परफ्यूम की जरुरत नहीं पड़ेगी..बस नहाते समय करना है ये काम

Life Style Trending हेल्थ & ब्यूटी

नीलम सिंह चौहान, खबरीमीडिया

Health Tips: खुद को तरो ताजा रखने के लिए लोग सुबह सुबह नहाते हैं। वहीं नहाना इसलिए भी जरूरी होता है ताकि बॉडी में किसी भी तरह की स्मेल न आए। गर्मियों के दिनों के मुताबिक सर्दियों में लोग कम नहाते हैं। ऐसे में बहुत लोगों के बॉडी से न नहाने की वजह से स्मेल सी आती रहती है। इससे बचने के लिए लोग परफ्यूम का यूज करते हैं। लेकिन आज हम आपको कुछ घरेलू चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे यदि आप पानी में मिलाकर नहाते हैं तो पूरे दिन तो क्या आने वाले 2 दिनों तक फ्रेश रहते हैं। साथ ही इससे बालों के टूटने और बेजान बालों की समस्या भी दूर हो जाती है। जानते हैं वो कौन कौन सी चीजें हैं।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें

यह भी पढ़ें: फेस्टिव सीजन में पाना चाहते हैं चमचमाता चेहरा, तो जरूर ट्राय करें ये फेस पैक्स

pic: social media

मिला लें ये चीजें

नहाते समय आप सबसे पहले नीम के पत्ते, गुलाब की पंखुड़ियां , ऑरेंज के सूखे छिलके, चार पांच कपूर के टुकड़े , आधा कटा नींबू ले लें और इन सारी चीजों को पानी में एक साथ मिक्स कर लें। नहाने से पहले एक कॉटन की पोटली में इन सभी चीजों को डाल दें और बाल्टी में 20 मिनट तक पड़ा रहने दें। इस पोटली को आप 3- 4 बार इस्तेमाल कर सकते हैं। इसका इस्तेमाल करने से शरीर से हर तरह की बुरी स्मेल चली जाती है। इन उपायों की मदद से सारे बदबू फैलाने वाले बैक्टेरिया भी खत्म हो जाते हैं। पिंपल्स की समस्या से भी आराम मिलता है।

बाल टूटने या झड़ने की समस्या है तो इसके पानी से नहाने से वो सारी समस्याएं भी दूर हो जाती हैं।

READ: khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News – Top news-Latest Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi