर रखें।

मिथुन राशि (Gemini)   मिथुन राशि वालों को धन लाभ होगा। कारोबार में पूरे सप्ताह पैसा आता रहेगा और आपको आगे बढ़ने के मौके मिलते रहेंगे। परिवार में प्रेम बना रहेगा और अपनों के साथ अच्छा समय बीतेगा। यात्राओं में सफलता मिलेगी, किसी महिला की मदद भी मिल सकती है। ऑफिस में आपके जो बॉस हैं वो इस सप्‍ताह आपकी काफी मदद करेंगे। सेहत का ध्‍यान रखें वरना आपको नुकसान हो सकता है। सप्ताह के अंत में शुरू किया गया कोई भी काम लंबे समय तक फायदा दे सकता है और आपके सम्‍मान में वृद्धि होगी।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

कर्क राशि (Cancer)  आज का दिन आपके लिए सोच समझकर कामों को करने के लिए रहेगा। आपको अपनी सेहत पर भी पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। किसी सामाजिक आयोजन में आप सम्मिलित हो सकते हैं। आप अपने घर किसी पूजा-पाठ का आयोजन कर सकते हैं। आपका कोई सरकारी काम यदि लंबे समय से अटका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है। आप किसी के कहने में आकर कोई इन्वेस्टमेंट करने से बचें, नहीं तो समस्या हो सकती है। व्यवसाय में आपको अच्छी सफलता मिलेगी।

सिंह राशि (Leo)   सिंह राशि वालों के लिए कार्यक्षेत्र में तरक्की होगी और आपको इस सप्‍ताह आर्थिक मामलों में जबर्दस्‍त लाभ होगा। इस सप्ताह आपके प्रॉजेक्ट में जो बदलाव आएंगे, वे आपके लिए तरक्की के रास्ते खोलेंगे। पैसे के मामले में भी समय अच्छा रहेगा। सोच-समझकर निवेश करने पर लाभ होगा। आपके जीवन में बड़ों के आशीर्वाद से सुकून बढ़ेगा और धन लाभ भी होगा। स्वास्थ्य में सुधार आएगा और आपके जीवन में सफलता पाने के योग बन रहे हैं। यात्राओं में सफलता और मान-सम्मान मिलेगा। सप्ताह के अंत में कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

कन्या राशि (Virgo)  आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप भावनाओं में बहकर कोई गलती ना करें, नहीं तो कोई इसका पूरा फायदा उठा सकते हैं। आपको कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आपके जूनियर आपके कामों में पूरा साथ देंगे। भाई बहनों से काम को लेकर यदि कोई मदद मांगेंगे, तो वह भी आपको मिल सकती है। प्रॉपर्टी डीलिंग का काम कर रहे लोगों की कोई बड़ी डील फाइनल होगी। आपको जमीन-जायदाद से संबंधित मामलों में अपने आंख व कान खुले रखने होंगे।

तुला राशि (Libra)  तुला राशि वालों को कार्यक्षेत्र में तरक्की मिलेगी। किसी महिला की मदद से तरक्की के योग बनेंगे। आपको किसी कारण से आर्थिक मामलों में पैसों की कमी का सामना करना पड़ सकता है और आपकी योजनाएं अधूरी ही छूट सकती हैं। प्रेम संबंधों में भविष्य की योजनाएं बनाएंगे और प्यार बढ़ेगा। पैसे की तंगी हो सकती है और खर्चे ज्यादा रहेंगे। लंबी बीमारी हो सकती है। परिवार में किसी सदस्य से दूरियां बढ़ सकती हैं और बेचैनी हो सकती है। सप्ताह के अंत में बातचीत से मामलों को सुलझाना बेहतर होगा। पैसों के मामले में किसी पर भरोसा करने से आपको नुकसान हो सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio)   आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। व्यवसाय कर रहे लोगों को कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। आपका कोई काम यदि लंबे समय से पेंडिंग था, तो वह भी पूरा हो सकता है। आप अपने घर किसी नए इलेक्ट्रॉनिक आइटम को लेकर आ सकते हैं। माताजी से आप किसी किए हुए वादे को भी पूरा करने की कोशिश करेंगे। संतान को आप किसी नए कोर्स में दाखिला दिलाने के लिए भागदौड़ में लगे रहेंगे।

धनु राशि (Sagittarius)   धनु राशि वालों के लिए यह सप्‍ताह आर्थिक मामलों में काफी खुशियों से भरा होगा। आप अपने खर्च में संतुलन बनाकर चलेंगे तो जीवन में खुशी रहेगी। यात्राओं में सफलता मिलेगी और मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में बातचीत से मामलों को सुलझाना बेहतर होगा। सोच-समझकर लिए गए फैसले फायदेमंद रहेंगे। परिवार में प्यार बना रहेगा, लेकिन किसी बात को लेकर मन दुखी हो सकता है। आपके लिए इस सप्‍ताह आर्थिक मामलों में मिले-जुले अनुभव रहेंगे। किसी विवाद के कारण स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। सप्ताह के अंत में किसी बदलाव को लेकर मन उदास हो सकता है।

ये भी पढ़ेः Vastu Tips: घर के बाहर लगे हैं ये 2 पौधे तो तुरंत उखाड़ फेंके

मकर राशि (Capricorn)   आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। भाई बहनों से आप यदि कोई मदद मांगेंगे, तो वह आपको मिल सकती है। भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। आप अपने घर किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन भी कर सकते हैं। आपको अपने घर-परिवार के सदस्यों की जरूरतों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। आप किसी नए वाहन को घर लेकर आ सकते हैं। संतान को आप यदि कोई जिम्मेदारी देंगे, तो आप उस पर खरे उतरेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius)  कुंभ राशि वालों के लिए यह सप्‍ताह कार्यक्षेत्र में लाभ और उन्‍नत‍ि से भरा होगा। कोई नया प्रॉजेक्ट अच्छे परिणाम देगा। पैसे के मामले में भी समय अच्छा रहेगा और धन लाभ होगा। पैसों के मामलों में व्यस्त रहेंगे और अपको इस सप्‍ताह‍ कारोबार में पैसा कमाने के काफी अच्‍छे मौके हासिल होंगे। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा और मन प्रसन्न रहेगा। यात्राओं में सफलता मिलेगी और यात्राएं यादगार बनेंगी। सप्ताह के अंत में किसी महिला की मदद से जीवन में सुख-समृद्धि आएगी और आपको अपनी पहचान बनाने का मौका मिलेगा। आपके लिए लाभ के अच्‍छे संयोग बन रहे हैं।

मीन राशि (Pisces)  आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप अपने कामों को मौज-मस्ती के मूड में करेंगे। आप किसी पारिवारिक मामले को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे, लेकिन वह आपके किसी मित्र की मदद से दूर होता दिख रहा है। यदि आपने किसी से कुछ कर्ज लिया था, तो वह आपसे वापस मांग सकते हैं। आप अपने बिजनेस को ऊंचाइयों तक लेकर जाने की कोशिश में लगे रहेंगे, जिसके लिए आप काफी व्यस्त भी रहेंगे। आपको कुछ यात्राएं भी करनी पड़ सकती हैं।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।