1 June 2025 Ka Rashifal

1 June 2025 Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि
Spread the love

1 June 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

आज 1 जून का दिन धार्मिक रूप से शुभ है। आज का दिन रविवार है जो जीवन में सकारात्मकता लेकर आएगा। रविवार का दिन प्रसिद्धि, पिता, शरीर के कारक और ग्रहों के राजा सूर्य से शुरु होता है। इस दिन सूर्य देव और माता दुर्गा की पूजा का विधान है।

मेष राशि (Aries)  मेष राशि वालों के लिए दिन मानसिक रूप से चुनौतीपूर्ण रह सकता है। न चाहते हुए भी आपको किसी ऐसे काम में हाथ डालना पड़ सकता है, जो नैतिक या सामाजिक दृष्टि से जटिल हो। घर के सदस्य, विशेषकर संतान या जीवनसाथी का व्यवहार विचलित कर सकता है। मन ही मन आप कुछ पुरानी बातों से खिन्न हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से अपेक्षित सहयोग नहीं मिलेगा। धैर्य बनाए रखना ही सबसे बड़ा उपाय है। व्यर्थ के विवादों से दूर रहें और अपनी ऊर्जा बचाकर रखें।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: बरकत चाहिए तो भूलकर भी इन जगहों पर न रखें पैसे, नहीं तो आ जाएगी कंगाली!

वृष राशि (Taurus)   आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने आवश्यक कामों पर पूरा ध्यान दें। जो लोग विदेश जाने की योजना बना रहे हैं, उनकी वह इच्छा पूरी हो सकती है। लेकिन आपकी संतान के मन में किसी बात को लेकर संशय बना रहेगा, जिसके लिए भी आप सलाह ले सकते हैं। आपको अपने किसी लेनदेन से संबंधित मामले में आंख व कान खुले रखने होंगे। कोई कानूनी मामला आपके लिए सिर दर्द बन सकता है। आपको अपने आसपास रह रहे विरोधियों से सतर्क रहना होगा।

मिथुन राशि (Gemini)   मिथुन राशि के विचारों की स्पष्टता और वाणी की कुशलता आपके पेशेवर जीवन में चमक लाएगी। जो लोग मीडिया, लेखन, कॉपीराइटिंग, टेलीकम्युनिकेशन, या कस्टमर रिलेशन में हैं, उन्हें प्रमोशन या बोनस की चर्चा सुनने को मिल सकती है। आर्थिक रूप से आय के अतिरिक्त स्रोत खुल सकते हैं, किसी पुराने निवेश से लाभ भी संभव है। हालांकि, खर्च की प्रवृत्ति भी बढ़ेगी।

कर्क राशि (Cancer)  आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आपको अपने कामों को कल पर टालने  से बचना होगा। आपको यदि कोई सेहत संबंधित समस्या चल रही है, तो आप उसे नजर अंदाज बिल्कुल न करें और उसके लिए किसी अच्छे डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें, तो आप अपने कामों में निसंकोच आगे बढ़ेंगे। आपकी पद व प्रतिष्ठा बढ़ने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको एक के बाद एक शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको अपने पिताजी की कोई बात बुरी लग सकती है।

सिंह राशि (Leo)   सिंह राशि वालों का आत्मबल अत्यधिक ऊंचा रहेगा। करियर के क्षेत्र में जो निर्णय आपने पहले लिए थे, उनके सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं। सरकारी सेवा, प्रशासन या मैनेजमेंट से जुड़े लोगों को कोई विशेष पहचान या पुरस्कार मिल सकता है। नौकरी में स्थानांतरण या विभागीय बदलाव के संकेत हैं, जो आपकी वित्तीय स्थिति पर भी सकारात्मक असर डाल सकते हैं। व्यापार में आप नई डील या टेंडर को लेकर सक्रिय रहेंगे, साझेदारी के प्रस्ताव मिल सकते हैं, जिनमें से कुछ लंबे समय के लिए लाभकारी हो सकते हैं।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: इस दिशा में लगाएं दीवार घड़ी, चमक जाएगी आपकी किस्मत!

कन्या राशि (Virgo)  आज आपको कुछ अपरिचित लोगों से दूरी बनाए रखनी होंगी और आप अपने डेली रूटीन में कोई बदलाव न करें। आपको अपने कामों को लेकर अनुशासन से चलने की आवश्यकता है। प्रेम व सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आपको कार्यक्षेत्र में टीमवर्क के जरिए काम करने का मौका मिलेगा। आपको कुछ अपरिचित लोगों से दूरी बनाकर रखने की आवश्यकता है। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। आप किसी से कोई वादा बहुत ही सोच समझकर करें।

तुला राशि (Libra)  तुला राशि के लोग आर्थिक निर्णयों में दूसरों की तुलना में अधिक सजग रहेंगे। किसी वरिष्ठ का मार्गदर्शन आपके लिए लाभकारी रहेगा। रियल एस्टेट, कंस्ट्रक्शन या डीलरशिप से जुड़े लोगों को कोई विशेष डील मिलने की संभावना है। यदि आप साझेदारी में व्यापार कर रहे हैं, तो लाभ की स्थिति बनेगी। जॉब में प्रदर्शन को लेकर प्रशंसा मिलने की उम्मीद है। आय में सुधार के संकेत हैं, और कोई बोनस या इनसेंटिव मिल सकता है। युवाओं के लिए नया पार्ट टाइम जॉब या इंटर्नशिप का अवसर मिलेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio)  आज का दिन आपके लिए आवश्यक कामों पर पूरा ध्यान देने के लिए रहेगा। निजी मामलों को आप धैर्य रखकर निपटाएं। आपको किसी लक्ष्य को पकड़ कर चलने की आवश्यकता है और आप अपने आत्मविश्वास को मजबूत करके चले। परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम की तैयारी हो सकती हैं। आपको अपने बॉस से कोई भी बात सोच समझ कर बोलनी होगी। आपको लेनदेन से संबंधित मामलों में जल्दबाजी दिखाने से बचना होगा। किसी नई प्रॉपर्टी की खरीदारी की आप योजना बना सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius)  धनु राशि का दिन पेशेवर दृष्टि से उज्ज्वल है। कॉर्पोरेट या मल्टीनेशनल कंपनी में कार्यरत लोगों को पदोन्नति या यात्रा का अवसर मिल सकता है। जो लोग खुद का व्यापार कर रहे हैं, उनके लिए दिन बेहद उत्पादक रहेगा। कोई बड़ा क्लाइंट मिल सकता है। पैसों की स्थिति स्थिर है, लेकिन भविष्य के लिए लॉन्ग टर्म योजना बनानी होगी। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से जुड़ी आय बढ़ सकती है। फ्रीलांसर्स और कंसल्टेंट्स को कोई अंतरराष्ट्रीय क्लाइंट मिलने की संभावना है।

मकर राशि (Capricorn)   आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आपके घर में ऊर्जा बनी रहने से आप काफी खुश रहेंगे। आपको किसी संपत्ति का सौदा ध्यान देकर करना होगा। यदि आपने ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से धन उधार  लिया था, तो बाद में  इससे आपके आपसी रिश्ते खराब हो सकते हैं। रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती आएगी। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी  के साथ रोमानी दिन व्यतीत करेंगे। आपके परिवार में यदि किसी बात को लेकर वाद विवाद चल रहा है, तो आप उसे दूर करने की कोशिश करें।

कुंभ राशि (Aquarius)  कुंभ राशि वालों को अपने कार्य के प्रति अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी। काम में छोटी सी चूक भी बड़ी गलती बन सकती है। यदि आप तकनीकी, रिसर्च, आईटी या कंसल्टिंग से जुड़े हैं, तो आपको अपने क्लाइंट्स की अपेक्षाएं संभालने में थोड़ी कठिनाई हो सकती है। आय में थोड़ी अस्थिरता रहेगी, लेकिन कोई पुराना लोन चुकता हो सकता है। ऑनलाइन वर्क या डिजिटल कोर्स से जुड़ी इनकम बढ़ सकती है। व्यापार में कोई नया प्रॉजेक्ट टालना समझदारी होगी। किसी बुजुर्ग का मार्गदर्शन आपके वित्तीय दृष्टिकोण को सशक्त कर सकता है।

मीन राशि (Pisces)  आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आपके घर किसी मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी हो सकती हैं। वाणी व व्यवहार में भी आकर्षक बना रहेगा, जिससे आपके कुछ नए मित्र भी बन सकते हैं। आपकी साख व सम्मान में वृद्धि होगी और पुण्य कार्यों में आप बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपको किसी काम को लेकर योजना बनाकर चलने की आवश्यकता है। आप अपनी खानपान में थोड़ी सावधानी बरते, नहीं तो आपकी सेहत बिगड़ सकती है। आपने यदि किसी को धन उधार दिया था, तो वह भी  आपको वापस मिल सकता है।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।