Noida में बाढ़ का कहर..डूब गए कई सेक्टर..देखिए वीडियो

दिल्ली NCR
Spread the love

कुमार विकास, ख़बरीमीडिया

यमुना नदी के रौद्र रूप से जहां दिल्ली के कई इलाक़ो में जलभराव हो गया है तो वहीं अब यमुना नदी की वजह से गौतमबुद्ध नगर के भी कई इलाके प्रभावित हो गए हैं।

ये भी पढ़ें: Yamuna Flood: दिल्ली में ‘बाढ़’ और ‘बाघ’ एक साथ..देखिए वीडियो

https://youtu.be/2vYdBcqNukw

हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज से 3.60 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद पूरा दिल्ली पानी पानी हो गया है लेकिन इसकी वजह से नोएडा के कई गांव में भी पानी भरने शुरू हो गए है।यमुना के उफान की वजह से नोएडा के सेक्टर-142, 150, 167, 168, 151, 124, 125, 135 और 137 में बाढ़ का पानी आ गया है जिसकी वजह से स्थानीय लोगों को काफी दिक्कत हो रही है।

ये भी पढ़ें: Noida-ग्रेटर नोएडा के 5 बिल्डरों की टेंशन बढ़ने वाली है!

नोएडा के इन इलाक़ो में यमुना का पानी आने का मुख्य कारण है इन सेक्टरों का युमना नदी के बिल्कुल करीब होना क्योंकि नदी के करीब होने की वजह से बाढ़ की पानी की वजह से यहां के नाले भरने शुरू हो गए जो अब बाहर आने लगे है।

हालांकि यमुना का पानी शुक्रवार की रात से धीरे धीरे कम होने लगे है। और उम्मीद है कि अब यमुना का जलस्तर और अधिक नहीं बढ़ेगा। वहीं दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सेना और NDRF की मदद लेकर दिल्ली के उन सभी इलाक़ो से पानी निकालने पर काम कर रहे है।

गौरतलब है कि यमुना नदी इस बार अपने सारे रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 208 मीटर से ऊपर चला गया था जिसकी वजह से दिल्ली में यमुना के निचले इलाकों के साथ साथ सुप्रीम कोर्ट,राजघाट, लाल किला,कश्मीर गेट जैसे हाई टेक इलाक़ो को भी अपने चपेट में ले लिया था।

READ: khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News – Top news-Latest Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi