Noida के 10 बेहतरीन और फ्री एंट्री वाले नाइट क्लब

दिल्ली दिल्ली NCR नोएडा

उद्भव त्रिपाठी, ख़बरीमीडिया
Noida News: अगर आपको मौज मस्‍ती के शौखीन हैं और ऐसी जगह की तलाश में हैं जहां आप रात भर अपने दोस्तों के साथ एन्‍जॉय कर सकते हैं। तो हम आपको नोएडा के कई ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आप खूब एन्‍जॉय कर सकते हैं। नोएडा शहर अपनी नाइटलाइफ के लिए ही नौजवानों के बीच काफी मशहूर है। चाहे दोस्‍तों के साथ घूमना फिरना हो, या पार्टनर के साथ पार्टी करनी हो, यह जगह आपको एकदम स्‍पेशल फील कराती है। तो चलिए हम आपको नोएडा के बेस्‍ट क्‍लबों के बारे में बता रहे हैं, जहां आप रात के 12 बजे तक मस्‍ती कर सकते हैं।

ये भी पढ़ेंः Noida के लिए गुड न्यूज़..CM योगी ने कर दिया बड़ा ऐलान

Pic social Media

ये भी पढ़ेंः पौने 2 लाख में मिल रही इलेक्ट्रिक कार..हो गए ना हैरान?

पब एक्सचेंज
नोएडा के सेक्टर 18 में पब एक्सचेंज दिल्ली एनसीआर का बेस्‍ट क्‍लबों में गिना जाता है। नोएडा का यह पहला ऐसा क्लब है, जो स्टॉक एक्सचेंज मॉडल पर आधारित है। यहां शराब की अलग-अलग वैरायटी मिलती है। ड्रिंक्‍स की कीमतों में ग्राहकों की मांग के आधार पर उतार-चढ़ाव होता रहता है। एक लाइव बैंड यहां आने वाले लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है। इसे सुनने के बाद लोगों को यहां से लौटने का मन तो हो ही नहीं सकता। बात अगर ड्रिंक की करें, तो आपको यहां ड्रिंक्स में तरबूज पैशन फ्रूट मोजिटो, डेथ फ्रेपे और शर्ली टेम्पल जरूर ट्राय करना चाहिए। यह क्‍लब दोपहर 12:30 से रात 11:55 बजे तक खुला रहता है। यहां दो लोग 1400 रुपए में भरपेट भोजन कर सकते हैं, वो भी ड्रिंक्स के साथ।
ब्‍लू क्‍लब और लाउंज-
नोएडा के सेक्‍टर 18 में ही बना है ब्लू क्लब और लाउंज। यह भी नोएडा के बेस्‍ट क्‍लब की कैटेगरी में आता है। यहां आप अपने दोस्तों के साथ कॉकटेल पार्टी एंजॉय कर सकते हैं। क्लब आपके साथी या दोस्तों के साथ रोमांटिक नाइट आउट के लिए एकदम परफेक्‍ट प्‍लेस है। अगर आप यहां आ रहे हैं, तो यहां का मुगलई व्यंजन जरूर ट्राई करना चाहिए। यहां दो लोग कुल 1800 रूपए में सारी रात एन्‍जॉय कर सकते हैं।

Pic social Media

रूवेज़, नोएडा
अगर आपको कॉकटेल पार्टी का शौक है तो आपके लिए नोएडा की रूवेज एक स्‍पेशल प्‍लेस हो सकती है। नोएडा के सेक्‍टर 46 में बने इस क्‍लब में आप लाउंज बार लाइव मैच देख सकते हैं। साथ ही इसका इंटीरियर काफी आकर्षक हैं, जो आपको पार्टनर और दोस्‍तों के साथ सेल्‍फी लेने के लिए मजबूर कर देगी। यहां अंदर छत पर बनी एक ग्‍लास की छत इस जगह की खूबसूरती को और बढ़ा देती है। भारतीय कथल की गलौटी से लेकर जमैका जर्क चिकन तक, यहां मेनू में कई तरह के फूड उपलब्ध हैं। आपको यहां आकर हर्ब बेबी पोटैटो जरूर ट्राई करना चाहिए। दोपहर 12 बजे से रात 12 बजे तक यह क्‍लब लोगों के लिए खुला रहता है। 1200 रुपए में दो लोग खाने पीने के साथ अलग-अलग फ्लेवर की ड्रिंक एन्‍जॉय कर सकते हैं।

Pic social Media

क्लब 44
क्लब 44 नोएडा के बेस्ट क्‍लब में आता है। सबसे अच्‍छी बात है कि इसका एंट्री अमाउंट पूरी तरह से आपके बजट में है। इसलिए अगर आप स्‍टूडेंट हैं, तो आप यहां आसानी से जा सकते हैं। स्टाइलिश फर्नीचर के साथ क्लब में इनडोर और आउटडोर बैठने की भी व्यवस्था है। सेक्‍टर 44 में बने इस क्‍लब में आप यहां सुबह 10 बजे से रात 11 बजे तक मौज मस्‍ती कर सकते हैं।
द आयरिश हाउस-
द आयरिश हास की रात काफी रंगीन होती है। नोएड़ा के सेक्‍टर 18 में बने इस क्‍लब में कांच की रंग बिरंगी खिड़कियां आपको खूब आकर्षित करेंगी। जो लोग विदेशी फील चाहते हैं, उनके लिए यहां कॉन्टिनेंटल, यूरोपीय और अमेरिकी फूड उपलब्‍ध है। यहां शाम 56 बजे से रात 8 बजे तक कुछ ड्रिंक्‍स भी ऑफर की जाती हैं। यह क्‍लब दोपहर 12 बजे से रात 12 बजे तक खुला रहता है। सप्‍ताह में किसी भी दिन यहां जाने का प्‍लान बनाएं और नाइट लाइफ एन्‍जॉय करें।

Pic social Media

​फैट टाइगर-
नोएडा में फैट टाइगर क्विक सर्विस रेस्टोरेंट सीरीज है, जो अपने रोमाचंक मेन्‍यू आइटम के लिए पॉपुलर हो रहा है। 22 शहरों में इसके 50 से ज्‍यादा आउटलेट हैं। अगर आप खाने के शौकीन है, तो आपको यहां जरूर जाना चाहिए। यहां का मेन्‍यू हाल ही में लांच हुआ है, जहां आपको राइस बाउल के डिफरेंट वेरिएंट मिलेंगे, जैसे पनीर टिक्का राइस बाउल, चिकन टिक्का राइस बाउल और चिकन पॉपकॉर्न राइस बाउल। हर राइस बाउल को बेहतरीन इंग्रीडिएंट्स के साथ तैयार करने की कोशिश की गई है। स्वादों का यह मिश्रण आपको यहां आने के लिए मजबूर जरूर कर देगा।

बैरक 62 द गैस्ट्रो पब

जैसा कि नाम से पता चलता है, पब का अंदरूनी हिस्सा काफी अनोखा है और आपको जेल बैरक के अंदर बैठने का एहसास देता है। नोएडा के अधिकांश पबों की तरह, इस जगह में भी आप मस्ती कर सकते हैं।

स्काईहाउस

स्काईहाउस में छत पर बैठने की व्यवस्था है जो आपको इसके विशाल सेटअप में शाम की हवा का आनंद लेने देती है।  यदि आप दोस्तों के साथ एक मज़ेदार शाम की तलाश में हैं, तो यह पार्टी करने का स्थान है। आपको बार में कुछ बेहतरीन माल्ट भी मिलेंगे।

द आयरिश हाउस

द आयरिश हाउस नोएडा में काफी पॉपुलर क्लब में से एक है। यहां कि कलरफुल कांच की खिड़कियां आपको बहुत आकर्षित करेंगी। आयरिश हाउस क्लब में आप सप्ताह के किसी भी दिन दोस्तों के साथ जाकर एंजॉय कर सकते हैं।

मैंने न्यूटन को बर्खास्त कर दिया 
यह अंग्रेजी पब और बार बमुश्किल एक साल पुराना है, लेकिन नोएडा में एक परफेक्ट नाइट आउट के लिए पहले से ही एक पसंदीदा जगह है। आरामदायक और आलीशान बैठने की व्यवस्था, साथ ही बड़ी खिड़कियां जो आपको पांचवीं मंजिल से शहर का अच्छा दृश्य दिखाती हैं, इसके आकर्षक माहौल को बढ़ाती हैं।

Pic social Media

Read khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News khabrimedia- Top news-Latest Noida news-latest greater Noida news-latest greater Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi