‘बड़े मियां’…इधर चले

TV
Spread the love

नेशनल न्यूज़ चैनल न्यूज़ नेशन(News Nation) से बड़ी खबर सामने आ रही है। चैनल में सीनियर प्रोड्यूसर उमेश गुप्ता ने अपना नया ठिकाना तलाश लिया है। उमेश गुप्ता टीवी9 भारतवर्ष से जुड़ गए हैं। मुमकिन है कि उमेश यहां प्राइम टाइम शो का हिस्सा बनें। 

उमेश गुप्ता करीब एक साल तक न्यूज़ नेशन के साथ रहे। यूपी चुनाव के दौरान उमेश गुप्ता का शो ‘बड़े मियां किधर चले? बेहद लोकप्रिय हुआ था। प्रोग्राम को न्यूज नेशन के तेज तर्रार एंकर्स में से एक नवेद कुरैशी होस्ट कर रहे थे। इसके बाद उमेश न्यूज नेशन में रात 9.30 बजे का प्राइम टाइम शो देखने लगे।

दैनिक जागरण अलीगढ़ से करियर की शुरुआत करने वाले उमेश गुप्ता 2007 में जनमत टीवी का हिस्सा बने जो आगे चलकर लाइव इंडिया बना। इसके बाद उमेश न्यूज 24..पी7 न्यूज..न्यूज़ एक्सप्रेस होते हुए इंडिया टीवी पहुंचे। उमेश गुप्ता ज़ी हिंदुस्तान का भी हिस्सा रह चुके हैं। और एक दशक से भी ज्यादा वक्त से अलग अलग चैनलों में प्राइम टाइम शो प्रोड्यूस कर चुके हैं।

माखनलाल यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल करने के साथ उमेश लॉ ग्रेजुएट भी हैं। यही नहीं उमेश गुप्ता को नेशनल लेवल पर करंट अफेयर्स के लिए पुरस्कार भी मिल चुका है। साथ ही उमेश इंडियन एक्सप्रेस जर्नलिज्म अवॉर्ड में यूथ जर्नलिस्ट के तौर पर टॉप 3 में जगह बना चुके हैं। 

क्राइम से रिपोर्टिंग करियर शुरु करने वाले उमेश गुप्ता ने तमाम सनसनीखेज स्टिंग ऑपरेशन किए.. चंबल से दंतेवाड़ा तक नक्सलियों और डकैतों का इंटरव्यू भी किया। उमेश प्रोग्रामिंग के साथ स्क्रिप्टिंग के मास्टर माने जाते हैं।

खबरीमीडिया की तरफ से उमेश गुप्ता को नई पारी के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।

READ : Umesh Gupta, Khabrimedia, Breaking News, Tv Media, Latest hindi News, News Update, Journalist, Journalism