1 October 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।
आज 1 अक्टूबर 2025 को आश्विन मास का 24वां दिन है। पंचांग के अनुसार यह आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है, जो शाम 7:01 बजे तक रहेगी। इसके बाद दशमी तिथि का आरंभ होगा। आज बुधवार का दिन है। आज दिन सूर्य देव कन्या राशि में विराजमान रहेंगे, जबकि चंद्रमा दोपहर 2:27 बजे तक धनु राशि में रहेंगे और उसके बाद मकर राशि में गोचर करेंगे। ध्यान देने योग्य है कि आज बुधवार को अभिजीत मुहूर्त उपलब्ध नहीं है। राहुकाल का समय दोपहर 12:10 बजे से 1:40 बजे तक रहेगा।
आज कई प्रमुख पर्व और अनुष्ठान मनाए जा रहे हैं, जिनमें महा नवमी, सरस्वती बलिदान, आयुध पूजा और दुर्गा बलिदान शामिल हैं। साथ ही वार के अनुसार आज बुधवार का व्रत रखा जा सकता है, जो भगवान गणेश को समर्पित होता है।

मेष राशि (Aries) मेष राशि के जातकों का आज का दिन मिलाजुला रहना वाला है। षष्ठम शत्रु भाव में सूर्य और अष्टम घर में चन्द्रमा के होने से राज्य में मान सम्मान प्राप्त होगा। इसके फल स्वरूप आपके रुके हुए काम पूरे हो जाएगा। किसी धार्मिक यात्रा का लेकर बनाया हुआ आपका प्लान अचानक से स्थगित हो जाएगा। जिससे आपको थोड़ी निराशा होगा। वहीं, शुभ कार्यों में किए गए खर्च से आपकी कीर्ति बढ़ेंगी। वहीं, संतान पक्ष से भी कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।
वृष राशि (Taurus) आज आपका सामाजिक प्रयास बेहतर रहेंगे। आप कुछ नये प्रयास बेहतर रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको लोगों का पूरा सहयोग मिलेगा। भगवान के भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। आपको अपने किसी परिजन को धन देने से बचना होगा, नहीं तो इससे आपके आपसी रिश्ते भी खराब हो सकते हैं। जीवनसाथी आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती है, जिसे आप पूरा अवश्य करेंगे। आपको नौकरी में मनमुताबिक काम मिलेगा, जिससे आपको खुशी होगी।
मिथुन राशि (Gemini) मिथुन राशि का स्वामी बुध, सूर्य के साथ कन्या राशि में चतुर्थ भाव में उदित हो रहा है। यह स्थिति अकारण शत्रुओं की उत्पत्ति का कारण बन सती है, जिससे आपके लिए कुछ परेशानी खड़ी हो सकती है। चतुर्थ भाव में केतु और द्वादश भाव में गुरु के कारण माता को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। ऐसे में आपको अपने व्यवसाय में सतर्कता बरतनी होगी और जोखिमपूर्ण कार्यों से बचना होगा।
कर्क राशि (Cancer) आज का दिन आपके लिए नुकसानदायक रहने वाला है। आप जल्दबाजी के कारण कोई गड़बड़ी कर सकते हैं। आपने यदि बिजनेस से संबंधित कोई निर्णय लिया, तो इसके लिए बाद में आपको पछतावा होगा। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आप उन्नति के राह पर आगे बढ़ेंगे। शेयर मार्केट में भी आप थोड़ा सोच समझकर ही इन्वेस्टमेंट करें। आपने यदि किसी से धन उधार लिया था, तो वह भी आपसे वापस मांग सकते हैं।
सिंह राशि (Leo) सिंह राशि वालों के लिए दिन शुभ फलदायी रहेगा। राशि स्वामी सूर्य का द्वितीय भाव में कन्या राशि में संचार आपके लिए आर्थिक दृष्टि से लाभदायक होगा। पंचम भाव में स्थित चन्द्रमा अचानक धन लाभ कराएगा। आपके बैंक-बैलेंस में वृद्धि के योग बन रहे हें। शाम के समय कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। वहीं, रात के समय किसी शुभ कार्य में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
कन्या राशि (Virgo) आज का दिन आपके लिए कला कौशल में निखार लेकर आएगा। आपके कामों की सराहना होगी और आपके हुनर को भी लोग पहचानेंगे। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को उनके कामों से एक नई पहचान मिलेगी। आप अपने आसपास रह रहे लोगों से बातचीत बहुत ही संभलकर करें। आपको धन को लेकर किसी के बहकावे में आने से बचना होगा। आप किसी सरकारी मामले में ढील दे सकते हैं, जिसके लिए बाद में आपको पछतावा होगा। आप अपने घर किसी नए इलेक्ट्रॉनिक आइटम के खरीदारी कर सकते हैं। ऑनलाइन शॉपिंग कर रहे लोगों को थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है।
तुला राशि (Libra) तुला राशि के जातकों के स्वामी शुक्र का सिंह राशि में प्रवेश लाभकारी साबित होगा। इस दौरान आपको राजनीतिक क्षेत्र में कार्य करने के अवसर प्राप्त होंगे। इसके साथ ही सांसारिक सुख की चीजों में विस्तार होगा और परिवार में खुशी का माहौल देखने को मिलेगा। रात के समय किसी विशेष समारोह में जाने का अवसर मिल सकता है, जहां किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात का आपको लाभ मिलेगा।
वृश्चिक राशि (Scorpio) आज आपकी नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी। जन कल्याण के कार्य में आपकी रुचि रहेगी। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। आपको माताजी से किसी किए हुए वादे को पूरा करना होगा। दान धर्म के कार्य में आपका काफी रुचि रहेगी और परिवार में किसी सदस्य की सेहत में गिरावट आने से भागदौड़ बनी रहेगी। आप अपने बिजनेस के कामों को कल पर न टाले, नहीं तो पार्टनर इसका फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। आपको कुछ विशेष व्यक्तियों से मिलने का मौका मिलेगा।
ये भी पढ़ेंः Astrology: 3 अक्टूबर से बढ़ सकती है इन राशियों की परेशानी, शनिदेव की चाल में होगा बदलाव
मकर राशि (Capricorn) मकर राशि वालों के लिए दिन आपके प्रभाव और सम्मान को बढ़ाने वाला साबित होगा। चतुर्थ भाव में स्थित राहु अप्रत्याशित लाभ दिला सकता है। भूमि, मकान और संपत्ति संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी। महत्वपूर्ण लोगों से मिलने का अवसर प्राप्त होगा जिससे आपका आत्मबल बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों से मदद मिलेगी। इससे आपके सभी बिगड़े कार्य बन जाएंगे जाएंगे।
धनु राशि (Sagittarius) आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। बिजनेस में दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव लगा रहेगा। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है, लेकिन आपको नौकरी से संबंधित किसी काम को लेकर कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। आपकी कोई पुरानी गलती परिवार के सदस्यों के सामने आ सकती है। आपके प्रतिद्वंदी आपके सामने घुटने टेकेंगे। अधिकारी भी आपके कामों में पूरा साथ देंगे।
कुंभ राशि (Aquarius) आपकी राशि का स्वामी शनि इस समय मीन राशि के द्वितीय भाव में विराजमान है। चंद्रमा ग्यारहवें भाव में स्थित होकर आय के नए अवसर प्रदान करेगा। इससे व्यापार में लाभ के नए अवसर प्राप्त होंगे। शत्रु और प्रतिद्वंद्वियों पर विजय मिलेगी और वह आपके सामने टिक नहीं पाएंगे। समय आपके पक्ष में है, इसलिए इसका पूरा लाभ उठाएं।
ये भी पढ़ें: Astrology: इन राशियों का आज से भाग्य परिवर्तन शुरू, 10 अक्टूबर तक सूर्य गोचर
मीन राशि (Pisces) आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आज आप पूरे जोश से कामों को करेंगे। आपकी कार्य क्षमता भी बेहतर रहेगी। आप की कुछ नए लोगों से नजदीकियां भी बढ़ेंगी। लोगों से आप प्रेम से काम निकालने में कामयाब रहेंगे। राजनीति में भी आपको कोई नया पद मिल सकता है। आज आपको किसी विरोधी की बातों में आने से बचना होगा। पारिवारिक मामलों को आप मिल बैठकर निपटने की कोशिश करेंगे। माताजी आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकती हैं। आप किसी धन संबंधित समस्या को लेकर अपने भाइयों से बातचीत करेंगे।
Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।
