Zee Media: ज़ी मीडिया के आउटपुट हेड सुबोध सिंह (Subodh Singh) के लिए यूपी के देवरिया में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें बौद्धिक वर्ग के साथ व्यापारी वर्ग का बड़ा तबका शामिल हुआ। सुबोध सिंह ने सम्मान के लिए सभी का आभार जताया।



आपको बता दें सुबोध सिंह फिलहाल नेशनल न्यूज़ चैनल ज़ी मीडिया में आउटपुट की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। इसके पहले वो न्यूज़ चैनल टाइम्स नाउ नवभारत(TIMES NOW NAVBHARAT) का हिस्सा थे। और बतौर सीनियर एडिटर चैनल में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल रहे थे। बेहद सुलझे, काम के प्रति ईमानदार और हमेशा स्क्रीन में बदलाव में माहिर सुबोध सिंह टाइम्स से पहले ज़ी न्यूज़(Zee News) और आजतक(Aajtak) में लंबी पारी खेल चुके हैं।

