11 February 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।
11 फरवरी को माघ शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि और मंगलवार का दिन है। चतुर्दशी तिथि मंगलवार शाम 6 बजकर 56 मिनट तक रहेगी। 11 फरवरी को सुबह 9 बजकर 6 मिनट तक आयुष्मान योग रहेगा, उसके बाद सौभाग्य योग लग जाएगा। साथ ही मंगलवार शाम 6 बजकर 34 मिनट तक पुष्य नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा 11 फरवरी को दोपहर 12 बजकर 53 मिनट पर बुध कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे।
ये भी पढ़ेः Vastu Tips: वास्तु के हिसाब से कार या बाइक करें पार्क, एक्सीडेंट से बचेंगे

मेष राशि (Aries) मेष राशि वालों को लाभ होगा और आपको दूसरों की मदद करने से खुशी मिलेगी। दिन परोपकार के काम में बीतेगा और आपको धन सम्मान के मामले में लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकते हैं। इन बदलावों से आपके साथी परेशान हो सकते हैं। लेकिन आप अपने अच्छे व्यवहार से माहौल ठीक कर लेंगे। रात में पत्नी की सेहत की वजह से आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आपको थोड़ी परेशानी हो सकती है।
वृष राशि (Taurus) आज का दिन आपके लिए इनकम को बढ़ाने के लिए रहेगा। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको आर्थिक मामलों पर पूरा ध्यान देना होगा। आप किसी से कोई बात सोच समझकर बोले। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे धन उधार मांग सकते हैं। राजनीति में कार्यरत लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको किसी मामले में जोखिम लेने से बचना होगा और आपके खर्च बेतहाशा बढ़ेंगे, जो आपकी समस्या बन सकते हैं।
मिथुन राशि (Gemini) मिथुन राशि के लोगों के लिए दिन लाभ और सफलता से भरा होगा। किसी कीमती चीज या फिर संपत्ति को पाने की चाहत पूरी हो सकती है। आपको पिता का आशीर्वाद और बड़े अधिकारियों की कृपा प्राप्त होगी और आपके लिए तरक्की के योग भी बने हैं। काम बहुत रहेगा। फालतू खर्च से बचें। शाम से रात तक आपको तेज गाड़ी चलाने में सावधान रहने की सलाह है। किसी खास इंसान से मिलने से आपका मनोबल बढ़ेगा। पत्नी के परिवार से भी कोई अच्छी खबर मिल सकती है और आपको लाभ होगा।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
कर्क राशि (Cancer) आज का दिन आपके लिए अक्स्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपको भाग्य भी पूरा साथ मिलेगा और आप जिस काम को लेकर यदि परेशान थे, तो वह पूरा होगा। परिवार के सदस्यों के साथ आप आनंदमय समय व्यतीत करेंगे। आप कुछ भविष्य को लेकर इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती हैं। आपके बिजनेस की कोई डील यदि लंबे समय अटकी हुई थी, तो वह भी फाइनल होगी, जो आपको खुशी देगी। कार्यक्षेत्र में आपको कोई अवार्ड मिल सकता है।
सिंह राशि (Leo) सिंह राशि वालों को राजनीति में बड़ी सफलता मिल सकती है। बच्चों के प्रति अपनी जिम्मेदारी पूरी करेंगे। प्रतिस्पर्धा में आगे बढ़ेंगे। रुका हुआ काम पूरा होगा आपको सेहत की वजह से काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। शाम से रात तक दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा। खाने-पीने का ध्यान रखें, वरना आपकी सेहत प्रभावित हो सकती है। आपको लाभ और सम्मान प्राप्त हो सकता है।
कन्या राशि (Virgo) आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को कोई गिफ्ट मिल सकता है। जो लोग विदेश जाने की योजना बना रहे हैं, उनकी वह इच्छा आज पूरी हो सकती है। माताजी आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकती हैं। परिवार में सदस्यों में आपसी सामंजस्य ना रहने के कारण लड़ाई झगड़े बढ़ेंगे। आपकी दीर्घकालीन योजनाओं गति मिलेगी। विद्यार्थियों ने यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लिया था, तो उसमें जीत मिल सकती है।
तुला राशि (Libra) तुला राशि वालों को शिक्षा और प्रतियोगिता में सफलता मिल सकती है। आमदनी के नए रास्ते खुलेंगे। अच्छी बातचीत करने की कला से आपको सम्मान मिलेगा। भागदौड़ की वजह से सेहत खराब हो सकती है, सावधान रहें। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। यात्रा सुखद और फायदेमंद रहेगी। आपको कहीं से कोई शुभ समाचार मिल सकता है और परिवार के लोगों से आपको हर प्रकार की मदद मिल सकती है।
वृश्चिक राशि (Scorpio) आज का दिन आपके लिए आलस्य को त्यागकर आगे बढ़ने के लिए रहेगा आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी अविवाहित जातकों के जीवन में उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। सामाजिक कार्यक्रम में आपको जुड़ने का मौका मिलेगा पिताजी का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आपके कुछ नए विरोधी उत्पन्न हो सकते हैं संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।
धनु राशि (Sagittarius) धनु राशि वालों को घर का काफी खर्च घर के सामान पर होगा। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। किसी कर्मचारी या रिश्तेदार की वजह से तनाव हो सकता है। पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतें, पैसा फंस सकता है। दिन में सरकारी कामों या कोर्ट-कचहरी के चक्कर काटने पड़ सकते हैं, लेकिन अंत में आपकी जीत होगी। आपके खिलाफ कोई साजिश कामयाब नहीं होगी।
ये भी पढ़ेः Vastu Tips: घर के बाहर लगे हैं ये 2 पौधे तो तुरंत उखाड़ फेंके
मकर राशि (Capricorn) आज का दिन आपके लिए मंगलमय रहने वाला है। आपकी धार्मिक कार्यों के प्रति काफी रुचि रहेगी। आपको आपकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आप किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर ना करें। आपको यदि कोई रोग लंबे समय से सता रहा था, तो वह बढ़ सकता है। आप अपने से ज्यादा औरों के कामों पर ध्यान लगाएंगे, जिससे आपकी कुछ नई समस्याएं भी बढ़ सकती हैं। आप किसी को धन उधार देने से बचें। आप किसी बाहरी व्यक्ति के मामले में ना बोले।
कुंभ राशि (Aquarius) कुंभ राशि वालों का दिन हर काम काफी सोचकर करने वाला है। तबीयत खराब होने से परेशानी और खर्च हो सकता है। कोई प्रॉपर्टी खरीदते-बेचते समय उसके सारे नियम-कानूनों को ध्यान से समझ लें। शाम को पत्नी की सेहत में सुधार होगा, लेकिन पूरी तरह ठीक होने में समय लगेगा। आपको पैसौं के मामले में किसी से लेनदेन करने से बचने की सलाह है। धन लाभ के योग हैं।
मीन राशि (Pisces) आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। आप किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद के लिए भी आगे आएंगे। लव लाइफ जी रहे लोगों को अपने साथी से यदि कोई शिकायत थी, तो वह भी दूर होगी। आपकी किसी नई संपत्ति की प्राप्ति होने से मन खुश रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। पारिवारिक रिश्तों में आप कोई भी ऐसी बात ना बोलें, जिससे की आपसी लड़ाई झगड़े हों।
Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।

