कानून व्यवस्था पर मध्यप्रदेश पुलिस सख्त, वर्कशॉप का आयोजन किया

मध्यप्रदेश
Spread the love

अर्चना साल्वे, ब्यूरो चीफ, खबरी मीडिया, भोपाल

RADICALISATION / DE RADICALISATION” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला संपन्‍न

इंटीग्रेटेड कमांड सेंटर स्थित विशेष शाखा प्रशिक्षण संस्थान, श्यामला हिल्स भोपाल में 20 अप्रैल को “RADICALISATION / DE RADICALISATION” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ पुलिस महानिदेशक श्री सुधीर सक्सेना के मुख्य आतिथ्य में किया गया। कार्यशाला में मध्यप्रदेश के भारतीय पुलिस सेवा एवं राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी सम्मिलित हुए।

वर्तमान परिपेक्ष्य में साम्प्रदायिकता के कारण बढते हुए तनाव व कानून की स्थिति को देखते हुए “RADICALISATION / DE RADICALISATION” विषय पर कार्यशाला आयोजित की गयी।

इस कार्यशाला में महाराष्ट्र के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (जेल) श्री अतुल एम कुलकर्णी, पुलिस महानिरीक्षक (कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा) श्री साजिद फरीद शापू, पूर्व निदेशक (सीबीआई) श्री ऋषि कुमार शुक्ला जैसे अनुभवी अधिकारियों ने संबंधित विषयों पर व्याख्यान दिए एवं अपने अनुभव साझा किए।

Read- Workshop in PHQ BHOPALRADICALISATION / DE RADICALISATION, khabrimedia, Latest MP news