यशस्वी जायसवाल ने रचा इतिहास, सचिन-कोहली रह गए काफी पीछे

क्रिकेट WC खेल

Ind vs Eng: इंग्लैंड के खिलाफ अपनी बल्लेबाज से तहलका मचाने वाले यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने 5वें टेस्ट में 57 रन की पारी खेल बड़े बड़े रिकॉर्ड (Record) अपने नाम कर लिये। यशस्वी जायसवाल ने पांचवे टेस्ट में 29 रन बनाते ही नया मुकाम हासिल कर लिया है। वह टेस्ट क्रिकेट (Test Cricket) में अब सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। यशस्वी को 1000 रन पूरे करने के लिए केवल 9 मैचों की जरूरत पड़ी।
ये भी पढ़ेः ICC रैंकिंग में यशस्वी जायसवाल का बड़ा धमका, बुमराह की भी बादशाहत बरकरार

Pic Social Media

यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) भारत के लिए सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने 16 पारियों में यह खास उपलब्धि हासिल की है। भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने सिर्फ 18 पारियों में 1000 टेस्ट रन पूरे किए हैं। वह भारत की तरफ से सबसे तेज 1000 टेस्ट रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज हैं।

यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने इस सीरीज में अब तक 712 रन बना दिए हैं। एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में उन्होंने​पूर्व कप्तान विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है। साल 2014 में कोहली ने घर से बाहर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक टेस्ट सीरीज में 691 रन बनाए थे।

Pic Social Media

वहीं अपने घर पर इंग्लैंड के खिलाफ 2016 में खेलते हुए उन्होंने 655 रन बनाए थे। अब 712 रन बनाकर जायसवाल उनसे आगे निकल गए हैं। अब केवल सुनील गावस्कर ही उनसे आगे हैं। उन्होंने साल 1971 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 774 रन बनाए थे। वहीं इसके बाद साल 1978 में गावस्कर ने वेस्टइंडीज के ही खिलाफ 732 रन बनाने का काम किया था। जायसवाल के पास अभी इंग्लैंड के खिलाफ एक और पारी बची है और वो 63 रन और बना लेते है तो एक सीरीज में सबसे अधिक रन बनाने वाले भारतीय बन जाएंगे।

Pic Social Media

यही नहीं जायसवाल ने अपनी 57 रन की पारी में आज 3 छक्के लगाने के साथ सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया। वह एक टीम के खिलाफ सर्वाधिक छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए। नौ पारियों में मुंबई के इस खिलाड़ी ने 26 छक्के लगाए। इससे पहले यह रिकॉर्ड मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के नाम था जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 74 पारियों में 25 छक्के लगाए। तीसरे नंबर पर रोहित शर्मा हैं जिन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 20 पारियों में 22 छक्के जड़े।

Pic Social Media

आपको बता दें कि यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैच की 9 पारी में 89.00 की औसत से अभी तक 712 रन बना लिए है। जायसवाल के बल्ले से इस दौरान 2 दोहरे शतक और 3 अर्दशतक निकले है। वहीं अगर जायसवाल के कॅरियर की बात करे तो उन्होंने ने अभी तक 9 टेस्ट की 16 पारियों में 68.53 की औसत से 1028 रन बनाए है। जायसवाल ने इस दौरान 3 शतक लगाए है।