10 August Ka Rashifal

10 August Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि
Spread the love

10 August Ka Rashifal में चित्रा नक्षत्र में पूरे दिन रवि योग का शुभ संयोग रहेगा।

10 August Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

आज आपका राशिफल कैसा होगा। किस राशि के जातकों को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

ये भी पढे़ंः Vastu Tips: सोते समय तकिए के नीचे ना रखें ये चीज..रूठ जाएंगी लक्ष्मी

मेष राशि (Aries)  मेष राशि के लोगों का भाग्‍य साथ देगा और आपके अंदर एक विशेष आकर्षण रहेगा। ज़मीन जायदाद के मामले में आपको लाभ होगा और योजनाएं सफल होंगी। आपको अपने पिता के आशीर्वाद से तरक्‍की मिलेगी और आपके रुके कार्य पूर्ण होने से आपका मन काफी प्रसन्‍न रहेगा। शाम के समय माता को शारीरिक कष्ट होने से आपको दौड़भाग करनी पड़ सकती है। देर रात तक सब कुछ सामान्‍य हो जाएगा।

वृष राशि (Taurus)  आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए उतार-चढ़ाव लेकर आएगा, इसलिए आपको अपने कामों को लेकर रणनीति बनाकर आगे बढ़ना होगा। आप अपने माता-पिता के साथ किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको किसी की कही सुनी बातों पर भरोसा करने से बचना होगा, नहीं तो कार्यक्षेत्र में आपका बेवजह का लड़ाई झगड़ा हो सकता है, इसलिए आपको इस समय में सावधान रहकर आगे बढ़ना होगा। यदि आपको कोई लेनदेन करना पड़े, तो आप बहुत ही सोच विचार कर करें।

मिथुन राशि (Gemini)  मिथुन राशि के लोगों को करियर में लाभ होगा और आपके कारोबार से जुड़ी योजनाएं सफल होंगी। किस्‍मत चमकेगी और आपके आनंद में वृद्धि होगी। औपचारिकता में बिल्कुल भी न उलझना, आपको जो खाना हो, जो चाहिए, बेहिचक कह देना। आपका धन कहीं रुका हुआ है तो आज मिल सकता है। बुद्धि विवेक से लिए गए निर्णय लाभ देंगे। शाम से लेकर रात का समय आनंद में बीतेगा।

कर्क राशि (Cancer)  आज का दिन आपके लिए सुख सुविधाओं को बढ़ाने वाला रहेगा। आप को अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। दोस्तों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आप यदि कहीं घूमने फिरने जाए, तो उसमें आपको वाहनों का प्रयोग बहुत ही सावधान रहकर करना होगा। पारिवारिक समस्याएं फिर से उठ सकती हैं, इसलिए आपको दोनों पक्षों को सुनकर कोई निर्णय लेना बेहतर रहेगा। आप अपने खर्चों को लेकर परेशान रहेंगे। आपके कुछ नए शत्रु उत्पन्न हो सकते हैं।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

सिंह राशि (Leo)  सिंह राशि के लोगों का भाग्‍य साथ देगा और आपको आर्थिक मामलों में लाभ होगा। आत्मविश्वास के साथ किए गए कार्य सफल होंगे और योजनाएं पूर्ण होंगी। पुराने रुके हुए कार्य थोड़ा खर्च करने से बन सकते हैं। नई योजनाओं पर काम शुरू हो जाएगा। शत्रु आपके पराक्रम को देखकर हतोत्साहित होंगे। इसलिए कोई ऐसा कार्य न करें कि जिसमें आपको जोखिम का एहसास होगा।

कन्या राशि (Virgo)  आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहने वाला है। माता-पिता का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आपको यदि कोई शारीरिक समस्या लंबे समय से परेशान कर रही थी, तो वह भी आज दूर होगी। आपको किसी जोखिम को लेने से बचना होगा। आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियां को समय रहते पूरा करेंगे। आपकी  किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है।

तुला राशि (Libra)  तुला राशि के लोगों को करियर में लाभ होगा और आपकी शैक्षणिक दिशा में तरक्‍की होगी। शिक्षा के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। नए कार्य सीखने में सफल होंगे। आप अपनी बातों को सत्य साबित करने में सफल रहेंगे। माता-पिता, गुरु के प्रति निष्ठा, भक्तिभाव प्रतिष्ठा वृद्धि में सहायक होगा। शाम को किसी मामले में फंसकर आपको चोट लग सकती है। सावधान रहें।

वृश्चिक राशि (Scorpio)   आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको किसी वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा, नहीं तो वह कानूनी हो सकता है। यदि आपको कोई गुप्त जानकारी सुनने को मिले, तो आप उसे अपने तक रखें। आपकी किसी नए काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है। आप अपने जीवन साथी के लिए समय निकालेंगे, जिससे दोनों के बीच यदि कुछ दूरियां आ गई थी, तो वह भी कम होंगी। विद्यार्थी यदि किसी विषय को लेकर परेशान चल रहे थे, तो वह  उसमें बदलाव कर सकते हैं। आपको किसी बात को लेकर बहस बाजी में पड़ने से बचना होगा।

ये भी पढे़ंः Tulsi Plant: तरक़्क़ी चाहिए तो इस दिशा में लगायें तुलसी का पौधा

धनु राशि (Sagittarius)  ​धनु राशि के लोगों का दिन लाभ से भरा होगा। विद्या बुद्धि ज्ञान की वृद्धि होगी। आपके कठिन प्रयासों से इच्छा की पूर्ति होगी। शासन द्वारा आपको सम्मानित किए जाने की प्रबल संभावना है। शाम को धार्मिक अनुष्ठानों पर समय व्यतीत होगा। शुभ व्यय कीर्ति की वृद्धि होगी। आपके धन सम्‍मान में वृद्धि होगी और कार्य सिद्ध होगा।

मकर राशि (Capricorn)   आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। ननिहाल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आपके मन में परस्पर सहयोग की भावना बनी रहेगी। आपको अपनी तरक्की की राह में आ रही बाधाओं को दूर करने से बचना होगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। आपने यदि भविष्य को लेकर कोई निवेश किया था, तो वह पूरा हो सकता है। आपको अपने किसी निर्णय के लिए पछतावा हो सकता है। जीवनसाथी आपका पारिवारिक बिजनेस में आपका पूरा साथ देंगे।

 कुंभ राशि (Aquarius)  कुंभ राशि के लोगों का भाग्‍य साथ दे रहा है। आमदनी की बढ़ोत्तरी के लिए किए गए प्रयास शत प्रतिशत सफल रहेंगे। अच्‍छे मार्गों द्वारा प्राप्त धन से कोष में वृद्धि होगी। भाग्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आपको हर क्षेत्र में लाभ की प्राप्ति होगी। आपको मित्रों का सहयोग मिलेगा एवं नए अच्छे मित्र भी मिलेंगे। आपका दिन लाभ से भरा होगा और योजनाएं सफल होंगी।

मीन राशि (Pisces)  आज का दिन आपके लिए सुख सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप अपनी इनकम के सोर्स पर पूरा ध्यान देंगे, जिसमें वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। कारोबार में आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेकर सबको हैरान कर सकते हैं। आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। आप अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाये, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। यदि आपके ऊपर पर कुछ कर्जा था, तो उसे भी आज आप काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे। भाई व बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कहीं से ऑफर आ सकता है।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।