Young Billionaire

Young Billionaire: ये हैं दुनिया के सबसे कम उम्र के अरबपति..लिस्ट देखिए

Trending बिजनेस
Spread the love

फोर्ब्स ने हाल ही में साल 2024 के लिए दुनिया के सबसे Young Billionaire की लिस्ट जारी की है।

Young Billionaire: लगभग हर किसी की यह चाहत होती है कि उसके पास अकूत धन-दौलत हो। हालांकि अक्सर हमारे सामने ऐसी ही मिसालें होती हैं कि लोग इसमें अपनी जिंदगी का एक अच्छा खासा हिस्सा खर्च देते हैं। दुनिया के अधिकतर अरबपतियों (Billionaires) की उम्र भी 50 साल से ज्यादा ही है। वहीं बिजनेस मैगजीन फोर्ब्स (Business Magazine Forbes) ने हाल ही में साल 2024 के लिए दुनिया के सबसे युवा अरबपतियों (Young Billionaire) की लिस्ट जारी की है। देखिए लिस्ट…
ये भी पढ़ेः Loan में आपकी पत्नी करा सकती है 7 लाख तक की बचत..जानिए कैसे?

Pic Social Media

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

31 वर्षीय ऑस्ट्रियाई बिजनेसमैन मार्क मात्सिट्ज़ दुनिया के सबसे कम उम्र के अरबपति हैं। बिजनेस इनसाइडर की रिपोर्ट के मुताबिक उनकी कुल संपत्ति 39.6 बिलियन अमेरिकी डॉलर है। साल 2022 में मार्क के पिता डिट्रिच के निधन के बाद उन्हें रेड बुल में 49 प्रतिशत की हिस्सेदारी मिली। पिछले साल रेड बुल ने 11.6 अरब डॉलर की कमाई की है।

Pic Social Media

33 साल के आयरिश बिजनेसमैन जॉन कॉलिसन स्ट्राइप कंपनी के को-फाउंडर और अध्यक्ष हैं। इनकी कुल संपत्ति 7.2 बिलियन अमेरिकी डॉलर है। यह एक ऑनलाइन भुगतान कंपनी है। कॉलिसन ने अपने भाई के साथ साल 2010 में इसकी शुरुआत की थी। साल 2016 में कोलिसन दुनिया के सबसे कम उम्र के स्व-निर्मित अरबपति बने थे।

Pic Social Media

27 साल के फिरोज मिस्त्री और 25 साल के जहान मिस्त्री दुनिया के चौथे और तीसरे सबसे युवा अरबपति हैं। दोनों की नेट वर्थ 5.1 बिलियन अमेरिकी डॉलर है। दोनों भाई को टाटा और शापूरजी पालोनजी ग्रुप में हिस्सेदारी विरासत में मिली है। दोनों भाई अब मुंबई में रहते हैं। लेकिन उनकी सिटीजनशिप आयरलैंड की है।

Pic Social Media

19 साल के क्लेमेंटे डेल वेक्चिओ और 22 साल के लुका डेल वेक्चिओ दोनों 4.9 बिलियन अमेरिकी डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया के 5वें और 6ठे सबसे युवा अरबपति हैं। दोनों EssilorLuxottica के पूर्व अध्यक्ष लियोनार्डो डेल वेक्चिओ के बेटे हैं। दोनों को अपने पिता की होल्डिंग कंपनी में 12.5 प्रतिशत ​​हिस्सेदारी मिली है।

ये भी पढ़ेः Loan लेने से पहले जरूर जान लें CIBIL पर RBI का नया नियम

Pic Social Media

31 साल के माइकल स्ट्रनाड 4.5 बिलियन अमेरिकी डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया के 7वें सबसे युवा अरबपति हैं। साल 2018 में माइकल ने चेकोस्लोवाक समूह (CSG) के सीईओ का पद संभाला था। यह कंपनी यूरोपीय यूनियन में सबसे बड़े गोला-बारूद उत्पादकों में से एक है।

Pic Social Media

30 साल के गुस्ताव मैग्नर विट्ज़ो दुनिया के 8वें सबसे युवा अरबपति हैं। न्यूज़ीलैंड हेराल्ड की रिपोर्ट के मुताबिक 19 साल की उम्र में गुस्ताव को पिता ने दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी सैल्मन खेती कंपनी सालमार का लगभग आधा हिस्सा गिफ्ट कर दिया था। उनके पिता ने यह कदम इनहेरिटेंस टैक्स को बायपास करने के लिए उठाया था। वर्तमान में गुस्ताव की नेटवर्थ 4.2 बिलियन अमेरिकी डॉलर आंकी गई है।