1 September 2025 Ka Rashifal

1 September 2025 Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि
Spread the love

1 September 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

आज 1 सितंबर 2025 को भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। इस तिथि पर ज्येष्ठा नक्षत्र और विष्कंभ योग का संयोग बन रहा है। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो सोमवार को अभिजीत मुहूर्त 11:55 − 12:45 मिनट तक रहेगा। राहुकाल सुबह 7:37 − 9:11 मिनट तक रहेगा।

मेष राशि (Aries)  कार्यस्थल पर आपको किसी अधीनस्थ कर्मचारी के चलते किसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। जिसके चलते, तनाव बढ़ने की भी संभावना है। वहीं, आर्थिक मामलों में भी आपको सावधान रहना होगा, अन्यथा धन की हानि हो सकती है। ऐसे में कोई भी फैसला जल्दबाजी में न लें। हालांकि, ससुराल पक्ष से सहयोग मिल सकता है और आप घर के जरूरत का सामान खरीद सकते हैं। लेकिन वाहन चलाते समय सावधानी जरूर बरतें।

वृष राशि (Taurus)  आज का दिन आपके लिए इनकम को बढ़ाने वाला रहेगा। विद्यार्थियों का पठन-पाठन में खूब मन लगेगा। कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आपके बॉस से आपकी कहासुनी हो सकती है। आपके सहयोगी आपके किसी  काम को लेकर मदद करेंगे, जिससे वह काम आसानी से पूरा हो जाएगा। आप अपने घर के लिए किसी नए इलेक्ट्रॉनिक आइटम की खरीदारी कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: Chandra Grahan: चंद्र ग्रहण के दिन इन 3 राशियों को मालामाल करेंगे शनि!

मिथुन राशि (Gemini)  व्यवसाय के क्षेत्र में दिन उत्तम रहने वाला है और आपको लाभ कमाने के सुनहरे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। साथ ही, कार्यक्षेत्र में सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। इसी के चलते आपको संतोष मिलेगा और समाज में भी मान-सम्मान बढ़ेगा। आपको कोई विशेष उपलब्धि भी प्राप्त हो सकती है और किसी कार्य के पूरे होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। मित्रों के साथ रिश्ते मजबूत होंगे।

कर्क राशि (Cancer)  आज का दिन आपके लिए सेहत पर पूरा ध्यान देने के लिए रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ समस्याएं हो सकती हैं। आप अपने मन में किसी काम को लेकर नकारात्मक विचारों को ना लाएं। नौकरी में बदलाव के योग बनते दिखाई दे रहे हैं, क्योंकि आपको किसी दूसरी नौकरी का ऑफर आ सकता है। आप संतान को किसी नए कोर्स में दाखिला दिलाने की तैयारी कर सकते हैं। आप जीवनसाथी को कहीं घूमाने-फिराने लेकर जाएंगे।

सिंह राशि (Leo)  कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा और लोग आपकी राय को गंभीरता से लेंगे। नौकरी और व्यापार के मामले में भी आप सफलता की दिशा में आगे बढ़ते जाएंगे। ऐसे में आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी और कोई विशेष उपहार भी प्राप्त हो सकता है। कामकाज के सिलसिले में की गई यात्राओं से सुखद परिणाम मिलेंगे और आप दूसरों की मदद भी कर सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo)  आज का दिन व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए कुछ कठिनाइयां लेकर आएगा। आपको अपने किसी सहयोगी की कोई बात बुरी लग सकती है। आपके पिताजी यदि आपको कोई जिम्मेदारी दें, तो आप उसमें ढील बिल्कुल ना दें। आपको अपने पारिवारिक मामलों को लेकर भी समझदारी दिखानी होगी।  आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। जो लोग घर से दूर काम कर रहे हैं, उन्हें लापरवाही करने से बचना होगा।

तुला राशि (Libra)  राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ कमाने के अवसर मिल सकते हैं और किए गए प्रयासों से भी शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। वहीं, आपको शासन सत्ता का सहयोग भी मिल सकता है। समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होगी और कार्यस्थल पर प्रमोशन मिलने के भी योग हैं। आपके लिए आय और खर्च करने के मामले में संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा किसी प्रिय मित्र से मुलाकात हो सकती है।

ये भी पढ़ेंः Rajyog: 12 महीने ख़त्म, अब इन 3 राशियों का गोल्डन टाइम शुरू होने वाला है!

वृश्चिक राशि (Scorpio)  आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आपके मन में खुशियां भरपूर रहेंगी। आपकी कुछ नया करने की इच्छा जागृत हो सकती है। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। आप अपनी सेहत के प्रति सचेत रहें। आपको किसी दूर रह रहे परिजन से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याएं दूर होंगी। आपका कुछ नया बदलाव अपने व्यवसाय में कर सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn)  व्यवसाय के क्षेत्र आपके द्वारा बनाई गई योजनाएं अब आगे बढ़ सकती हैं। जिसके चलते लाभ कमाने के सुनहरे अवसर भी प्राप्त होंगे। लेकिन कार्यक्षेत्र में कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में सोच-समझकर निर्णय लेना आपके लिए ज्यादा बेहतर रहेगा। नौकरी करने वाले कार्यस्थल पर हर परिस्थिति को अपनी बुद्धिमानी से संभाल सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius)  आज आपके मन में किसी बात को लेकर टेंशन बनी रहेगी। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। आप अपने कामों को लेकर जल्दबाजी दिखाएंगे, जिससे उनमें कोई गड़बड़ी हो सकती है। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। आप किसी नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

कुंभ राशि (Aquarius)  जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं उन्हें आज कोई अच्छा अवसर मिल सकता है या जॉब मिलने की संभावना भी बनी हुई है। आर्थिक मामलों में लंबे समय से किए गए प्रयास अब आपको सफलता दिला सकते हैं, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। वहीं, ससुराल पक्ष से भी सहयोग मिल सकता है। लेकिन सेहत पर खास ध्यान देना होगा और कार्यक्षेत्र में विवादों से दूरी बनाकर रखें।

मीन राशि (Pisces)  आज का दिन आपके लिए भागदौड़ से भरा रहने वाला है। आप किसी बात को लेकर बेवजह क्रोध न करें। परिवार के सदस्यों में यदि किसी बात को लेकर कोई वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो, तो आप माहौल को शांत करने की कोशिश करें। आप अपने बिजनेस में किसी काम को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे, जिसके लिए आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह की आवश्यकता होगी। राजनीति की ओर कार्यरत लोगों की छवि ओर निखरेगी, उन्हें किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।