Himachal Pradesh

Free Places In Himachal To Stay: हिमाचल में आप भी फ्री में ठहर सकते हैं..जानिए डिटेल

बिजनेस वायरल

नीलम सिंह चौहान, खबरी मीडिया

Free Places In Himachal To Stay: हिमाचल प्रदेश एक ऐसा खूबसूरत राज्य जिसे देखने के लिए न केवल भारत से बल्कि विश्व भर से लोग आते हैं। पालमपुर, शिमला, डलहौजी, स्पीति वैली और भी कई जगह हिमाचल की बेहद मशहूर है। लेकिन यहां आने के पहले कई बार सोचना पड़ता है क्योंकि हिमाचल प्रदेश के होटल इतने महंगे – महंगे होते हैं, कि मात्र एक रात के कई बार दो – तीन हजार रूपए लग जाते हैं।
ऐसे में आपका हिमाचल जाने का मन है और आपका बजट इतना नहीं है तो फ्री में रुकने के कुछ व्यवस्था के बारे में आपको बताएंगे। घूमने के साथ साथ, खाने पीने को भी बहुत कुछ मुफ्त में पा सकते हैं।

मणिकरण – साहिब गुरुद्वारा
यहां न केवल देश से बल्कि विदेशों तक के लोग आते हैं। यदि आप भी स्पीति वैली, कुल्लू मनाली के अलावा कसोल घूमने आए हैं, तो आपके लिए यहां मुफ्त में व्यवस्था की गई है। बताया जाता है कि मणिकरण में रुकने के लिए सैलानियों को कोई चार्ज नहीं देना होता है। बहुत से लोग ये भी बताते हैं कि खाना भी मुफ्त में खा सकते हैं।

Pic: Social Media

गुरुद्वारा साहिब, चैल
चैल, भी हिमाचल प्रदेश में मौजूद एक बेहद हसीन और खूबसूरत स्टेशन है। यहां का मौसम में बहुत खूबसूरत रहता है। यदि आप भी चैल घूमने का प्लान कर रहे हैं और इतना बजट नहीं है तो इस गुरुद्वारे में आप बिना शुल्क दिए रुक सकते हैं। यहां सुबह और शाम भंडारा भी लगता है। घूमने की बात करें तो यहां पर आप काली का टिब्बा, साधुपुर झील, वन्यजीव अभ्यारण जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें: माता वेष्णो देवी के साथ कई धाम के दर्शन..IRCTC का मेगा प्लान

Pic: Social Media

गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह, सभा
हिमाचल प्रदेश की बेहद हसीन और खूबसूरत वादियों में मौजूद धर्मशाला हिमाचल कि एक ऐसी जगह है, जहां सबसे ज्यादा लोग घूमने के लिए आते हैं। यहां आपको ऊंचे ऊंचे खूबसूरत पहाड़, देवदार के पेड़, चारों ओर झील झरने धर्मशाला की खूबसूरती पर चार चांद लगाते हैं। यदि आपका बजट ज्यादा नहीं है कहते हैं कि धर्मशाला में मौजूद गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा कई पर्यटन को मुफ्त में रुकने और खाने की सुविधा देता है। धर्मशाला में घूमने के लिए डल झील, युद्ध स्मारक, ज्वालामुखी देवी मंदिर, भागसू फॉल्स जैसी जगहें हैं।

Pic: Social Media

Read khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News khabrimedia- Top news-Latest Noida news-latest greater Noida news-latest greater Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi