1 May: आइए एक नजर डालते हैं उन नियमों पर जो आज से लागू हो गए हैं।
1 May: हर महीने की पहली तारीख (Date) को कई नियमों में बदलाव (Change) होते हैं, जिनका सीधा असर आम जनता की जेब और डेली रूटीन पर पड़ता है। बता दें कि आज 1 मई 2025 से भी ऐसे ही 7 अहम बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें दूध (Milk) और गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी से लेकर एटीएम लेन-देन, रेलवे टिकट बुकिंग (Railway Ticket Booking) नियमों और बैंकिंग (Banking) से जुड़े अहम बदलाव शामिल हैं। आइए एक नजर डालते हैं उन नियमों पर जो आज से लागू हो गए हैं।

- Amul दूध हुआ महंगा
देशभर में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले अमूल दूध (Amul Milk) की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। यह बढ़ोतरी अमूल स्टैंडर्ड, अमूल बफैलो मिल्क, अमूल गोल्ड, अमूल स्लिम एंड ट्रिम, अमूल चाय मजा, अमूल ताजा और अमूल काऊ मिल्क पर लागू होगी। इससे पहले मदर डेयरी और वेरका ब्रांड भी दूध के दाम बढ़ा चुके हैं। ये नई दरें आज से प्रभावी हो गई हैं।
- ATM से लेन-देन अब और महंगा
भारतीय रिज़र्व बैंक (Reserve Bank of India) के नए नियमों के मुताबिक, अब निर्धारित मुफ्त सीमा के बाद हर अतिरिक्त एटीएम लेन-देन पर ₹23 का शुल्क देना होगा, जो पहले ₹21 था। यह शुल्क वित्तीय और गैर-वित्तीय दोनों प्रकार के लेन-देन पर लागू होगा। मेट्रो शहरों में बैंक अपने ग्राहकों को तीन और गैर-मेट्रो शहरों में पांच मुफ्त लेन-देन की सुविधा देते हैं।
- रेलवे टिकट बुकिंग के नियमों में बदलाव
भारतीय रेलवे ने टिकट बुकिंग (Ticket Booking) से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब स्लीपर और एसी कोच में वेटिंग टिकट पर यात्रा की अनुमति नहीं होगी। वेटिंग टिकट धारक केवल जनरल कोच में ही यात्रा कर सकेंगे। साथ ही, अग्रिम आरक्षण की अवधि 120 दिनों से घटाकर अब 60 दिन कर दी गई है।
- LPG सिलेंडर की नई कीमतें
1 मई से घरेलू और वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडरों (LPG Cylinders) की कीमतों की समीक्षा की गई है। हालांकि कीमतों में कितनी वृद्धि या कटौती हुई है, इसका विवरण अभी नहीं आया है, लेकिन हर महीने की तरह इस बार भी बदलाव उपभोक्ताओं के मासिक बजट को प्रभावित कर सकता है।
- ATF, CNG और PNG दरों में संशोधन
पेट्रोलियम कंपनियों द्वारा हर महीने की शुरुआत में एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF), कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (CNG) और पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) की दरों की समीक्षा की जाती है। 1 मई से इनकी दरों में संभावित बदलाव का असर आम जनता की रोजमर्रा की लागत और परिवहन खर्चों पर पड़ेगा।
ये भी पढ़ेंः Pahalgam Attack: जम्मू-कश्मीर के 48 पर्यटक स्थल बंद, यहां देख लें लिस्ट
- बैंक ब्याज दरों में संभावित बदलाव
हाल ही में भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा रेपो रेट (Repo Rate) में कटौती किए जाने के बाद कई बैंकों ने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) और सेविंग अकाउंट्स पर ब्याज दरों में बदलाव किया है। 1 मई से और भी बैंक इन दरों में संशोधन कर सकते हैं, जिसका असर निवेशकों और बचतकर्ताओं पर पड़ेगा।

ये भी पढ़ेंः Google Pay: गूगल पे दे रहा है 10 लाख रुपये का पर्सनल लोन, ये रही डिटेल
- मई में बैंकों की छुट्टियां
मई 2025 में विभिन्न त्योहारों और सप्ताहांत के चलते बैंकों (Banks) में कुल 12 दिन की छुट्टियां रहेंगी। इनमें मजदूर दिवस, बुद्ध पूर्णिमा, महाराणा प्रताप जयंती, रविवार और दूसरा व चौथा शनिवार शामिल हैं। ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे अपने बैंकिंग कार्यों की योजना इन छुट्टियों को ध्यान में रखते हुए बनाएं।
