Delhi News: दिल्ली में आयोजित हुए वैश्य संवाद और सम्मान समारोह में चेस की विश्व विजेता वंतिका अग्रवाल समेत देश के 31 प्रमुख लोगों को दिया गया वैश्य भारती राष्ट्रीय सम्मान। दिल्ली-देश में सामाजिक जनजागरण का सशक्त माध्यम बनी वैश्य भारती अंतर्राष्ट्रीय पत्रिका का वैश्य भारती वैश्य संवाद और सम्मान समारोह राजधानी दिल्ली के एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में धूमधाम से मनाया गया| समारोह में देश भर के वैश्य समाज के प्रमुख लोग मौजूद थे।
ये भी पढ़ें: India Today Conclave: जब एक मंच पर नज़र आए भारतीय सेनाओं के टॉप कमांडर

समारोह का उद्घाटन वैश्य भारती पत्रिका के राष्ट्रीय मुख्य संरक्षक सुनील मंगला ने किया, जबकि मुख्य अतिथि के तौर पर भारतीय खो खो महासंघ के अध्यक्ष सुधांशु मित्तल ने समारोह की शोभा बढ़ाई| वही अध्यक्षता वैश्य भारती के चीफ एडिटर हितेष जिंदल ने की|इस अवसर पर वैश्य भारती पत्रिका के सितंबर विशेषांक का विमोचन भी किया गया| वही देश में अलग अलग क्षेत्रों में समाज का मान बढ़ाने वाले 31 विभिन्न हस्तियों को पुरुस्कृत किया गया जिसमें शतरंज की विश्वविजेता वंतिका अग्रवाल, किकबॉक्सिंग में गोल्ड मेडल हासिल करने वाली प्रीशा गुप्ता, फार्टेशिया ग्रुप के एमडी संदीप मंगला, कोलन्स ग्रुप के लक्ष्य मंगला, बेंगलुरु से छाया गांधी को नारी शक्ति सम्मान, उदयपुर फाइल्स के प्रोड्यूसर अमित जानी, कारगिल युध्द में हिस्सा लेने वालें दिव्यांग संजीव गोयल, मुंबई से आई निकिता गर्ग, ओलंपियन रेफरी राजेन्द्र गर्ग, वुमेन इंटरप्रीन्योर रेणु गर्ग, समाज सेवी विनय सिंघल, सोनोटेक कंपनी के एमडी हंसराज रेल्हण, जीन्यूज़ के वरिष्ठ पत्रकार संदीप गुप्ता को वैश्य भारती अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
ये भी पढ़ें: Delhi: 12वें ‘कलम के सिपाही’ सम्मान समारोह, सुमित कुमार समेत पत्रकारिता के कई दिग्गजों को अवॉर्ड

इस अवसर पर भारतीय खो खो महासंघ के अध्यक्ष सुधांशु मित्तल ने कहा कि वैश्य समाज को राजनैतिक तौर पर सशक्त बनने की आवश्यकता है| उन्होंने खुशी जताई कि वैश्य समाज के होनहार खेलों में भी दुनिया का नाम रोशन कर रहे हैं और वैश्य भारती ऐसे सभी बच्चों को प्रोत्साहित कर रही है, उन्होंने वैश्य भारती पत्रिका के संपादक हितेष जिंदल की प्रशंसा करते हुए कहा कि दस सालों तक लगातार वैश्य समाज की पत्रिका को चलाए रखना हर किसी के बस की बात नहीं है, उन्होंने वैश्य भारती को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वो हमेशा वैश्य भारती के साथ खड़े हैं। वही सुनील मंगला जी ने सभी अतिथियों का धन्यवाद करते हुए सभी से वैश्य भारती से जुड़ने की अपील की। हितेष जिंदल ने कहा कि वैश्य भारती सभी के सहयोग से लगातार बढ़ती जा रही है और एक दिन दुनिया के कोने कोने में वैश्य भारती पहुंचेगी, इसके लिए वो प्रयासरत है। समारोह में बालीवुड कलाकार पवन श्रीवास्तव और उनकी टीम ने अपनी शानदार गानों से सभी का मन मोह लिया| कार्यक्रम का संयोजन युवा नितिन गोयल ने किया और मंच संचालन सीए सुशील तायल और होडल से आए महेश गौड ने किया। कार्यक्रम में पुरानी दिल्ली के लाजबाब खाने ने सभी को प्रसन्न कर दिया
