Air India Plane Crash: 12 जून 2025 को अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया विमान हादसे की जांच में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं।
Air India Plane Crash: अहमदाबाद में 12 जून 2025 को हुए एयर इंडिया (Air India) के विमान हादसे के बाद डीजीसीए ने तीन अधिकारियों को दोषी ठहराया है, जिनमें क्रू शेड्यूलिंग प्रमुख पायल अरोड़ा (Payal Arora) का नाम सबसे चर्चा में है। डीजीसीए (DGCA) ने क्रू ड्यूटी शेड्यूलिंग, लाइसेंसिंग नियमों की अनदेखी और संचालन में गंभीर खामियों के लिए पायल अरोड़ा सहित तीन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिया है। आखिर कौन हैं पायल अरोड़ा और क्यों उन्हें इस हादसे का जिम्मेदार माना जा रहा है? आइए जानते हैं। पढ़िए पूरी खबर…

आपको बता दें कि डीजीसीए (DGCA) ने अपने 20 जून 2025 के आदेश में कहा कि एयर इंडिया ने स्वेच्छा से क्रू शेड्यूलिंग में बार-बार हुई गंभीर चूकों का खुलासा किया, जिसमें लाइसेंसिंग, आराम और प्रशिक्षण नियमों का उल्लंघन शामिल है। ये खामियां तब सामने आईं, जब एयरलाइन ने अपने पुराने सॉफ्टवेयर एआरएमएस (एयर रूट मैनेजमेंट सिस्टम) से नए सीएई फ्लाइट और क्रू मैनेजमेंट सिस्टम में बदलाव किया। इस समीक्षा में क्रू शेड्यूलिंग और निगरानी में सिस्टम की गंभीर कमियां उजागर हुईं।
ये भी पढ़ेंः New Delhi: अपनी गाड़ी से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने वाले ये ज़रूरी ख़बर पढ़ लीजिए
कौन हैं पायल अरोड़ा?
पायल अरोड़ा (Payal Arora) एयर इंडिया में क्रू शेड्यूलिंग और प्लानिंग विभाग की प्रमुख हैं। उनकी जिम्मेदारी में क्रू सदस्यों की ड्यूटी तय करना, नियमों के अनुसार शेड्यूलिंग करना और संचालन प्रक्रिया की निगरानी शामिल है। DGCA के अनुसार, हादसे की जांच में यह सामने आया कि पायल अरोड़ा द्वारा क्रू मेंबर की जोड़ी गलत ढंग से बनाई गई, प्रशिक्षण और लाइसेंसिंग नियमों की अनदेखी की गई और निरीक्षण में भी लापरवाही बरती गई।

अन्य दोषी अधिकारी
पायल अरोड़ा के अलावा, डीजीसीए ने दो अन्य अधिकारियों को भी जिम्मेदार ठहराया है।
- चूरा सिंह, डिवीजनल वाइस प्रेसिडेंट, इंटीग्रेटेड ऑपरेशंस कंट्रोल सेंटर (आईओसीसी)
- पिंकी मित्तल, चीफ मैनेजर, ऑपरेशंस डायरेक्टरेट (डीओपीएस), क्रू शेड्यूलिंग
इन तीनों अधिकारियों पर क्रू शेड्यूलिंग (Crew Scheduling) में गैर-अनुपालन, अनधिकृत जोड़ियां बनाने और निगरानी में विफलता जैसे आरोप हैं। डीजीसीए ने इन्हें तत्काल क्रू शेड्यूलिंग की जिम्मेदारियों से हटाने और आंतरिक अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू करने का आदेश दिया है।
एआरएमएस क्या है?
एआरएमएस (Air Route Management System) एक सॉफ्टवेयर है, जिसका उपयोग एयरलाइंस क्रू रोस्टरिंग, फ्लाइट प्लानिंग और अन्य परिचालन कार्यों के लिए करती हैं। डीजीसीए की जांच में पाया गया कि एआरएमएस से नए सिस्टम में बदलाव के दौरान शेड्यूलिंग में कई गलतियां हुईं, जो हादसे के लिए जिम्मेदार साबित हुईं।
डीजीसीए का सख्त रुख
डीजीसीए ने अपने आदेश में कहा कि भले ही एयर इंडिया (Air India) ने स्वेच्छा से अपनी गलतियों का खुलासा किया हो, लेकिन यह क्रू शेड्यूलिंग, नियमों के पालन और आंतरिक जवाबदेही में सिस्टम की गंभीर विफलता को दर्शाता है। डीजीसीए ने चेतावनी दी है कि भविष्य में ऐसी चूक होने पर कड़ी कार्रवाई होगी, जिसमें जुर्माना, लाइसेंस निलंबन या परिचालन अनुमति रद्द करना शामिल हो सकता है।
ये भी पढ़ेंः Confirm Ticket: कन्फर्म ट्रेन टिकट के लिए कोटा लगवाने वालों के लिए ज़रूरी ख़बर
एयर इंडिया (Air India) ने डीजीसीए के आदेश का पालन करते हुए तीनों अधिकारियों को क्रू शेड्यूलिंग की जिम्मेदारियों से हटा दिया है। एयरलाइन ने कहा कि अब चीफ ऑपरेशंस ऑफिसर आईओसीसी की सीधी निगरानी करेंगे और सुरक्षा प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन सुनिश्चित किया जाएगा।
